1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. WhatsApp से बस एक क्लिक में डाउनलोड कर पाएंगे अपना आधार कार्ड, जानें तरीका

WhatsApp से बस एक क्लिक में डाउनलोड कर पाएंगे अपना आधार कार्ड, जानें तरीका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 25, 2025 05:05 pm IST,  Updated : Sep 25, 2025 05:05 pm IST

आधार कार्ड हमारे लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। UIDAI द्वारा जारी किए जाने वाले इस आइडेंटिटी कार्ड को आप WhatsApp के जरिए भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। वाट्सऐप से आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है? आइए, जानते हैं...

How to download aadhaar on whatsapp- India TV Hindi
वाट्सऐप आधार कार्ड डाउनलोड Image Source : FREEPIK/UIDAI

Aadhaar Card डाउनलोड करना अब और भी आसान हो गया है। UIDAI ने आधारकार्ड धारकों के लिए नई सुविधा प्रदान की है। अब कार्ड धारक WhatsApp पर आसानी से एक क्लिक में आधार कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज बन गया है। बच्चे हो या वृद्ध उन्हें योजनाओं का लाभ लेने से लेकर बैंक अकाउंट खोलने, पेंशन, सिम कार्ड लेने के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। यह एक जरूरी पहचान पत्र बन गया है।

आधार कार्ड जारी करने वाली एजेंसी ने इसे डाउनलोड करने के लिए वाट्सऐप हेल्पलाइन चैटबॉट लॉन्च किया है, जिसके जरिए आसानी से आधार कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। आइए, जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस क्या है?

क्या है तरीका?

  • UIDAI ने बताया कि सबसे पहले यूजर्स को अपने फोन में हेल्पलाइन नंबर 9013151515 को My Gov Helpdesk के नाम से सेव करना होगा।
  • इसके बाद वाट्सऐप में जाकर इस नंबर पर 'Hi' लिखकर भेजना होगा।
  • ऐसा करने के बाद Digi Locker के ऑप्शन में जाना होगा।
  • अगर, आपके पास Digi Locker का अकाउंट नहीं होगा, तो क्रिएट कर लें।
  • इसके बाद 12 डिजिट का आधार नंबर दर्ज करें।
  • फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP यानी वन टाइम पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • OTP वेरिफाई करने के बाद Digi Locker के मौजूदा डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट सामने आएगी।
  • इसमें से आधार कार्ड का चुनाव करें और अपने फोन में डाउनलोड कर लें।

Aadhaar Card डाउनलोड करने के बाद अगर आपको इसमें कोई डिटेल चेंज करनी हो तो उसके बारे में आपको नियम की जानकारी होनी चाहिए। आप अपने आधार कार्ड में दर्ज नाम को अधिकतम दो बार बदल सकते हैं। UIDAI के मुताबिक, आप आधार कार्ड में दर्ज पते में कई बार बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए एजेंसी ने कोई लिमिट सेट नहीं की है।

आधार कार्ड को हमेशा फोटो आईडी प्रूफ के तौर पर प्रजेंट किया जाता है। ऐसे में आधार कार्ड के पते में बदलाव करने से कोई दिक्कत नहीं होती है। हालांकि, आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि को यूजर्स एक बार ही बदल सकते हैं। ऐसे में अगर आधार कार्ड में गलत जन्मतिथि दर्ज है तो सही डॉक्यूमेंट अपलोड करके उसमें एक बार बदलाव किया जा सकेगा।

यही नहीं, आप अपने आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाइल नंबर को जितनी चाहे उतनी बार बदल सकते हैं। हालांकि, इन सब बदलाव के लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा। 

यह भी पढ़ें -

YouTube में आया जबरदस्त AI फीचर, अब बच्चे गलती से भी नहीं देख पाएंगे एडल्ट कंटेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक