1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. स्मार्टफोन हो या डेस्कटॉप यूं ब्लॉक करें अनचाही वेबसाइट

स्मार्टफोन हो या डेस्कटॉप यूं ब्लॉक करें अनचाही वेबसाइट

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Jun 19, 2016 09:25 am IST,  Updated : Jun 19, 2016 09:25 am IST

आज हम आपको कम्प्यूटर और स्मार्टफोन में किसी भी वेबसाइट को बंद करने के कुछ उपाय बता रहे हैं।

website- India TV Hindi
website

नई दिल्ली: बहुत सी कंपनियों में आपने देखा होगा कि कम्प्यूटर पर कुछ वेबसाइट्स को आमतौर पर ब्लॉक कर दिया जाता है। इसी प्रकार घर पर भी आपके बच्चे कम्प्यूटर पर क्या देख रहे हैं और क्या नहीं इस पर नजर रखना बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे किसी वेबसाइट पर कोई गलत चीजें ना देखे तो आप भी ऐसी वेबसाइट्स को ब्लॉक भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप अपने स्मार्टफोन पर भी किसी भी वेबसाइट को आसानी से ब्लॉक कर सकते है। आज हम आपको कम्प्यूटर और स्मार्टफोन में किसी भी वेबसाइट को बंद करने के कुछ उपाय बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं यह उपाय

WINDOWS कम्प्यूटर: WINDOWS कम्प्यूटर पर आप आराम से किसी भी साइट को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए किसी एप्लिकेशन की आवश्यकता भी नहीं होती है। इस तरह कर सकते हैं WINDOWS कम्प्यूटर में किसी साइट को ब्लॉक।

1. सबसे पहले कम्प्यूटर के ड्राइव में जाएं, ऊपर एड्रेस बार में C:WindowsSystem32driversetc लिखें।

2. इसे क्लिक करते ही आपके सामने बहुत सी फाइलें खुल जाएंगी।
3. होस्ट को चुन लें।
4. होस्ट को सिलेक्ट करके जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने कई मेन्यू  खुलेंगे और पूछा जाएगा कि किस प्रोग्राम में इस फाइल को खोलना चाहते हैं। इसके लिए आप नोटपैड चुन लें।
5. नोटपैड में होस्ट खुलने पर कई चीजें उपलब्ध होंगी लेकिन आपको सबसे नीचे जाना है। यहां आपको 127.0.0.1 लोकलहोस्ट ;127.0.0.1 localhost और ::1 लोकलहोस्ट ;::1 localhost नजर आएगा। इसपर कर्सर रखकर इंटर करना है और आपको इसके नीचे नई लाइन लिखनी है।
6. वेबसाइट ब्लॉक करने के लिए आपको 127.0.0.1 लिखकर स्पेस देना है और फिर उस वेबसाइट का नाम लिखना है जिसे आप ब्लॉक करना चाहेते हैं। जैसे 127.0.0.1 and a space.

7. आप इसमें जिस भी साइट को ब्लॉक करना है उसका नाम लिख सकते हैं लेकिन हर बार नई लाइन बनानी पड़ेगी।
8. इसके बाद इसे सेव कर कम्प्यूटर को रीस्टार्ट करें आपके कम्प्यूटर में ब्लॉक की गई साइट्स नहीं खुलेंगी।
9. इसी तरह जब उस वेबसाइट को ब्लॉक से हटाना है तो होस्ट पेज से अपनी लिखी उस लाइन को डिलीट कर दें।

अगली स्लाइड में पढ़ें स्मार्टफोन में कैसे ब्लॉक करें साइट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक