1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Instagram Threads की नोटिफिकेशन ने कर रखा है परेशान, इस तरह से बोलती बंद करें

Instagram Threads की नोटिफिकेशन ने कर रखा है परेशान, इस तरह से बोलती बंद करें

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 29, 2023 09:06 am IST,  Updated : Jul 29, 2023 09:06 am IST

लॉन्च होने के बाद इंस्टाग्राम थ्रेड्स की जमकर चर्चा हुई थी। देखते ही देखते इसके यूजर्स की संख्या लाखो में पहुंच गई। हालांक अब इसके फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट भी आ गई है। आइए आज आपको बताते हैं कि कैसे आप थ्रेड्स के नोटिफिकेशन को बंद कर सकते हैं।

threads, Instagram, Twitter, tech news,  instagram threads,  twitter, threads Setting, how to stop n- India TV Hindi
पिछले कुछ दिनों में थ्रेड्स के फॉलोअर्स की संख्या तेजी से घटी है। Image Source : फाइल फोटो

Threads notification Setting: ट्विटर को टक्कर देने के लिए मेटा की तरफ से थ्रेड्स को तैयार किया गया है। यह एप्लीकेशन ऐसे समय पर आई है जब ट्विटर पर लोग तरह तरह के प्रतिबंध झेल रहे हैं। इसका सीधा फायदा थ्रेड्स को मिला। इस ऐप में ट्विटर की तरह ही कई फीचर्स दिए गए हैं। लॉन्च होने के बाद यह ऐप्लीकेशन जमकर सुर्खियों में रहा और देखते देखते लाखो की संख्या में लोगों ने इसे डाउनलोड किया।  बेहद कम समय में थ्रेड्स के लाखो फॉलोअर्स बन गए हैं।

हालांकि अब थ्रेड्स को लेकर तरह तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं और इसके फॉलोअर्स की संख्या भी तेजी से घटी है। कई यूजर्स इसमें आने वाली नॉटिफिकेशन्स से भी परेशान हैं। ऐसे में अगर आप भी थ्रेड्स का इस्तेमाल कर रहे हैं और नहीं चाहते कि इसकी नॉटिफिकेशन आपको मिले तो आज हम आपको इसका पूरा तरीका बताने वाले हैं। 

Instagram Threads की नॉटिफिकेशन को ऐसे करें बंद

  1. सबसे पहले स्मार्टफोन में Instagram Threads ऐप्लीकेशन को ओपन करें। 
  2. अब आपको प्रोफाइल पेज पर जाना होगा।
  3. अब राइट साइड में ऊपर की तरफ बने मेन्यू बटन पर को क्लिक करना होगा।
  4. अब आपको नॉफिकेशन का ऑप्शन मिलेगा इसे क्लिक करें और इसमें Pause All  को सेलेक्ट करें।
  5. यहां आपको Everyone, People you follow या turn it off completely तीन और ऑप्शन मिलेंगे। आप इनमें से भी किसी एक को सेलेक्ट कर सकते हैं। 
  6. Following और followers में आपको या तो सभी नॉटिफिकेशन ऑन रखना होगा या फिर सभी नॉटिफिकेशन ऑफर रखना होगा।

यह भी पढ़ें- Unwanted Tracker Alerts से मिलेगी सुरक्षा, Android स्मार्टफोन में आया जबरदस्त फीचर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक