1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में तीन बच्चों का घर में मिला शव, मां अस्पताल में भर्ती

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में तीन बच्चों का घर में मिला शव, मां अस्पताल में भर्ती

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Mar 28, 2025 08:45 pm IST,  Updated : Mar 28, 2025 08:45 pm IST

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में तीन बच्चे अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए और उनकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE

हैदराबादः संगारेड्डी जिले के राघवेंद्र कॉलोनी के अमीरपुर में शुक्रवार को तीन बच्चे अपने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। कथित तौर पर आत्महत्या के प्रयास में जहर खाने वाली उनकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदेह है कि बच्चों को जहर दिया गया था। 

अमीनपुर पुलिस कर रही है मामले की जांच

जानकारी के अनुसार, तीनों नाबालिग बच्चों ने गुरुवार रात अपने माता-पिता चेन्नई (40) और रजिता (38) के साथ खाना खाया। जहां चेन्नई ने चावल और दाल खाया, वहीं बच्चों और रजिता ने चावल, दाल और दही खाया। रात के खाने के बाद चेन्नई काम के लिए निकल गया और रात करीब 11 बजे घर लौटा। उसकी पत्नी ने उसके लिए दरवाजा खोला। करीब 3 बजे, जब रजिता ने पेट में दर्द की शिकायत की तो वह उसे अस्पताल ले गया। घर लौटने पर उन्होंने तीनों बच्चों को मृत पाया। बच्चों की उम्र 12, 10 और आठ साल थी। 10 साल की एक लड़की थी। घरेलू मुद्दों को घटना का कारण माना जाता है। अमीनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बच्चों को जहर देने का शक

पुलिस ने बताया कि परिवार ने बृहस्पतिवार रात को दही और चावल खाए थे। बच्चों को जहर देकर मारे जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने कहा कि मौत के कारण की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम के बाद ही इसके असल कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ेंगे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें जहर दिया गया था या यह खाद्य विषाक्तता का मामला है। 

इनपुट- भाषा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।