ASSEMBLY ELECTIONS
-
किसान नेता का बड़ा बयान, कहा-चुनावी राज्यों में उठाएंगे यह कदम
सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसानों ने बड़ी रणनीति बनानी शुरू कर दी है और उस रणनीति के तहत चुनावी राज्यों में अपना दल भेजेंगे जो वहां की जनता को बीजेपी के खिलाफ वोट डालने के लिए अपील करेगी।
राष्ट्रीय | Mar 02, 2021 11:57 pm IST -
पार्टी के नए स्लोगन पर नुसरत जहां ने कहा, दीदी बंगाल की भावनाओं को समझती हैं
इंडिया टीवी के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बात करते हुए तृणमूल कांग्रेस की नेता नुसरत जहां ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जारी किए गए पार्टी के नए नारे 'बांग्ला निजेर मेयकेई चाई' (बंगाल को चाहिए अपनी बेटी) पर बात की। नुसरत ने कहा कि बंगाल भावनाओं में विश्वास करता है और दीदी राज्य की भावनाओं को अच्छी तरह समझती हैं।
न्यूज़ | Feb 20, 2021 08:06 pm IST -
बैटलग्राउंड बंगाल: जानें हुगली का हाल
सरस्वती पूजा में पार्टी का सारा जोर झुग्गी बस्तियों पर है। इन झुग्गी बस्तियों में सरस्वती पूजा के पांडाल में ममता की सरकार की योजनाओं का जम कर प्रचार किया जा रहा है। बीजेपी पर धर्म के दुरुपयोग का आरोप लगाने वाली तृणमूल कांग्रेस के सवा सौ से ज्यादा पंडाल पूरी तरह सियासी हैं। ममता बैनर्जी के लिए चुनाव प्रचार का एक खुला मंच बन गए हैं। ममता के भतीजे अभिषेक के पोस्टर लगे हैं। पार्टी के बड़े नेता खुद पाड़ा-पाड़ा जाकर पूजा में शामिल हो रहे हैं। हां, भाषा पूजा वाली नहीं है - ये भाषा विशुद्ध राजनीति की आरोप-प्रत्यारोप लगाने वाली भाषा है।
न्यूज़ | Feb 15, 2021 11:27 pm IST -
NRC में रिजेक्ट हो चुके अधिकतर लोगों को असम चुनाव में रहेगा मतदान का अधिकार
असम में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) से बाहर होने वाले लोग भी मतदान कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने एनआरसी से रिजेक्ट हो चुके अधिकतर लोगों को मतदान का अधिकार दिया है।
राष्ट्रीय | Dec 23, 2020 10:45 am IST -
बिहार चुनाव में आएगा ज्यादा खर्च, कोरोना के कारण लगेंगे 1.8 लाख ज्यादा कर्मचारी
कोरोना काल में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव कराने में ज्यादा खर्च आएगा। वजह कि मतदाताओं के बीच सोशल डिस्टैंसिंग के लिए 34 हजार से ज्यादा नए पोलिंग सेंटर्स बनाने से एक लाख से अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होगी।
बिहार | Jul 17, 2020 08:09 pm IST -
तेजप्रताप ने नीतीश को बताया कंस, कहा, 'होगा 2020 में वध'
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव एकबार फिर अपने बयानों को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए। तेजप्रताप यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'कंस' बता दिया।
राजनीति | Feb 22, 2020 06:44 am IST -
राजद को 'माय' समीकरण पर भरोसा, नई टीम में अति पिछड़ों को भी जगह
इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने के लिए राजद ने अपनी 'टीम' की घोषणा कर दी है। राजद ने अपने 50 संगठनात्मक जिलों में से पटना को छोड़ 49 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।
राजनीति | Feb 08, 2020 02:39 pm IST -
समाजवादी पार्टी भी लागू कर सकती है 1 व्यक्ति 1 पद का फॉर्मूला
समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी अब एक व्यक्ति और एक पद का फॉर्मूला लागू करके संगठन को मजबूत बनाने की योजना बनाई है। सपा संगठन में अब ऐसे लोगों को पद देगी, जो सिर्फ संगठन को ही संभालें और दूसरी उम्मीद न रखें।
उत्तर प्रदेश | Dec 12, 2019 03:10 pm IST -
प्रधानमंत्री पद के लिए अभी भी सबसे लोकप्रिय नेता हैं मोदी, कोई दूसरा आसपास भी नहीं: सर्वे
हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले न्यूज एजेंसी आईएएनएस और सी-वोटर ने लोगों के बीच सर्वेक्षण किया।
राजनीति | Oct 19, 2019 07:44 am IST -
'कांग्रेस महाराष्ट्र में 125 से ज्यादा सीटों पर लड़ सकती है चुनाव'
महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बीच गठबंधन में कांग्रेस को ज्यादा सीट मिल सकती है और पार्टी 125 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019 | Sep 29, 2019 04:34 pm IST -
हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
