एक झोलाछाप डॉक्टर ने यूट्यूब वीडियो देखकर गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद महिला की टेबल पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
सासाराम नगर निगम ने एक अजीबोगरीब निर्देश जारी किया है। इसके बाद अब शिक्षक न केवल पढ़ाने की जिम्मेदारी निभाएंगे, बल्कि अब कुत्तों से संबंधित रिपोर्टिंग का कार्य भी करेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं। माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद यात्रा की शुरुआत हो सकती है।
बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर इटहरी गांव में एक नवविवाहित युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हलचल मच गई जब जमुई के सांसद अरुण भारती के लापता होने के कई पर्चे बुधवार की सुबह शहर के केकेएम कॉलेज के मुख्य द्वार के अलावा रजिस्ट्री ऑफिस और कचहरी चौक पास चिपके पाए गए।
जूस को गाढ़ा और आकर्षक बनाने के लिए दुकानदार केमिकल का इस्तेमाल कर रहे हैं। पटना के कंकड़बाग से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
एक मॉल में काम करने वाली दो युवतियों ने आपस में शादी रचा ली। इस शादी में किसी अग्नि कुंड के बजाय गैस चूल्हे को साक्षी मानकर सात फेरे लिए गए।
हिजाब खींचने की घटना में चर्चा में आई डॉ. नुसरत परवीन ने अभी तक ड्यूटी ज्वॉइन नहीं किया है। स्वास्थ्य विभाग ने आखिरी मौका देते हुए ज्वॉनिंग की तारीख आगे बढ़ाई है।
मंत्री जमा खान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग इस घटना को लेकर विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी मानसिकता बेहद विकृत है।
तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी में "संत प्रकोष्ठ" का गठन किया है। इससे पहले उन्होंने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी अब सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहेगी।
यह राशि केवल जीविका से जुड़ी महिलाओं के लिए थी, लेकिन यह कई पुरुषों के खातों में चली गई। पत्र मिलने के बाद पुरुष लाभार्थियों में परेशानी बढ़ गई है।
शादी से मना करने पर एक युवती को उसके ही घर में घुसकर गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवती को नाजुक हालत में इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया।
बिहार की राजनीति में बागी विधायक रामेश्वर महतो ने उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व पर परिवारवाद और स्वार्थ की नीतियों का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर बगावत की आवाज उठाई है। उनके पोस्ट ने पार्टी में नई सियासी हलचल पैदा कर दी है।
तेज प्रताप यादव के करीबी रहे एक शख्स ने उन पर और उनके समर्थकों पर बेरहमी से मारपीट करने, कपड़े फाड़ने और न्यूड वीडियो बनाने के आरोप लगाए हैं।
पत्नी शादी से पहले ही अपने बचपन के प्रेमी से प्यार करती थी और शादी के बाद भी यह रिश्ता खत्म नहीं हुआ। इसके बाद, पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
समस्तीपुर सदर अस्पताल से एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है। जहां इमरजेंसी वार्ड में एक भगत मरीज के बगल में खड़े होकर मंत्र पढ़कर झाड़-फूंक कर रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे।
बिहार में एक बार फिर सियासी बवाल मच गया है। अब लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है।
बिहार की 53 जेलों में 9,073 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 155.38 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है।
खाना खाने का स्टॉल लगा हुआ था। सभी लोग खाना ले रहे थे, तभी मिठाई कम पड़ने पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई।
डीजीपी विनय कुमार बनकर एसपी से पैसे मांगने की बात पूरे पुलिस महकमे में फैल गई। पुलिस की टीम ने इस मामले में जांच की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़