Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. पंचायत सीजन-4 देखने के लिए Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में पाएं, Jio, Airtel, VI के यूजर्स जानें ट्रिक

पंचायत सीजन-4 देखने के लिए Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में पाएं, Jio, Airtel, VI के यूजर्स जानें ट्रिक

पंचायत सीजन-4 आ गया है। इसे अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया है। अगर आप इस सीरीज को देखना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। हालांकि, आप इसे फ्री में भी देख सकते हैं।

Edited By: Alok Kumar @alocksone
Published : Jun 25, 2025 09:41 am IST, Updated : Jun 25, 2025 09:41 am IST
Panchayat Season 4- India TV Hindi
Image Source : FILE पंचायत सीजन-4

लंबे इंतजार के बार चर्चित पंचायत सीरीज-4 Amazon Prime पर रिलीज हो गई है। अगर आप इस बेहतरीन सीरीज देखने की सोच रहे हैं तो आपके पास अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। यानी सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे। लेकिन अगर मुफ्त में इस एंटरटेनिंग सीरीज का आप मजा लेना चाहते हैं तो इसके भी विकल्प उपलब्ध है। जियो, एयरटेल और वीआई जैसी टेलीकॉम कंपनियां स्पेशल प्लान पेश कर रही हैं, जिसमें अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल रहा है। आइए जानते हैं कि आप अपने SIM पर यह सुविधा कैसे ले सकते हैं। 

Airtel यूजर्स मुफ्त में ऐसे देखें 

Amazon Prime एक्सेस के लिए एयरटेल कई प्रीपेड प्लान ऑफर करता है जो कॉम्प्लीमेंट्री Amazon Prime सब्सक्रिप्शन मुफ्त के साथ आता है। उदाहरण के लिए, एयरटेल का 1,199 रुपये का प्रीपेड प्लान 84 दिनों के लिए प्रतिदिन 2.5GB डेटा और Amazon Prime का पूरा एक्सेस प्रदान करता है। 838 रुपये का प्लान भी है जो 56 दिनों के लिए प्रतिदिन 3GB डेटा प्रदान करता है जिसमें Amazon Prime Lite शामिल है। प्रीपेड प्लान के अलावा, एयरटेल के ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर अपने पैकेज के हिस्से के रूप में अमेज़न प्राइम का मुफ्त में आनंद ले सकते हैं। 200 एमबीपीएस की स्पीड के साथ 999 रुपये से शुरू होने वाले ब्रॉडबैंड प्लान में छह महीने का अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन और जियो हॉटस्टार एक्सेस मुफ्त में शामिल है।

Jio यूजर्स कैसे मुफ्त में ऐसे देखें 

JioFiber ब्रॉडबैंड यूजर्स मुफ्त में Amazon Prime मेंबरशिप का लाभ उठा सकते हैं। 100 Mbps स्पीड वाला 1,299 रुपये का प्लान, 200 Mbps स्पीड वाला 2,499 रुपये का प्लान और 1 Gbps स्पीड वाले 3,999 रुपये और 8,499 रुपये जैसे प्लान में अमेजन प्राइम मुफ्त में शामिल है। प्रीपेड की बात करें तो, Jio 1,029 रुपये के प्लान में Amazon Prime Lite मुफ्त में शामिल है। 

वोड-आइडिया यूजर्स मुफ्त में ऐसे देखें 

वोडाफोन आइडिया (VI) के ग्राहक कुछ प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के साथ भी अमेजन प्राइम का लाभ उठा सकते हैं। उदाहरण के लिए, 3,799 रुपये के प्लान में 365 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉल और छह महीने तक अमेजन प्राइम मुफ्त मिलता है। 996 रुपये के प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ समान सुविधाएं मिलती हैं। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement