1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. स्मार्टफोन का USB Type C पोर्ट केवल चार्जिंग के लिए नहीं होता है इस्तेमाल, कर सकते हैं ये 5 इंटरेस्टिंग काम

स्मार्टफोन का USB Type C पोर्ट केवल चार्जिंग के लिए नहीं होता है इस्तेमाल, कर सकते हैं ये 5 इंटरेस्टिंग काम

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 26, 2025 04:29 pm IST,  Updated : Dec 26, 2025 04:29 pm IST

आपके फोन का USB Type C पोर्ट कई काम कर सकता है। इसे सिर्फ चार्जिंग के लिए ही नहीं 5 और इंटरेस्टिंग कामों के लिए यूज किया जा सकता है। आइए, जानते हैं स्मार्टफोन में लगे USB Type C चार्जिंग पोर्ट के फायदों के बारे में...

USB Type C Charging Port- India TV Hindi
यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट Image Source : INDIA TV

आपके स्मार्टफोन का USB Type C पोर्ट केवल चार्जिंग के लिए यूज नहीं होता है। आप इसे और भी 5 तरीकों से यूज कर सकते हैं। ये तरीके इमरजेंसी में काम आ सकते हैं। साथ ही, आप इसकी मदद से अपने फोन का इस्तेमाल कई और कामों के लिए कर सकते हैं। आजकल लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोन USB Type C पोर्ट के साथ ही आते हैं। यूएसबी की यह जेनरेशन फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ फास्ट डेटा ट्रांसफर को भी सपोर्ट करता है। आइए, जानते हैं आप अपने फोन के USB Type C पोर्ट को किन 5 इंटरेस्टिंग कामों के लिए यूज कर सकते हैं।

स्टोरेज डिवाइस

USB Type C पोर्ट के जरिए आप अपने स्मार्टफोन को एक दमदार स्टोरेज डिवाइस के तौर पर यूज कर सकते हैं। आप USB Type C OTG फीचर का इस्तेमाल करके इसे पोर्टेबल हार्ड ड्राइव के तौर पर यूज कर सकते हैं। पोर्ट को केबल या फिर पेन ड्राइव के साथ कनेक्ट करके डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। फोन से किसी लैपटॉप या फिर लैपटॉप से फोन में आप इसी पोर्ट की मदद से डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं।

पावरबैंक के तौर पर करें यूज

इन दिनों आने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट की वजह से आप अपने फोन से किसी अन्य फोन या डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास Type C टू Type C केबल होना चाहिए। यह केबल आपके फोन से किसी दूसरे फोन, ईयरबड्स, नेकबैंड आदि को चार्ज करने में मदद कर सकता है। इमरजेंसी में आप अपने फोन को पावरबैंक भी बना सकते हैं।

स्ट्रीमिंग डिवाइस

स्मार्टफोन के USB Type C पोर्ट के साथ आप स्ट्रीमिंग डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। यह स्ट्रीमिंग डिवाइस आपके फोन को टीवी पर स्ट्रीम करने की सुविधा देगा। आपके फोन के कॉन्टेंट आप बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे।

फोन को बनाएं मिनी लैपटॉप

Type C पोर्ट के जरिए आप अपने फोन के साथ कीबोर्ड और माउस को कनेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद आपका फोन एक मिनी लैपटॉप की तरह काम करेगा। खास तौर पर सैमसंग के फोन में Dex फीचर होता है, जो आपके फोन का इंटरफेस पीसी की तरह बना देता है। पोर्ट के जरिए आप कीबोर्ड या माउस को कनेक्ट कर पाएंगे।

ऑडियो-वीडियो पेरीफेरल

आप अपने स्मार्टफोन के USB Type C पोर्ट के जरिए ऑडियो पेरीफेरल कनेक्ट करके म्यूजिक सिस्टम भी कनेक्ट कर सकते हैं। इस पोर्ट के साथ Type C पोर्ट वाले ईयरफोन या हेडफोन कनेक्ट कर सकत हैं। यही नहीं, इसके जरिए आप HDMI हब को कनेक्ट करके प्रोजेक्टर के जरिए भी फोन यूज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - 

iPhone 14 की कीमत रह गई आधी! Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहा सबसे सस्ता

Starlink के तेजी से बढ़े यूजर्स, डेली जुड़ रहे इतने सब्सक्राइबर्स, जानें भारत में कब होगा लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक