1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. 5 स्टार वॉशिंग मशीन की लिस्ट में शामिल इन 4 वॉशिंग मशीन की कीमत है 25000 से कम, जानिए इनके एडवांस फीचर्स

5 स्टार वॉशिंग मशीन की लिस्ट में शामिल इन 4 वॉशिंग मशीन की कीमत है 25000 से कम, जानिए इनके एडवांस फीचर्स

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 12, 2023 08:32 pm IST,  Updated : Jan 12, 2023 08:32 pm IST

वॉशिंग मशीन इन दिनों हमारे दैनिक जीवन का एक बेहतर हिस्सा है, वहीं वॉशिंग मशीन के आने से कपड़ों की साफ-सफाई में काफी मदद मिलती है। इसलिए अगर आप वॉशिंग मशीन अपग्रेड करना चाहते हैं, तो बाजार में उपलब्ध 5 स्टार वॉशिंग मशीन के बारे में जरूर जानें।

Washing machine under Rs. 25000- India TV Hindi
25000 ₹ से कम कीमत में 5 स्टार रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन Image Source : CANVA

5 Star washing machine: वॉशिंग मशीन अब हमारी जरूरत बन गयी है, वहीं इसे जरूरत के हिसाब से खरीदा जाये तो काफी बेहतर रहता है। दूसरी ओर अगर आपकी फैमिली बड़ी नहीं है तो आप 6.0 KG की वॉशिंग मशीन में भी अपना काम चला सकते हैं, इसके साथ ही 6.0 KG की वॉशिंग मशीनें 25000 हजार से कम की कीमत में उपलब्ध है। वहीं आज हम आपको 25000 हजार से कम कीमत की वॉशिंग मशीनों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपको इनके फीचर और कीमतों का अंदाजा हो जायेगा और आपको वॉशिंग मशीन के चुनाव में काफी आसानी भी होगी। 

1. सैमसंग WW60R20GLMA/TL 6.0 KG इन्वर्टर वॉशिंग मशीन 

आप अगर फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिये यह बेहतर विकल्प है। वहीं यह वॉशिंग मशीन 5 स्टार रेटिंग के साथ आसानी से उपलब्ध भी है। अब अगर इसके फीचर की बात करें तो इसमें हाइजीन स्टीम फीचर दिया हुआ है, जिससे कपड़ों को बेहतर वॉश मिलता है। इसके साथ ही इसमें चाइल्ड लॉक, इको ड्रम टेक्नोलॉजी है और साथ ही कंपनी की ओर से 10 साल की वारंटी भी दी जाती है। मौजूदा समय में इसकी कीमत 21,990 रुपये है। 

2. LG  FHM1006ADW फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन 

इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 6 किलोग्राम है और यह भी 5 स्टार रेटिंग के साथ बाजार में आती है। इसके फीचर की बात करें तो यह 6 मोशन कंट्रोल टेक्नोलॉजी पर फंक्शन करता है। इसके अलावा इसमें वाटरप्रूफ टच पैनल दिया गया है। इसमें फंक्शनल हीटर भी दिया गया है, जो पानी को अधिकतम 60 डिग्री तक गर्म करने की क्षमता रखता है। वहीं इसमें भी चाइल्ड लॉक की सुविधा दी गयी है। LG फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की कीमत फिलहाल में 23990 रुपये है। 

3. IFB Diva Aqua SX 6 KG वॉशिंग मशीन 

यह वॉशिंग मशीन भी बेहतरीन फीचर के साथ आती है, इसमें 800 rpm स्पिन स्पीड का फीचर दिया हुआ है। वहीं इसमें जिद्दी दाग से निपटने के लिये इनबिल्ट हीटर की सुविधा दी गयी है, साथ ही इसमें  बॉल वाल्व टेक्नोलॉजी भी दी गयी है, जो खराब पानी को पूरी तरह से हटा देती है। मौजूदा समय में इसकी कीमत 22800 रुपये है। 

4. Whirlpool White Mate Elite वॉशिंग मशीन 

5 स्टार वॉशिंग मशीन की लिस्ट में शामिल व्हर्लपूल व्हाइट मेट एलीट हार्ड वॉटर वॉश फीचर के साथ अवेलेबल है। इस एडवांस वॉशिंग मशीन में स्मार्ट सेंसर की सुविधा भी दी जाती है। इसके साथ ही इसमें पॉवर स्क्रब तकनीक, स्मार्ट लिंट फिल्टर, ऑटो टब क्लीन फीचर भी है। 7 kg वाले Whirlpool 5 स्टार वॉशिंग मशीन है तथा इसकी कीमत 20 हजार से नीचे यानि 17740 रुपये ऑनलाइन है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक