1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. तेलंगाना में 488 करोड़ रुपये का निवेश करेगी केंद्र सरकार, बिजली मंत्री ने दिया मदद का भरोसा

तेलंगाना में 488 करोड़ रुपये का निवेश करेगी केंद्र सरकार, बिजली मंत्री ने दिया मदद का भरोसा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 24, 2025 10:24 pm IST,  Updated : Jan 24, 2025 10:24 pm IST

केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने विद्युत प्रणाली विकास निधि के तहत 488 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ नौ नई योजनाओं के लिए समर्थन का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र तेलंगाना को भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहायता देगा।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : META AI

केंद्र ने शुक्रवार को तेलंगाना को ‘पावर ग्रिड की मजबूती’ बढ़ाने और पूरे राज्य में भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समर्थन का आश्वासन दिया। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने विद्युत प्रणाली विकास निधि के तहत 488 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ नौ नई योजनाओं के लिए समर्थन का आश्वासन दिया है। बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “मंत्री ने विद्युत प्रणाली विकास निधि के अंतर्गत 488 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ नौ नई योजनाओं के लिए समर्थन का आश्वासन दिया। इसका उद्देश्य बिजली ग्रिड की मजबूती बढ़ाना और तेलंगाना राज्य में विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।” 

मंत्री ने कहा कि इसमें सहायता के लिए केंद्र सरकार पुनरोद्धार वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा, नियोजित वितरण योजना के तहत तेलंगाना के प्रस्ताव पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा। 

तेलंगाना राजस्व प्राप्तियों में पिछड़ा

वित्तीय वर्ष के समापन में केवल तीन महीने शेष हैं और तेलंगाना कुल राजस्व प्राप्तियों के बजटीय लक्ष्यों से पीछे हैं, जबकि उधारी लक्ष्य के अनुरूप हैं। यह जानकारी राज्य के प्रधान महालेखाकार द्वारा जारी आंकड़ों से मिली है। तेलंगाना ने दिसंबर 2024 के अंत तक कुल अनुमानित राजस्व का 58. 57 प्रतिशत यानी 1. 61 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया। तेलंगाना के प्रधान महालेखाकार के आंकड़ों के अनुसार, राज्य ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल राजस्व के रूप में लगभग 2. 74 लाख करोड़ रुपये का बजट रखा है। दिसंबर तक तेलंगाना का कर राजस्व 1. 64 लाख करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले 1. 02 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक रहा, जबकि उधारी 48,000 करोड़ रुपये से अधिक थी, जो बजटीय 49255. 41 करोड़ रुपये का 98 प्रतिशत है। (इनपुट- पीटीआई भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।