1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. 'घुसपैठियों-रोहिंग्याओं से सरकार निपट रही सख्ती से...', केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ममता पर किया पलटवार

'घुसपैठियों-रोहिंग्याओं से सरकार निपट रही सख्ती से...', केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ममता पर किया पलटवार

 Published : Jul 27, 2024 11:54 pm IST,  Updated : Jul 28, 2024 12:01 am IST

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष का इंडिया गठबंधन कोई अलायंस नहीं है। ममता बनर्जी ने अपने राज्य में इंडिया गठबंधन को एक भी सीट नहीं दी थी।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी Image Source : FILE PHOTO

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ‘पनाह’ देने संबंधी टिप्पणी को लेकर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि केंद्र घुसपैठियों और रोहिंग्याओं से सख्ती से निपट रहा है। केंद्रीय हाल में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2024-25 पर मंत्री ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी द्वारा नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करना वांछनीय नहीं था। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें भविष्य में ऐसा न दोहराने की सलाह दी। 

इंडिया गठबंधन नहीं है कोई अलायंस

ममता बनर्जी के नीति आयोग की बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर निकलने संबंधी सवाल पर प्रह्लाद जोशी ने बनर्जी और ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशान साधते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन कोई गठबंधन नहीं है। ममता बनर्जी ने अपने राज्य में इसे एक भी सीट नहीं दी।

बड़े पैमाने पर ‘क्लस्टर' किए जाएंगे विकसित

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री ने यह भी कहा कि सब्जियों और फलों की कीमतें खाद्य मुद्रास्फीति के मुख्य कारकों में से एक हैं और इसे नियंत्रित करने के लिए देश के प्रमुख उपभोग केंद्रों (शहरों) के नजदीक सब्जी उत्पादन के बड़े पैमाने पर ‘क्लस्टर’ विकसित किए जाएंगे। 

घुसपैठियों से निपट रहे सख्ती से

जोशी ने कहा कि रोहिंग्या या किसी अन्य की घुसपैठ के मुद्दे पर खासकर हमारे सत्ता में आने के बाद, हम बिना किसी असमंजस के सख्ती से इससे निपट रहे हैं। लेकिन आप इसकी सीमाएं भी जानते हैं, क्योंकि 70 और 80 के दशक के बाद से पिछले कई सालों से ये तुष्टिकरण अपने चरम पर पहुंच गया है। 

ममता बनर्जी ने दिया था ये बयान

बता दें कि हाल में कोलकाता में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने हिंसा प्रभावित बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा कि वह पड़ोसी देश से संकट में फंसे लोगों के लिए पश्चिम बंगाल के दरवाजे खुले रखेंगी और उन्हें पनाह देंगी। इस बारे में जोशी ने कहा कि ममता बनर्जी के हालिया बयान, ये सभी चीजें जटिलताएं बढ़ाएंगी, लेकिन जहां तक ​​केंद्र सरकार का सवाल है, हम बहुत दृढ़ हैं और इसके लिए सीमा को सील करना और इस तरह की चीजें शानदार काम किया गया है।

भाषा के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।