1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. इन तीन फीचर्स से आपका व्हाट्सऐप बन जाएगा और भी भरोसेमंद

इन तीन फीचर्स से आपका व्हाट्सऐप बन जाएगा और भी भरोसेमंद

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : May 03, 2016 05:21 pm IST,  Updated : May 03, 2016 05:21 pm IST

आए दिन वॉट्सऐप जिस प्रकार से नए-नए फीचर जोड़ रहा है उसमें बहुत से फीचर ऐसे हैं जो आपके लिए काफी जरूरी साबित हो सकते है।

whatsapp- India TV Hindi
whatsapp

नई दिल्ली: वर्तमान समय में वॉट्सऐप सभी की जरूरत बन गई है। यह लोगों से बात करने का एक अहम जरिया बन गया है। आए दिन वॉट्सऐप जिस प्रकार से नए-नए फीचर जोड़ रहा है उसमें बहुत से फीचर ऐसे हैं जो आपके लिए काफी जरूरी साबित हो सकते है।

1. अपना डेटा बचाएं: समय का कुछ पता नहीं होता ना जाने आपका फोन खराब हो जाए या फिर चोरी हो जाए। ऐसे में आपकी सारी मीडिया फाइल्स खो सकती हैं जो आपके लिए बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप खतरा आने से पहले ही उससे निपटने के लिए योजनाएं बना लें उसी प्रकार से वॉट्सऐप पर आपकी कोई भी फाइल डीलीट ना हो उसके लिए जरूरी है कि आप चैट का बैकअप फीचर से अपने डेटा को संभाल कर रख सकते हैं। इसमें आपके सारी चैट हिस्ट्री, वॉइस मेसेज, फोटोज और वीडियो सबका बैकअप गूगल ड्राइव में रहता है।

आप इसमें डेली बैकअप के ऑप्शन को भी सैट कर सकते हैं। जिससे आप गूगल ड्राइव में हर रोज की चैट को सेव कर सकते हैं। अगर आपके पास वाईफाई नहीं हैं तो आप वीकली बैकअप पर भी सेट कर सकते हैं क्योंकि इसमें डाटा का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक