1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. फ्रिज को बार-बार स्वीच ऑफ करते हैं आप? कहीं बिजली बचाने के चक्कर में न हो जाए भारी नुकसान

फ्रिज को बार-बार स्वीच ऑफ करते हैं आप? कहीं बिजली बचाने के चक्कर में न हो जाए भारी नुकसान

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 02, 2025 04:30 pm IST,  Updated : Aug 02, 2025 04:30 pm IST

फ्रिज को बार-बार स्वीच ऑफ या ऑन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बिजली की बचत तो नहीं होगी, लेकिन फ्रिज में खराबी आ सकती है। इसके अलावा कई और नुकसान भी हो सकता है।

Fridge tips- India TV Hindi
क्या फ्रिज को स्वीच ऑफ करना सही है? Image Source : FREEPIK

बिजली की दरें लगातार बढ़ रही हैं, जिसकी वजह से अक्सर लोग इसे बचाने के बारे में सोचते हैं ताकि जेब पर असर न पड़े। हर घर में लोग फ्रिज यूज करते हैं लेकिन बहुत कम ही लोग होंगे जो बार-बार फ्रिज को स्वीच ऑन और ऑफ करते होंगे। अगर, आप बिजली बचाने के चक्कर में बार-बार फ्रिज को स्वीच ऑफ कर देते हैं तो आपको भी भारी नुकसान पहुंच सकता है। आपके फ्रिज में खराबी आ सकती है, जिसके लिए आपको भारी खर्चा लग सकता है।

फ्रिज बार-बार स्वीच ऑफ न करें

आजकल आने वाले ज्यादातर ब्रांड्स के रेफ्रिजरेटर ऑटो पावर कट फीचर के साथ आते हैं। इस फीचर की वजह से फ्रिज ठंडा होने पर कंप्रेसर ऑटोमैटिकली बंद हो जाता है। कंप्रेसर बंद होने की वजह से बिजली की बचत होती है और खर्च भी कम होता है। मैनुअली फ्रिज बार-बार स्वीच ऑफ और ऑन करने पर फ्रिज के कंप्रेसर पर असर पर सकता है। साथ ही, फ्रिज के कूलिंग सिस्टम पर अधिक दबाव पड़ता है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि फ्रिज बार-बार स्वीच ऑफ या ऑन नहीं करना चाहिए, चाहे फ्रिज में कुछ रखा हो या नहीं। अक्सर लोग सर्दियों के मौसम में फ्रिज को बंद कर देते हैं। बंद फ्रिज में अगर कोई सामान रखा होगा तो उसके खराब होने के चांस ज्यादा रहते हैं। यही नहीं, फ्रिज से बदबू भी आने लगती है।

यही नहीं, फ्रिज का दरवाजा भी बार-बार खोलना या बंद नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से फ्रिज की कूलिंग कम होती है और कंप्रेसर ज्यादा देर तक चलता है। इसकी वजह से बिजली का बिल ज्यादा होता है। कई बार दरवाजा सही से बंद नहीं होने पर भी फ्रिज का कूलिंग सिस्टम खराब हो सकता है और फ्रिज में खराबी आ सकती है।

फ्रिज कब बंद करना चाहिए?

ऐसा नहीं है कि फ्रिज को लगातार ऑन ही रखना चाहिए। आपको दो सप्ताह में एक बार फ्रिज को डीफ्रॉस्ट या डीप क्लीन करना चाहिए। ऐसा करने से फ्रिज में बर्फ जमने की दिक्कत नहीं होती है और फ्रिज की सफाई भी हो जाती है, जो फ्रिज में रखे खाने को हाइजैनिक रखता है। ऐसे में आपको एसी की तरह फ्रिज को भी समय-समय पर क्लीन करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें -

Trump की धमकी का नहीं पड़ा असर, Apple भारत के कई शहरों में खोलेगा नए रिटेल स्टोर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक