1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. स्मार्ट AC गाइडः गर्मियों में एसी चलाते समय रखें इन बातों का ध्यान, चलेगा लास्ट लॉन्ग-बिजली बिल आएगा कम

स्मार्ट AC गाइडः गर्मियों में एसी चलाते समय रखें इन बातों का ध्यान, चलेगा लास्ट लॉन्ग-बिजली बिल आएगा कम

 Published : Apr 13, 2026 07:18 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 07:18 pm IST

यहां बताई गई स्मार्ट एसी गाइड की मदद से आपका एसी लंबे समय तक परफेक्ट चलेगा और इसका बिजली बिल भी कम आएगा तो जान लें काम के टिप्स।

AC Smart Guide- India TV Hindi
एसी की स्मार्ट गाइ़ड Image Source : FREEPIK

Smart AC Guide: गर्मियां शुरू हो गई हैं और घरों में एसी चलने लगे हैं, गर्मियों में रूम ठंडा करने के लिए एसी या कूलर को चलाना ही काफी नहीं है, इनकी ठीक तरीके से देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। अगर आप एसी की देखभाल ठीक तरीके से करेंगे तो ये सालों-साल आपके काम आएगा और आपको अच्छी सर्विस देगा। कई ऐसे तरीके हैं जिनसे एसी की सेहत अच्छी रखी जा सकती है और इसको लास्ट लॉन्ग चलने वाला बनाया जा सकता है। स्मार्ट एसी गाइड की मदद से आप अपने एसी को लंबे समय तक काम करते योग्य बनाए रह सकते हैं और इसी के साथ आपका बिजली बिल भी कम आएगा। तो जानें एसी चलाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सही टेंप्रेचर का चुनाव

एसी चलाते समय सही टेंप्रेचर 24 से 26 डिग्री के बीच का होता है और ये केवल एसी की लाइफ ही नहीं बढ़ाता है बल्कि आपके बिजली के बिल को भी काफी हद तक कंट्रोल में रखता है। ये तापमान एसी के कंप्रेसर पर ज्यादा जोर भी नहीं डालता है जो कि 16 या 18 डिग्री पर चलाने पर आता है। कमरे को जल्दी ठंडा करना हो तो पहले 8-10 मिनट एसी के फैन की स्पीड तेज रखकर फिर नॉरमल कर सकते हैं। इसके अलावा कमरे की खिड़की-दरवाजों से हवा बाहर ना निकले इसका भी पूरा इंतजाम होना चाहिए जिससे एसी पर कमरे को ठंडा करने में ज्यादा जोर ना पड़े। कमरे की कूलिंग कम ना हो तो इसके लिए पर्दों आदि से गैप को बंद करके रखें। 

एसी की रेगुलर सर्विसिंग

साल में दो बार एसी की सर्विसिंग कराना काफी अच्छा तरीका है अपने एसी की लाइफ को लंबा करने का, अगर दो बार नहीं करा सकते हैं तो कम से कम एक बार तो एसी की सर्विसिंग करा ही लेनी चाहिए। इससे इसकी कूलिंग परफॉरमेंस बढ़िया रहती है और ये स्मूद चलता है। गर्मी शुरू होने से पहले जब ऐसी चलाना शुरू करना हो तो एसी की सर्विसिंग करना बेहद जरूरी है क्योंकि 8-9 महीने बंद रहने के बाद इसमें गंदगी जमा हो जाती है और अगर कोई फंगस या नमी मौजूद हो तो इसकी सफाई हो जाती है।

बार-बार ऑन-ऑफ ना करें

बार-बार ऑन-ऑफ करने से कंप्रेसर पर दबाव आता है और एसी को ज्यादा पावर की खपत करनी पड़ती है। ऐसे में एसी के खराब होने का चांस हो जाता है, इसके लिए एसी को उचित टेंप्रेचर पर चलाएं जिससे ज्यादा बार इसे ऑन-ऑफ ना करना पड़े।

फिल्टर की रेगुलर सफाई

हर 20-25 दिनों में एसी के एयर फिल्टर को साफ करना चाहिए क्योंकि लगातार उपयोग से एसी का एयर फिल्टर गंदा हो जाता है और कंप्रेसर पर प्रेशर डालता है। ये एसी को लंबे उपयोग से पहले ही खराब होने का चांस दे देता है तो ऐसी गलती से बचना चाहिए।

आउटडोर यूनिट को साफ और सुरक्षित रखें

स्पिलिट एसी की आउटडोर यूनिट जो बाहर रखी होती है, इसका भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि ये धूल, मिट्टी या सूखे पत्तों से पट सकती है जो एयर फ्लो को बाधित कर सकती है। इसके अलावा आप इसे बाहर धूप में रखते हैं तो इसकी सेफ्टी का ध्यान रखें और हो सके तो

इसे शेड में रखें जिससे इसके तड़कने का डर ना हो।

लगातार ना चलाएं एसी

एसी को सुबह से लेकर रात तक और फिर रात से सुबह तक चलाना बिलकुल भी सलाह योग्य नहीं है और लगातार 10-12 घंटे चलाने से इसकी कूलिंग कैपिसिटी पर असर आ सकता है। इसके अलावा कंप्रेसर पर भी असर पड़ सकता है तो ऐसी गलती से बचें।

ये भी पढ़ें 

रिलायंस jio और बैंक ऑफ बड़ौदा ने की साझेदारी, bob World Lite ऐप को खासतौर से फीचर फोन पर किया लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक