1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में अब नंबर दिए बिना ही शेयर होंगी फाइल्स, आ रहा है People Nearby फीचर

WhatsApp में अब नंबर दिए बिना ही शेयर होंगी फाइल्स, आ रहा है People Nearby फीचर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 21, 2024 11:25 am IST,  Updated : Apr 21, 2024 11:25 am IST

अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप किसी को अपना नंबर दिए बिना ही वॉट्सऐप पर डॉक्यूमेंट्स या फिर फोटोज-वीडियो जैसी फाइल्स को शेयर कर पाएंगे। वॉट्सऐप अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक कमाल का बेहद काम आने वाला फीचर लाने जा रहा है।

WhatsApp, Whatsapp Feature, WHatsapp New Feature, WHatsapp Nearby People, WhatsApp nearby Feature- India TV Hindi
वॉट्सऐप में आने वाला है धांसू फीचर। Image Source : फाइल फोटो

आज के समय में स्मार्टफोन एक जरूरी डिवाइस बन चुका है। स्मार्टफोन के साथ साथ आज वॉट्सऐप की लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। डेली रूटीन के कई सारे काम वॉट्सऐप से जुड़े होते हैं। करोड़ों लोग हर दिन इंस्टेंट मैसेजिंग, वॉयस कॉलिंग, फाइल्स शेयरिंग के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि कंपनी लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए नए नए फीचर्स लाती रहती है। 

वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने के लिए कई सारे फीचर्स पर काम कर रहा है। अब एक रिपोर्ट में मेटा के स्वामित्व वाली इस कपनी के एक नए अपकमिंग फीचर के बारे में पता चला है। वॉट्सऐप बहुत जल्द अपने यूजर्स को एक धांसू फीचर देने जा रहा है। अगर आप वॉट्सऐप पर बहुत ही ज्यादा फाइल्स शेयर करते हैं तो आपको यह फीचर बेहद काम आने वाला है। 

WhatsApp में आ रहा है धांसू फीचर

आपको बता दें कि बहुत जल्द वॉट्सऐप यूजर्स को People Nearby नाम का एक फीचर मिल सकता है। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आप अब बिना नंबर दिए किसी को भी फाइल्स शेयर कर पाएंगे। इस तरह वॉट्सऐप का यह अपकमिंग फीचर आपको प्राइवेसी मेंटेन करने में भी मदद करेगा। 

वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर की जानकारी कंपनी के हर एक अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट वाबेटाइंफो ने दी है। वाबेटाइंफो के अनुसार गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.9.22 वर्जन में वॉट्सऐप के People Nearby फीचर के बारे में खुलासा हुआ है। इस फीचर में आप किसी का नंबर सेव किए बिना या फिर किसी को नंबर दिए बिना ही फोटो, वीडियो  और डाक्यूमेंट्स जैसी फाइल्स शेयर कर पाएंगे। 

इस कंडीशन का रखे ध्यान

अगर आप वॉट्सऐप के इस फीचर का इंतजार कर रहे हैं और इसका इस्तेमाल करने वाले हैं तो आपको एक बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए। इस फीचर की मदद से आप उन्हीं लोगों को फाइल्स शेयर कर पाएंगे जो आपके पास मौजूद होंगे। अगर आप किसी दूर के व्यक्ति को फाइल शेयर करना चाहते हैं तो उस कंडीशन पर आपको नंबर एक्सचेंज करना होगा। वॉट्सऐप का यह अपकमिंग फीचर कुछ हद तक ब्लूटूथ और शेयर इट की तरह ही काम करेगा। 

यह भी पढ़ें- YouTube पर कभी न सर्च करें ये चीजें, जिंदगी भर के लिए गले पड़ सकती है आफत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक