नेपाल के भूस्खलन हादसे में लापता हुए लोगों में से अब तक 19 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। काफी लोगों के शव 100 किलोमीटर दूर तक बह गए थे। लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर हताहत हुए लोगों की तलाश की जा रही है।
लीबिया के सिर्ते शहर में लाशों की कब्र मिलने से सनसनी फैल गई है। यहां एक खोज एजेंसी की टीम ने जब खोदाई शुरू की तो लाशों पर लाशें निकलने से कर्मचारी हैरान रह गए। कुल 24 लोगों के शव बराबद किए गए। यह ऐसी जगह है, जहां पहले आईएसआईएस के आतंकवादियों का कब्जा था।
पंजाब के बरनाला स्थित एक पॉश कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक ही घर में चार शव बरामद हुए हैं, जिसमें एक कुत्ता भी शामिल है। चार शवों के मिलने से दहशत फैल गई है।
जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘(मैंने) कुवैत में आग लगने की घटना के संबंध में कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से बातचीत की। (मुझे) इस संबंध में कुवैती अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में बताया गया। (मुझे) आश्वासन दिया गया कि इस घटना की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी।’
बोकारो के जमुनिया स्थित एक श्मशान घाट से अचानक दफनाए गए शव गायब हो रहे हैं। इस खबर से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस प्रशासन इस मामले की जांच में जुट गई है।
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक घर से तीन लाशें मिली है। इस घर में सुबह जब नौकरानी पहुंची तो उसे तरुण चौहान नाम के शख्स का शव लटका मिला और बेट पर उनकी मां और बेटे की लाशें मिलीं।
रूस ने यूक्रेन को सैन्य विमान दुर्घटना में मारे गए कैदियों का शव देने से इनकार कर दिया है। रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने अपने ही सैनिकों को हवाई हमले में मार गिराया। हालांकि यूक्रेन ने रूस के आरोपों को गलत बताया है।
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मृतकों में पति, पत्नी और बेटा शामिल हैं।
इस हैरान कर देने वाली घटना पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि एक घर में पांच कंकाल मिलने की रिपोर्ट है। मैंने इस मामले की जांच करने को कहा है।
नोएडा के नालों में मिली करीब 90 प्रतिशत डेड बॉडी की पहचान हो चुकी है। बाकी शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। मंगलवार को भी एक डेड बॉडी नोएडा के फेज-2 नाले में मिली जिसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
गाजा पर इजरायल की गाज ऐसी गिरी कि वह सदियों तक कोई भुला नहीं पाएगा। हमास की एक गलती ने गाजा को तहस-नहस करवा दिया है। गाजा की गगनचुंबी इमारतों में अब अजीब सी चीखपुखार है। कुछ भवनों में बमबारी के बाद पूरी तरह से सन्नाटा है। हमले के बाद मलबे में जिंदा बचे लोगों की तलाश में उनके अपने खोज अभियान चला रहे हैं।
शायद यह सवाल आपके मन में कभी आया ही न हो कि यदि किसी की मौत अंतरिक्ष मिशन के दौरान पृथ्वी की कक्षा, चंद्रमा या मंगल ग्रह पर हो जाती है तो उसके मृत शरीर का क्या किया जा सकता है। 21वीं सदी में दुनिया तेजी से चंद्रमा, मंगल और अंतरिक्ष मिशन पर जा रही है। ऐसे में अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा अहम मुद्दा है।
कार्यपालक मजिस्ट्रेट को मृतक का अंतिम संस्कार 24 घंटे में कराने की शक्ति प्रदान की गई है और यह अवधि विशेष परिस्थितियों में बढ़ाई भी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि परिजन द्वारा शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की स्थिति में लोक प्राधिकारी द्वारा अंतिम संस्कार किया जा सकेगा।
वैलेंनटाइन डे के करीब 11 दिन बाद गुजरात में आटो से एक कपल का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि जूनागढ़ जिले में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल के पार्किंग क्षेत्र में ऑटोरिक्शा से एक जोड़े के शव मिले। इससे अफरातफरी मच गई।
Maharashtra News: 62 वर्षीय रमाकांत पाटिल की एमजीएम अस्पताल में रक्तचाप और मधुमेह के कारण मौत हो गई थी, वहीं उसी अस्पताल में पनवेल तहसील के दहिवली गांव के रहने वाले 66 वर्षीय राम पाटिल की किडनी और लीवर संबंधी रोग के कारण मौत हो गई थी।
Thailand: पुलिस का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि डॉल नदी में बहकर कहीं से यहां तक आई हो। इसका सिर नहीं है और पुलिस ने इसे फिलहाल अपने पास रख लिया है। पुलिस का कहना है कि यह जिसकी डॉल होगी, वह इसे लेने के लिए आ सकता है। इसलिए इसे पुलिस स्टेशन में रखा गया है।
America Forty Six Dead Bodies: अमेरिका के टेक्सास में एक ट्रक के अंदर करीब 46 लोग मृत पाए गए। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि इस मामले में सैन एंटोनियों की पुलिस ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। सैन एंटोनियो फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक सोमवार की रात 16 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 4 नाबालिग हैं।
बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के उपप्रधान की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। करीब 10-12 घरों में आग लगा दी गई। कुल 10 शव बरामद किए गए हैं। एक ही घर से 7 शव निकाले गए हैं।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रयागराज में गंगा नदी के किनारे पड़े शवों का अंतिम संस्कार करने का निर्देश राज्य सरकार को देने की मांग वाली एक जनहित याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।
कनाडा के एक स्कूल परिसर में 215 बच्चों के शव दफन पाए गए। इनमें कुछ 3 वर्ष तक के बच्चों के शव हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़