चुनाव आयोग ने शनिवार को महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। दोनों राज्यों में एक चरण में 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी। नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे।
न्यूज़ | Sep 21, 2019 06:51 pm IST -
हिंदुस्तान हमारा | 21 सितंबर, 2019
न्यूज़ | Sep 21, 2019 06:30 pm IST
महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों राज्यों में एक ही दिन और एक ही चरण में चुनाव होंगे। ये चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होंगे। -
अजय कुमार AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त, कल ही थामा था पार्टी का दामन
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने वाले अजय कुमार को पार्टी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।
दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020 | Sep 20, 2019 07:03 pm IST -
महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार शिवसेना में शामिल
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार सोमवार को शिवसेना में शामिल हो गए। औरंगाबाद जिले की सिलोद विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके सत्तार यहां शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास पर उनकी मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019 | Sep 02, 2019 03:36 pm IST -
महाराष्ट्र: मोदी सरकार के मंत्री मंत्री बोले- BJP में शामिल होने के लिए विपक्ष के चार विधायक मिले
केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राव साहेब दानवे ने रविवार को कहा कि भगवा दल में शामिल होने के लिए चार विपक्षी विधायकों ने उनसे मुलाकात की थी, लेकिन उनसे इंतजार करने के लिए कहा गया है।
महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019 | Sep 01, 2019 08:40 pm IST -
AAP नेता संजय सिंह का दावा- हमारे संपर्क में हैं भाजपा के तीनों CM उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। सिंह ने आज कहा कि भाजपा के तीन मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं और तीनों हमारे संपर्क में हैं।
दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020 | Aug 28, 2019 04:16 pm IST -
झारखंड: JDU 'रणनीतिकार' प्रशांत के सहारे मैदान फतह करने की जुगत में
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सरकार चला रही जनता दल (युनाइटेड) ने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। जेडीयू अपने उपाध्यक्ष और राजनीति के जाने-माने रणनीतिकार प्रशांत किशोर की रणनीति के भरोसे मैदान फतह करने की जुगत में है।
झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019 | Aug 27, 2019 06:51 pm IST -
रामेश्वर उरांव बने झारखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष, 5 कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त
कांग्रेस ने रामेश्वर ओरांव को झारखंड इकाई का नया प्रमुख नियुक्त किया, राज्य में पांच कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से सोमवार को जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उरांव को अध्यक्ष और पांच नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने को मंजूरी प्रदान की है।
झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019 | Aug 26, 2019 07:20 pm IST -
झारखंड, महाराष्ट्र में नहीं चलेगा JDU का ‘तीर’, चुनाव आयोग ने फ्रीज किया चुनाव चिन्ह
चुनाव आयोग ने कहा है कि जेडीयू झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने के लिए ‘तीर’ चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं कर सकता क्योंकि यह दोनों राज्यों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) तथा शिवसेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले चुनाव चिह्न ‘धनुष और बाण’ से मिलता-जुलता है।
राजनीति | Aug 26, 2019 03:54 pm IST -
चांदनी चौक से पंकज गुप्ता को चुनाव में उतार सकती है AAP, अलका लांबा की छुट्टी!
आम आदमी पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में अपने लोकसभा प्रत्याशी पंकज गुप्ता को चांदनी चौक सीट से प्रत्याशी बना सकती है। गुप्ता अलका लांबा की जगह ले सकते हैं।
राजनीति | Aug 11, 2019 04:28 pm IST