1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. इस ट्रिक से पता लगाएं मैसेज में आया लिंक फर्जी है या सही? नहीं होंगे फ्रॉड का शिकार

इस ट्रिक से पता लगाएं मैसेज में आया लिंक फर्जी है या सही? नहीं होंगे फ्रॉड का शिकार

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 20, 2024 08:30 am IST,  Updated : Mar 20, 2024 10:14 am IST

How to check fake or spam link: आपके फोन पर किसी अंजान नंबर से फ्री गिफ्ट, डिस्काउंट ऑफर से संबंधित मैसेज आते हैं, जिनमें एक लिंक भी दिया होता है। दिया गया लिंक फर्जी है या फिर सही आप घर बैठे चुटकियों में पता लगा सकते हैं।

Phishing Link- India TV Hindi
How to check fake or spam link Image Source : FILE

How to check fake or spam link: त्योहारी सीजन आते ही लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए हैकर्स नए-नए तरीके अपनाते हैं। पिछले साल भारत में हजारों लोग फर्जी कॉल्स, मैसेज के जाल में फंसकर अपने करोड़ों रुपये गवां चुके हैं। अगले सप्ताह होली का त्योहार है, ऐसे में हैकर्स यूजर्स को ई-मेल, मैसेज या WhatsApp आदि के जरिए ऑफर्स के साथ फर्जी लिंक भेजना शुरू कर दिया है। भोले-भाले यूजर्स फ्री ऑफर्स की लालच में हैकर्स द्वारा भेजे लिंक को क्लिक करके अपनी कमाई लुटा देते हैं।

अगर, आपके पास भी मैसेज में ऐसे ही ऑफर या गिफ्ट के नाम पर कोई लिंक आया है, तो उस पर भूल कर भी क्लिक न करें। अनजान नंबर से आने वाले मैसेज में दिए लिंक की आप चुटकियों में जांच सकते हैं। इसके लिए आपको किसी एक्सपर्ट की भी जरूरत नहीं होगी। आप ऐसे लिंक को खुद से जांच सकते हैं। Virustotal नाम की एक वेबसाइट है, जो फर्जी फाइल्स, URL आदि को चेक कर सकते हैं।

ऐसे लगाएं फर्जी लिंक का पता

  • इसके लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा।

Virustotal
Image Source : FILEHow to check fake or spam link

  • वहां दिए गए FILE, URL और Search ऑप्शन में URL पर क्लिक करें।
  • आपको रिसीव हुए मैसेज में लिंक को कॉपी कर लें। लिंक कॉपी करते समय राइट क्लिक करके Copy Link को सेलेक्ट करें। ध्यान रहे लिंक ओपन न हो सके।

Virustotal
Image Source : FILEHow to check fake or spam link

  • इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए URL ऑप्शन में जाकर लिंक को पेस्ट कर दें।
  • इसके बाद Enter दबाएं। इसके बाद लिंक का विशलेषण शुरू हो जाता है।
  • कुछ समय बात रिजल्ट आएगा, जिसमें आप देख सकते हैं कि आपके द्वारा चेक किया गया लिंक क्लीन है या फिर इंफेक्टेड है।

Virustotal
Image Source : FILEHow to check fake or spam link

  • इस तरह से आप किसी अंजान लिंक की जांच खुद से कर सकते हैं।

हालांकि, एक सामान्य सलाह यह है कि किसी भी अंजान नंबर से आने वाले मैसेज, कॉल्स या ई-मेल आदि पर कभी क्लिक न करें। साथ ही, फेस्टिव सीजन में मिलने वाले फ्री गिफ्ट्स, ऑफर्स आदि से भी बचें। बिना वेरिफाइड चैनल से आने वाले किसी भी मैसेज पर आप ध्यान न दें। साथ ही, ऐसे किसी कॉल्स को भी इग्नोर कर दें।

यह भी पढ़ें - Lava O2 इस दिन भारत में होगा लॉन्च, इस Made in India सस्ते फोन में मिलेंगे तगड़े फीचर, कंपनी ने किया कंफर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक