1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Nothing ने लॉन्च किया 3 कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी समेत मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Nothing ने लॉन्च किया 3 कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी समेत मिलेंगे तगड़े फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 29, 2025 10:12 am IST,  Updated : Apr 29, 2025 10:35 am IST

Nothing CMF Phone 2 Pro भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। नथिंग का यह बजट फ्रेंडली फोन ट्रिपल कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है।

Nothing CMF Phone 2 Pro- India TV Hindi
नथिंग CMF फोन 2 प्रो Image Source : FILE

Nothing के सब ब्रांड CMF ने अपना दूसरा बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Phone 2 Pro लॉन्च कर दिया है। नथिंग CMF का यह फोन Nothing Phone 3a सीरीज की तरह ही ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। वहीं, फोन में 5,000mAh की बैटरी, IP54 रेटिंग समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। CMF Phone 2 Pro को कंपनी ने 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया है। नथिंग ने फोन के बैक पैनल में पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल के मुकाबले बड़ा अपग्रेड किया है। यह फोन भी रिमूवेबल बैक पैनल के साथ आता है।

Nothing CMF Phone 2 Pro को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में दो स्टोरेज ऑप्शन- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में उतारा है। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 20,999 रुपये में आता है। इस फोन को ब्लैक, लाइट ग्रीन, ऑरेंज और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन की पहली सेल 5 मई को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। पहली सेल में फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

Nothing CMF Phone 2 Pro
Image Source : FILEनथिंग CMF फोन 2 प्रो

CMF Phone 2 Pro के फीचर्स

नथिंग का यह बजट फ्रेंडली फोन 6.77 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ का सपोर्ट मिलेगा। फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए पांडा ग्लास दिया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है।

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके पिछले मॉडल में कंपनी ने डुअल कैमरा दिया था। इसमें 50MP का मेन और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 5G सिम कार्ड, Wi-Fi6, Bluetooth 5.3, USB Type C, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Split AC से हो रही पानी की बारिश? इन 3 तरीकों से करें ठीक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक