1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. अमेरिका में MS की पढ़ाई कर रहे भारतीय युवक की मौत, शरीर पर मिले गोली लगने के जख्म

अमेरिका में MS की पढ़ाई कर रहे भारतीय युवक की मौत, शरीर पर मिले गोली लगने के जख्म

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 06, 2025 08:21 am IST,  Updated : Mar 06, 2025 08:31 am IST

अमेरिका में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र के शरीर पर गोली लगने के घाव थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र के माता-पिता गहरे सदमे में हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले का एक युवक जी प्रवीण अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य के मिलवॉकी शहर में मृत पाया गया। प्रवीण के शरीर पर गोली लगने के घाव थे, लेकिन उसकी मौत के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। बुधवार को प्रवीण के परिवार ने इस दुखद घटना की जानकारी दी।

पिता नहीं उठा सके थे कॉल

प्रवीण, मिलवॉकी में मास्टर ऑफ़ साइंस (MS) की पढ़ाई कर रहा था। उसने बुधवार तड़के अपने पिता को फोन किया था। हालांकि, जब उसका कॉल आया तो उसके पिता सो रहे थे और उन्होंने फोन नहीं उठाया। बाद में, भारतीय समयानुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने प्रवीण के परिवार को इस घटना की सूचना दी।

कैस हुई छात्र प्रवीण की मौत?   

प्रवीण के रिश्तेदार अरुण ने बताया कि कुछ दोस्तों ने यह जानकारी दी कि प्रवीण के शरीर पर गोली के घाव थे। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों का कहना था कि अज्ञात हमलावरों ने एक दुकान में घुसकर प्रवीण को गोली मार दी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या का कारण क्या था।

गहरे सदमे में माता-पिता

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रवीण के माता-पिता गहरे सदमे में हैं। परिवार के सदस्य इस समय मदद के लिए विधायकों और अन्य नेताओं से संपर्क कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि अमेरिकी अधिकारियों से मौत के सही कारणों का पता चल सके और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने किया सुसाइड

वहीं, एक अन्य खबर में हैदराबाद में पति के उत्पीड़न से परेशान एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। महिला और उसके पति ने अपने परिवारों की सहमति से छह महीने पहले ही गोवा में प्रेम विवाह किया था। महिला की मां ने अपनी शिकायत में अपने दामाद पर आरोप लगाया है कि वह उनकी बेटी पर उनके नाम पर पंजीकृत मकान का स्वामित्व अपने नाम करने के लिए दबाव डाल रहा था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उत्पीड़न सहन न कर पाने के कारण उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

आज PM मोदी का उत्तराखंड दौरा, मुखवा में करेंगे मां गंगा की पूजा, जानें पूरा कार्यक्रम

"100% मूल निवास नीति करेंगे लागू", बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने किए कई बड़े ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।