1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. तेलंगाना: तालाब के पास खेल रहे थे 6 बच्चे, फिर हुआ दर्दनाक हादसा, 3 ही लौटे घर

तेलंगाना: तालाब के पास खेल रहे थे 6 बच्चे, फिर हुआ दर्दनाक हादसा, 3 ही लौटे घर

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 02, 2025 02:22 pm IST,  Updated : May 02, 2025 02:22 pm IST

तेलंगाना में तीन बच्चों के साथ हुए दर्दनाक हादसे के अलावा गुजरात में भी नदी में डूबने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में गुरुवार को तालाब के पास खेल रहे तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना पेद्दाकोथपल्ली की है, जहां शाम के समय खेलते हुए तीन बच्चे तालाब में डूब गए। पुलिस के अनुसार यह घटना शाम 4 से 5 बजे के बीच हुई, जब एक ही गांव के छह बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे। खेलते समय, उनमें से तीन पानी में चले गए और डूब गए। हादसे के तुरंत मदद बुलाई गई। हालांकि, बच्चे बच नहीं पाए। 

मृतकों की पहचान दो लड़कों (7 और 13 वर्ष की आयु) और एक 10 वर्षीय लड़की के रूप में हुई है। पेद्दाकोथपल्ली पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर ने घटना की पुष्टि की और कहा, "शवों को पोस्टमार्टम जांच (पीएमई) के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।"

गुजरात में एक ही परिवार के 6 बच्चे डूबे

तेलंगाना की तरह, गुजरात के खेड़ा जिले में एक और दुखद घटना में एक परिवार के छह बच्चे पानी में डूब गए। इनमें से ज्यादातर चचेरे भाई-बहन थे। हादसा बुधवार शाम मेशवो नदी में हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बतायाकि घटना की सूचना मिलने पर नडियाद फायर ब्रिगेड की एक टीम कनिज गांव के पास घटनास्थल पर पहुंची और सभी छह शवों को नदी से निकाला। 

पुलिस का बयान

खेड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश गढ़िया ने संवाददाताओं को बताया, "छह भाई-बहन, जिनमें चचेरे भाई भी शामिल हैं, शाम को कनिज गांव के पास एक नदी में नहाने आए थे, जहां वे सभी डूब गए। टीम मौके पर पहुंची और उन्हें बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया गया।" सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित अहमदाबाद के नरोदा से छुट्टियों में जिले में अपने मामा के घर आए थे। (इनपुट- एएनआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।