1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. ई-मेल आईडी चुराने वालों से बचने के लिए बार-बार बदलें पासवर्ड

ई-मेल आईडी चुराने वालों से बचने के लिए बार-बार बदलें पासवर्ड

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : May 13, 2016 08:01 pm IST,  Updated : May 13, 2016 08:01 pm IST

आप समय रहते अपना मेल आईडी का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें। इससे आपकी जरूरी जानकारी एकदम सुरक्षित रहती है।

hackers- India TV Hindi
hackers

नई दिल्ली: अगर आपने अभी तक एक बार भी अपनी मेल आईडी का पासवर्ड नहीं बदला है तो अब समय आ गया है कि आप अपने मेल आईडी का पासवर्ड बदल दें। एक रिपोर्ट के अनुसार रूस में ईमेल यूजरनेम और पासवर्ड की कालाबाजारी हो रही है। आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है कि पासवर्ड की इस कालाबाजारी में जीमेल, याहू, हॉटमेल जैसी साइट्स हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस प्रकार से कोई आपका पासवर्ड को बदल रहा है। इस खतरे से बचने के लिए जरूरी है कि आप समय रहते अपना मेल आईडी का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें। इससे आपकी जरूरी जानकारी एकदम सुरक्षित रहती है।

इस तरह पासवर्ड को सुरक्षित

1. मेल आईडी का पासवर्ड कुछ इस प्रकार रखें कि कोई सोच भी ना सके। इसके अलावा इसमें स्पेशल कैरेक्टर्स का समावेश भी होना चाहिए ताकि कोर्इ हैकर अंदाजा ना लगा पाए।

2. ध्यान रहे कि कभी भी पब्लिक वार्इ-फार्इ पर अपनी ईमेल ना खोलें। यहां कोई भी आपके पासवर्ड को हैक कर सकता है।

3. अलग-अलग वेबसाइट्स या सेवाओं पर एक ही पासवर्डना डालें क्योंकि ऐसा करने से पारंगत हैकर्स के लिए इसे हैक करना काफी आसान हो जाता है।  

4. पासवर्ड में आसान या परिवार के किसी सदस्य के नाम अथवा पर्सनल जानकारी जैसी बातें यूज नहीं करनी चाहिए क्योंकि ये सभी आपके सोशल पेज पर आसानी से मिल सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक