1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Eyeball, Dome और Bullet, घर में किस जगह लगाएं कौन सा CCTV कैमरा? खरीदने से पहले जान लें हर बात

Eyeball, Dome और Bullet, घर में किस जगह लगाएं कौन सा CCTV कैमरा? खरीदने से पहले जान लें हर बात

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 18, 2026 11:54 am IST,  Updated : May 18, 2026 11:54 am IST

घर में सीसीटीवी कैमरा लगाना आजकल जरूरत बन गया है। ये कैमरे आपके पीछे से घरों को सुरक्षित रखते हैं। इनके जरिए घर पर आने-जाने वाले लोगों की मूवमेंट देखी जा सकती है। आपके घर के लिए कौन सा सीसीटीवी कैमरा बेहतर होगा, आइए जानते हैं...

CCTV Camera- India TV Hindi
सीसीटीवी कैमरा Image Source : CGI

घर को सिक्योर रखने के लिए लोग घरों में सीसीटीवी कैमरा लगवाते हैं। अगर आप भी अपने घर और आसपास के एरिया को सिक्योर करने के लिए CCTV कैमरा लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको कमरे, बाहर के एरिया, आंगन आदि में कौन सा कैमरा यूज करना चाहिए, इसके बारे में पता होना चाहिए। लोग घरों में आम तौर पर Turret या EyeBall, Dome या Bullet कैमरा लगवाते हैं। इनमें से कौन सा कैमरा घर में कहां यूज करना चाहिए, आइए जानते हैं...

Turret या EyeBall CCTV

यह सीटीटीवी कैमरा आजकल के मॉडर्न घरों में सबसे ज्यादा यूज किया जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि ये कैमरे साइज में छोटे होते हैं और ज्यादा से ज्यादा एरिया को कवर करते हैं। खास तौर पर आंगन, बाहरी एरिया जैसे कि बरामदों और ड्राइव वे आदि में इन कैमरों को लगाया जाता है। इनमें नाइट विजन वाले कैमरे आते हैं, जो रात के अंधेरे में भी ज्यादा एरिया को कवर कर सकता है।

Dome CCTV

इन कैमरों का भी इस्तेमाल लोग अपने घरों में करते हैं। खास तौर पर ये कैमरे घरों के अंदर लगाए जाते हैं। इन्हें छत के छज्जों के नीचे वाले एरिया में आसानी से फिट किया जा सकता है। इसका डिजाइन खास तौर पर इन्हीं जगहों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ये कैमरे 360 डिग्री तक का व्यू कवर कर सकते हैं। साथ ही, इनमें मोशन सेंसर वाले भी कैमरे आते हैं, जो घर के गलियारों में हो रहे मूवमेंट्स के आधार पर कैमरे के एंगल को घूमाता है।

Bullet CCTV

यह सीसीटीवी कैमरा खास तौर पर घर के मेन गेट पर लगाया जाता है। इसकी रेंज बहुत ज्यादा होती है और यह घर की बाउंड्री और गेट पर लगाया जाता है, तो बाहर के एरिया में हो रही गतिविधियों को कैप्चर करता है। इन कैमरों का इस्तेमाल खास तौर पर फॉर्म हाउस में किया जाता है, जहां दूर तक का इलाका सिक्योर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - अब तत्काल टिकट के लिए नहीं होगी मारामारी! रेलवे लाया Q-Mitra सिस्टम, जानें कैसे करेगा काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक