1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. WhatsApp ट्रिक्स जो कर देंगी आपके बहुत से काम आसान, टिप्स जानकार करें स्मार्ट वर्किंग

WhatsApp ट्रिक्स जो कर देंगी आपके बहुत से काम आसान, टिप्स जानकार करें स्मार्ट वर्किंग

 Published : Apr 19, 2026 06:32 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 06:32 pm IST

WhatsApp की ऐसी कई ट्रिक्स हैं जिन्हें अपनाकर आप स्मार्ट वर्किंग कर सकते हैं और डेली के कई कामों को बेहद आसान बना सकते हैं। जानिए इन्हें-

WhatsApp Trics- India TV Hindi
व्हाट्सऐप ट्रिक्स Image Source : FREEPIK

WhatsApp Tricks: भारत में WhatsApp का करोड़ों यूज़र्स हर दिन इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके कई ऐसे फीचर्स हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती। WhatsApp के ये ट्रिक्स सिर्फ आपके समय की बचत नहीं करते, बल्कि आपको ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम करने में मदद करते हैं। अगर आप इन सीक्रेट ट्रिक्स को जान लें तो आपके कई तरह के काम स्मार्ट वर्किंग के तौर पर हो सकते हैं। अगर आप इन फीचर्स का सही इस्तेमाल करते हैं, तो आपका डेली का डिजिटल एक्सपीरियंस पूरी तरह बदल सकता है। तो जान लीजिए WhatsApp ट्रिक्स यहां-

लिंक्ड डिवाइस फीचर से एक ही अकाउंट, कई डिवाइस पर खोलें

अब आपको हर बार फोन की जरूरत नहीं पड़ेगी। Linked Devices फीचर से आप व्हाट्सऐप को लैपटॉप या दूसरे डिवाइस पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, वह भी बिना फोन ऑनलाइन रखे ये काम हो सकता है।

Disappearing और View Once फीचर प्राइवेसी को कर देता है डबल

Disappearing Messages के साथ View Once फीचर भी बेहद काम का है। इससे भेजी गई फोटो या वीडियो सिर्फ एक बार देखी जा सकती है, जिससे आपकी पर्सनल जानकारी सुरक्षित रहती है।

वॉइस मैसेज ट्रांस्क्रिप्शन से सुनना नहीं, पढ़ना शुरू करें

कई बार लंबा वॉइस नोट सुनना मुश्किल होता है। यह फीचर उसे टेक्स्ट में बदल देता है, जिससे आप बिना ऑडियो प्ले किए मैसेज समझ सकते हैं।

Advanced Search से सेकंड्स में ढूंढें फोटो, वीडियो या लिंक

WhatsApp का सर्च फीचर अब काफी एडवांस हो चुका है। आप सिर्फ कीवर्ड ही नहीं, बल्कि फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट या लिंक के हिसाब से भी सर्च कर सकते हैं। ये आपके सर्च के काम को काफी तेज़ बना देता है।

Starred Messages से किसी जरूरी मैसेज को बार-बार ढूंढने की जरूरत नहीं

Starred Messages फीचर के जरिए आप महत्वपूर्ण जानकारी जैसे OTP, लोकेशन या डॉक्यूमेंट को एक अलग सेक्शन में सेव कर सकते हैं। यह आपके लिए कई जरूरी चीजों को सेव करने का तरीका होता है और स्टार्ड मैसेज में जाकर आसानी से उन्हें ढूंढ सकते हैं।

Archive Chat भी है काम का फीचर

Archive Chat फीचर की मदद से आप अनचाही या कम जरूरी चैट्स को बिना डिलीट किए हटा सकते हैं। इससे आपका WhatsApp साफ-सुथरा और व्यवस्थित रहता है।

स्टोरेज मैनेजमेंट से फोन रहेगा फास्ट और क्लीन

WhatsApp का स्टोरेज टूल बड़ी और गैर-जरूरी फाइल्स को पहचानकर हटाने में मदद करता है। इससे आपका फोन स्लो नहीं होता और स्पेस भी बचता है।

Mute और Custom Notifications फीचर से चैट का पूरा कंट्रोल आपके हाथ में

इस फीचर की मदद से आप चाहें तो किसी ग्रुप को म्यूट कर सकते हैं और खास लोगों के लिए कस्टम नोटिफिकेशन सेट कर सकते हैं। इससे फालतू डिस्टर्बेंस कम होगा और जरूरी मैसेज तुरंत दिखेंगे।

ये भी पढ़ें 

AI चैटबॉट 'अभय' लाएगी CBI, लोगों को डिजिटल अरेस्ट के चंगुल से बचाएगी नई एआई पहल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक