1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. UPI ऐप से ट्रांजैक्शन फेल होने पर भी कट गए पैसे, कैसे मिलेगा वापस? जानें पूरा तरीका

UPI ऐप से ट्रांजैक्शन फेल होने पर भी कट गए पैसे, कैसे मिलेगा वापस? जानें पूरा तरीका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 16, 2025 10:28 am IST,  Updated : Aug 16, 2025 10:31 am IST

UPI ऐप से पेमेंट करते समय अगर आपके अकाउंट से पैसे कट गए हैं लेकिन सामने वाले को नहीं मिला है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आपके अकाउंट से कटे पैसे वापस मिल जाएंगे।

यूपीआई ट्रांजैक्शन- India TV Hindi
यूपीआई ट्रांजैक्शन Image Source : FREEPIK

UPI पेमेंट करते समय कई बार आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि अकाउंट से पैसे कट गए और सामने वाले को रिसीव नहीं हुआ हो? UPI सर्वर पर ज्यादा लोड होने पर कई बार ऐसा हो जाता है। कई ग्राहक ऐसा होने पर दोबारा पेमेंट करने की कोशिश करते हैं और वो भी प्रोसेस नहीं होता है। इसके अलावा कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ समय के बाद दोनों ही ट्रांजैक्शन पूरे हो जाते हैं और सामने वाले को दो बार पैसे रिसीव हो जाते हैं। अगर, आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताएंगे कि अकाउंट से कटे हुए पैसे कैसे वापस मिलेंगे?

पेमेंट करते समय रखें ध्यान

UPI पेमेंट करते समय अगर कभी आपके अकाउंट से पैसे कट गए और सामने वाले को नहीं मिले तो ऐसे में आपको थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है। कई बार सर्वर पर लोड ज्यादा होने पर ट्रांजैक्शन आगे नहीं बढ़ता है। आपको दोबारा ट्रांजैक्शन करने से पहले कुछ समय के लिए रूक जाना चाहिए। आपके अकाउंट से पैसे कट गए और ट्रांजैक्शन फेल हो गया है तो अकाउंट में पैसे अपने आप वापस आ जाता है। इसके लिए आपको 24 घंटे तक का इंतजार करना होगा। आम तौर पर कुछ देर बाद ही पैसे रिफंड हो जाते हैं। हालांकि, कभी-कभी ऐसा होता है कि आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

कैसे मिलेंगे पैसे वापस?

अगर, आप Paytm, Google Pay, PhonePe, BHIM या अन्य किसी ऐप से UPI ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको अनसक्सेसफुल ट्रांजैक्शन को रिपोर्ट करने का विकल्प मिलता है। आप ऐप के हेल्प सेंटर पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के बाद आपको 24 से 72 घंटे तक का इंतजार करना पड़ सकता है। यूपीआई ट्रांजैक्शन का स्टेटस अगर पेंडिंग से सक्सेसफुल या फिर अनसक्सेसफुल होता है तो ही आप ऐप के हेल्प सेक्शन में जाकर संपर्क करें। पेंडिंग स्टेटस वाले ट्रांजैक्शन के सेटल होने तक आपको इंतजार करना होगा।

ऐप में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी आपके अकाउंट में पैसे वापस नहीं आते हैं तो आपको ट्रांजैक्शन नंबर के साथ बैंक में शिकायत दर्ज कराना होता है। बैंक ट्रांजैक्शन की जांच करेगा और आपको 30 दिन के अंदर पैसा रिफंड कर देगा। अगर, बैंक इसके बाद भी किसी ट्रांजैक्शन का पैसा वापस नहीं करता है तो आपको ऐसे में RBI से संपर्क करना होगा।

यह भी पढ़ें -

स्मार्टफोन में कैसे एक्टिवेट करें BSNL की 4G सर्विस, जानें पूरा प्रोसेस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

UPI