हैदराबाद: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने शनिवार (16 मार्च) को 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये अहम जानकारी दी है। चुनाव आयोग ने बताया है कि लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से होगी। पहले चरण में 102 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा। इसमें 89 सीटों पर मतदान होंगे। तीसरे चरण में 7 मई को 97 सीटों पर वोटिंग होगी। चौथे चरण में 13 मई को 96 सीटों पर वोटिंग होगी। पांचवें चरण में 20 मई को 49 सीटों पर मतदान होगा। छाठवें चरण में 25 मई को 57 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 04 जून को घोषित किए जाएंगे।
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 13 मई को चुनाव होगा। मतों की गणना 4 जून को होगी। तेलंगाना में लोकसभा की 17 और आंध्र प्रदेश में 25 सीटें हैं।
संपादक की पसंद