Smartphone Battery Life: आजकल के फोन में Lithium-ion (Li-ion) बैटरी होती है, जिसे खास देखभाल की जरूरत होती है। सही आदतों से स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को दोगुनी किया जा सकता है। अगर आप इस बैटरी को सेफ रखने के कुछ बेसिक नियमों का पालन करें तो आपके फोन की बैटरी सालों-साल बढ़िया चल सकती है। यहां कुछ असरदार टिप्स दिए गए हैं जिनसे आपका फोन सालों-साल नए जैसा चलेगा-
चार्जिंग का गोल्डन रूल यानी 20-80 नियम को अपनाएं
कई बार लोग फोन को 0 परसेंट तक जाने देते हैं या रात भर 100 परसेंट फुल चार्ज पर लगाकर छोड़ देते हैं। यह बैटरी को नुकसान पहुंचाता है। बैटरी को पूरी तरह खत्म न होने दें और जब ये 20 परसेंट रह जाए तो इसे चार्ज करें। बैटरी को 80-85 परसेंट तक चार्ज करना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे बैटरी पर वोल्टेज स्ट्रेस कम पड़ता है और उसके चार्जिंग साइकिल्स भी बढ़ जाते हैं।
डिस्प्ले सेटिंग्स में बदलाव करके बढ़ाएं बैटरी लाइफ
स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी खाती है तो इसके लिए आपको फोन में कुछ बदलाव करने होंगे जिससे फोन की बैटरी लंबी चलेगी। Dark Mode का इस्तेमाल करने से बैटरी सेव हो सकती है। अगर आपके फोन में AMOLED स्क्रीन है, तो डार्क मोड बैटरी की भारी बचत करता है क्योंकि काले पिक्सल जलाने में एनर्जी खर्च नहीं होती। Adaptive Brightness को ऑन रखें ताकि फोन रोशनी के हिसाब से ब्राइटनेस खुद सेट कर सकता है और बैटरी बचा सकता है। अगर आपके फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है तो इसे जरूरत न होने पर 60Hz पर स्विच कर दें-इससे भी बैटरी की काफी बचत होती है।
फोन को गर्मी से बचाना है बेहद जरूरी
हीट बैटरी की उम्र को सबसे तेजी से कम करती है तो इसका ध्यान रखें और फोन को गर्मी से बचाएं। जैसे कि अगर फोन चार्ज होते समय गर्म हो रहा है, तो उसका केस निकाल दें। कार के डैशबोर्ड या सीधी धूप में फोन रखने से बैटरी के अंदरूनी केमिकल खराब हो जाते हैं तो ध्यान रखें कि फोन को सीधी धूप के संपर्क में आने से ज्यादा से ज्यादा बचाएं।
हमेशा ओरिजिनल चार्जर ही चुनें
सस्ते या लोकल चार्जर का इस्तेमाल न करें क्योंकि गलत वोल्टेज या एम्पियर बैटरी को फुला सकते हैं या उसे अंदर से डैमेज कर सकते हैं। हमेशा फोन के साथ आए ओरिजिनल चार्जर या किसी भरोसेमंद ब्रांड के सर्टिफाइड चार्जर का ही इस्तेमाल करें।
बैकग्राउंड ऐप्स और सिंकिंग का ध्यान रखें
जो ऐप्स आप इस्तेमाल नहीं करते वे बैकग्राउंड में डेटा और बैटरी खर्च करते रहते हैं। अपने फोन से ऐसे फालतू ऐप्स तुरंत हटा दें। इसके अलावा हर ऐप को नोटिफिकेशन भेजने की परमिशन ना दें। हर बार स्क्रीन जलने और वाइब्रेशन होने पर बैटरी ज्यादा खर्च होती है।
GPS और Bluetooth को ऑफ रखें
काम होने के बाद Location और Bluetooth को बंद कर दें क्योंकि ये भी बैटरी को खाती हैं।
सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहें
कंपनियां अक्सर अपडेट के जरिए Battery Optimization (बैटरी सुधार) भेजती हैं, इसलिए अपने फोन के सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेट रखें।
ये भी पढ़ें