1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. YouTube का नया 'Ask' बटन बदलेगा वीडियो देखने का एक्सपीरिएंस, Gemini AI की मदद से करेगा काम

YouTube का नया 'Ask' बटन बदलेगा वीडियो देखने का एक्सपीरिएंस, Gemini AI की मदद से करेगा काम

 Published : Nov 11, 2025 07:12 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 07:13 pm IST

इस नए बटन की मदद से व्यूअर्स जो भी वीडियो कंटेट यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर देख रहे हैं, उसके बारे में सवाल पूछ सकते हैं, उसका सारांश ले सकते हैं।

YouTube- India TV Hindi
य़ूट्यूब Image Source : FILE PHOTO

YouTube New Button: YouTube इस समय एक नए ‘Ask' बटन को चालू कर चुका है जो कि Gemini AI की मदद से काम करेगा और चुनिंदा यूजर्स के लिए फिलहाल चालू हो चुका है। ये फीचर दर्शकों को यूट्यूब के वीडियो कंटेंट के साथ और अधिक इंटरेक्ट करने में मदद करता है। इसकी मदद से व्यूअर्स जो भी वीडियो कंटेट यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर देख रहे हैं, उसके बारे में सवाल पूछ सकते हैं, उसका सारांश ले सकते हैं, उसके मुख्य कॉन्सेप्ट के बारे में सवाल पूछ सकते हैं और यहां तक कि क्विज में भी हिस्सा ले सकते हैं। ये फीचर यूट्यूब के सभी प्लेटफॉर्म पर एक्सेस करने के लिए मिल सकेगा। इस बात की काफी संभावना है कि जेमिनी चैट असिस्टेंट की ही तरह ये जल्दी उत्तर के लिए प्रॉम्प्ट के सुझाव भी दे सकेगा।

जेमिनी आइकन के साथ आएगा 'आस्क' बटन

यूट्यूब का ये ‘Ask' बटन जेमिनी आइकन के साथ फिलहाल चुनिंदा यूट्यूब वीडियो और वीडियो प्लेयर के नीचे मिल सकता है। इसे फिलहाल "Share" और "Download" ऑप्शन के बीच पोजीशन किया गया है। इसे आईफोन, एंड्रॉइड और विंडो प्लेटफॉर्म सभी पर देखा जा सकता है और इस फीचर के जरिए दर्शक जो वीडियो देख रहे हैं उसके बारे में सवाल पूछ सकते हैं।

Ask Button
Image Source : YOUTUBEआस्क बटन

कैसे काम करता है ये ‘Ask' बटन

‘Ask' बटन के लिए जब टैप करेंगे तो एक पॉप-अप विंडो खुलेगी जहां यूजर्स या तो अपने खुद के सवाल टाइप कर सकते हैं या फिर सुझाई गई प्रॉम्प्ट में से भी चुन सकते हैं जैसे कि 'summarises the video' पर सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा रिकमंडेड कंटेट या और अधिक जैसे टॉपिक भी चुन सकते हैं। इसके रेस्पॉन्स लार्ज लैंग्वेज मॉड्यूल्स (LLMs) की तरफ से जेनरेट किए जाते हैं।

यूट्यूब प्रीमियम और नॉन-प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध

ये आस्क बटन इस समय यूट्यूब प्रीमियम और नॉन-प्रीमियम यूजर्स सभी के लिए उपलब्ध हो रहा है। यूट्यूब के हेल्प पेज ने कन्फर्म किया है कि ये बातचीत करने वाला एआई टूल फिलहाल इंग्लिश में उपलब्ध है और 18 साल से अधिक की आयु वाले यूजर्स के लिए अवेलेबेल है। फिलहाल ये फीचर अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड और भारत में दर्शकों को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक