1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. WhatsApp का यह फीचर है बड़े काम का, पर्सनल चैट की अब कोई नहीं कर पाएगा ताका-झांकी

WhatsApp का यह फीचर है बड़े काम का, पर्सनल चैट की अब कोई नहीं कर पाएगा ताका-झांकी

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 02, 2023 09:48 am IST,  Updated : Oct 02, 2023 10:20 am IST

वॉट्सऐप का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं ऐसे में कंपनी यूजर्स की प्राइवेसी को मेंटेन करने के लिए नए नए फीचर्स लाती रहती है। वॉट्सऐप ने हाल ही अपने प्लेटफॉर्म में चैट की प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए एक जरूरी फीचर जोड़ा है। आप इस फीचर की मदद से अपनी जूरूरी चैट को दूसरे लोगों से छिपा सकते हैं।

 whatsapp chat lock on iphone, whatsapp chat lock feature android, WhatsApp Chat Lock Enable Process- India TV Hindi
वॉट्सऐप के इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने डेटा को ब्रीच होने से बचा सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

WhatsApp Chat Lock Enable Process: पूरी दुनिया में वॉट्सऐप सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन है। करोड़ों की संख्या में लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल एक दूसरे से कनेक्ट रहने के लिए करते हैं। यूजर्स की प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए वॉट्सऐप नए नए अपडेट्स और फीचर्स लाता रहता है। आज हम वॉट्सऐप के एक ऐसे फीचर के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं जिससे आप अपनी पर्सनल चैट को लीक होने से बचा सकते हैं। 

वॉटस्ऐप ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म में चैट लॉक का फीचर जोड़ा है। प्राइवेसी के मद्देनजर यह फीचर बेहद काम का है। वॉट्सऐप के इस फीचर की मदद से आप अपने जरूरी लोगों के साथ की गई चैटिंग को हाइड कर सकते हैं। कोई भी आपकी पर्सनल और जरूरी चैट को आपकी मर्जी के बगैर न हीं पढ़ पाएगा। 

वॉट्सऐप का चैट लॉक फीचर एंड्रॉयड और आईफोन्स दोनों में ही काम करता है। अगर आप अपनी पार्टनर या फिर किसी और से प्राइवेट चैट करना चाहते हैं तो यह बहुत ही काम आने वाला है। इसके लिए बस आपको इस फीचर को इनेबल करना होगा और फिर पासवर्ड या फिर फिंगरप्रिंट के जरिए इसे सेफ रख सकते हैं। जब भी आप सीक्रेट या फिर पर्सनल चैट को पढ़ना चाहेंगे तो आपको चैटलॉक फोल्डर को अनलॉक करना होगा। 

what is whatsapp chat lock feature, how can I lock chats on whatsapp, whatsapp par apni chat kaise l
Image Source : फाइल फोटोवॉट्सऐप पर चैटलॉक फीचर का इस्तेमाल करके आप अपनी पर्सनल चैल को हाइड कर सकते हैं।

चैट लॉक को इस तरह से करें इनेबल

  1. सबसे पहले एंड्रॉयड या फिर आईफोन पर वॉट्सऐप को ओपन करें।
  2. अब उस पर्सन की चैट में जाएं जिसे आप हाइड करना चाहते हैं या फिर लॉक लगाना चाहते हैं।
  3. अब चैट बॉक्स में ऊपर की तरफ दिख रहे नाम पर क्लिक करें। 
  4. अब आपको स्क्रॉल करके नीचे की तरफ चैट लॉक का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
  5. चैटलॉक के ऑप्शन को क्लिकर करने के बाद यहां पर चैट लॉक को इनेबल करने का ऑप्शन मिलेगा।
  6. इसे इनेबल करते ही चैट लॉक्ड चैट में चली जाएगी। 
  7. चैटलॉक इनेबल होने पर आपको मैसेज आने पर मैसेज अनरीड का नोटिफिकेशन मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- Vodafone Idea यूजर्स की बल्ले-बल्ले, इन 4 प्लान्स में कंपनी दे रही है 5GB डेटा फ्री, साथ में OTT का भी फायदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक