1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. रिलायंस jio और बैंक ऑफ बड़ौदा ने की साझेदारी, bob World Lite ऐप को खासतौर से फीचर फोन पर किया लॉन्च

रिलायंस jio और बैंक ऑफ बड़ौदा ने की साझेदारी, bob World Lite ऐप को खासतौर से फीचर फोन पर किया लॉन्च

 Published : Apr 13, 2026 05:40 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 05:46 pm IST

रिलायंस जियो और बैंक ऑफ बड़ौदा ने साझेदारी के तहत एक bob World Lite ऐप लॉन्च किया है जिसे खासतौर पर फीचर फोन पर यूज किया जा सकेगा।

bob World Lite App- India TV Hindi
रिलायंस जियो-बैंक ऑफ बड़ौदा ऐप Image Source : @RIL_UPDATES/X

Bank of Baroda and Reliance Jio Partnership: रिलायंस Jio और बैंक ऑफ बड़ौदा ने साझेदारी की है और डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए हाथ मिलाया है। इसके तहत दोनों ने मिलकर bob World Lite ऐप को लॉन्च किया है और इसे खासतौर पर फीचर फोन यूजर्स के लिए लाया गया है। JioPhone Prima 4G डिवाइस पर उपलब्ध ये bob World Lite ऐप भारत सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के विजन के साथ मिलकर काम करेगा जिसके तहत डिजिटल पेमेंट को फीचर फोन यूजर्स के लिए भी मुहैया कराया जा सकेगा। 

JioPhone Prima 4G डिवाइस पर यूज कर सकते हैं bob World Lite ऐप

ये ऐप बैंक ऑफ बड़ौदा के मौजूदा कस्टमर्स के साथ किसी भी अन्य बैंक के कस्टमर्स के लिए भी उपलब्ध रहेगी। इसको यूज करने के लिए यूजर्स केवल एक साधारण और आसान से ऑनबोर्डिंग प्रोसेस के जरिए इसे JioPhone Prima 4G डिवाइस पर लॉन्च कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए यूजर्स यूपीआई-इनेबिल्ड स्कैन एंड पे के साथ पैसे भेजना जैसे मनी ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट के साथ प्रोफाइल मैनेजमेंट जैसी सुविधाओं का फायदा उठा सकेंगे। इसमें आगे चलकर और भी फीचर्स लाए जाएंगे। जियो और BoB की पार्टनरशिप के तहत ये ऐप JioPhone Prima 4G डिवाइस पर प्री-लोडेड आएगी और डायरेक्ट होम स्क्रीन से एक्सेस की जा सकेगी। मौजूदा यूजर्स इसे जियो स्टोर से भी डाउनलोड कर सकेंगे।

सिर्फ बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक नहीं और बैंक के यूजर्स भी कर सकते हैं इस्तेमाल

ये प्लेटफॉर्म सिर्फ बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए ही नहीं है बल्कि और बैंक के ग्राहक भी इस JioPhone Prima 4G डिवाइस पर उपलब्ध bob World Lite ऐप का फायदा उठा सकते हैं। ये ऐप खासतौर पर फीचर फोन यूजर्स के लिए लाया गया है और लो बैंडविद्थ और लाइट आर्किटेक्चर पर बेस्ड है जिसके जरिए ये फीचर फोन यानी कीपैड फोन पर भी आसानी से चलाया जा सकता है। 

बैंक ऑफ बड़ौदा के MD ने क्या कहा

बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ देवदत्त चांद ने इस साझेदारी पर कहा कि "डिजिटल इन्क्लूजन यानी वित्तीय समावेशन बैंक ऑफ बड़ौदा की प्रमुख प्रायोरिटी में से एक है। bob वर्ल्ड लाइट लॉन्च करने के लिए जियो के साथ हमारी साझेदारी स्मार्टफोन इकोसिस्टम से आगे जाकर डिजिटल बैंकिंग का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत में फीचर फोन यूजर्स के बड़े और बढ़ते बेस के साथ, यह पहल डिजिटल विभाजन को पाटने में मदद करते हुए सरल, सुरक्षित और कभी भी बैंकिंग सक्षम बनाती है। यह पहल हमारे लिए व्यापक कस्टमर बेस के साथ जुड़ने के मौके भी खोलती है, जिससे समावेशी और टिकाऊ विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता मजबूत होती है।''

रिलायंस जियो इंफोकॉम के प्रेसिडेंट ने क्या कहा

रिलायंस जियो इंफोकॉम के प्रेसिडेंट सुनील दत्त ने कहा कि "जियो में हम हमेशा हर एक भारतीय के लिए डिजिटल सेवाएं आसान बनाने के लिए कार्य करते हैं। साझेदारी पर बात करते हुए उनका कहना है कि ये पार्टनरशिप करोड़ों भारतीयों के लिए अफोर्डेबल डिजिटल सेवाएं पहुंचाने की दिशा में अहम कदम है। आज, बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ हमारी साझेदारी उस यात्रा में अगला कदम है, जो करोड़ों यूजर्स के लिए बड़े पैमाने पर सीमलेस डिजिटल बैंकिंग पहुंच को सक्षम बनाती है। हम देश भर में JioPhone यूजर्स के लिए बाधारहित, सेफ और उनकी जरूरतों के मुताबिक पूरी-खासियतों वाली बैंकिंग ला रहे हैं।''

ये भी पढ़ें 

Aadhaar Update: अपने मोबाइल नंबर और एड्रेस को बिना आधार सेंटर जाए कैसे बदलें, यहां मिलेगी सारी गाइड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक