DERAIL
-
लखनऊ में ट्रेन डिरेल करने की कोशिश, पटरी पर रखा 50 किलो का चौखट, लोको पायलट की सतर्कता से टला हादसा
लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। अगर समय रहते इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाया गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश | Jun 14, 2026 02:43 pm IST -
पटरी से उतरी पाकिस्तान की ट्रेन, 7 डिब्बे डिरेल होने से 25 लोग घायल
पाकिस्तान के सामने बड़ी आपदा आ गई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार रात एक ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में कम से कम 25 लोग घायल हो गए।
एशिया | Mar 25, 2026 05:31 pm IST -
मध्य प्रदेश के शाजापुर में रेल हादसा, पटरी से उतरकर दो हिस्सों में बंटी Goods Train, मची अफरा-तफरी
मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक मालगाड़ी पटरी से उतरकर दो हिस्सों में बंट गई। इस हादसे के चलते ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है। फिलहाल प्रभावित इलाके में ट्रैक को दुरुस्त करने का काम चल रहा है।
मध्य-प्रदेश | Jan 24, 2026 05:49 pm IST -
मेक्सिको में हुआ भीषण ट्रेन हादसा, पटरी से डिरेल हुई रेलगाड़ी; 13 लोगों की मौत और 98 घायल
मेक्सिको में बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई और 98 लोग घायल हो गए।
अन्य देश | Dec 29, 2025 01:20 pm IST -
बिहार में रेल हादसा, मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, अप और डाउन लाइन पर आवागमन बाधित
आसनसोल डिवीजन (ईस्टर्न रेलवे) के लहाबोन और सिमुलतला स्टेशनों के बीच एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे इस सेक्शन की अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेन संचालन बाधित हो गया है।
बिहार | Dec 28, 2025 10:14 am IST -
पाकिस्तान की जाफर एक्सप्रेस विस्फोट के बाद हुई डिरेल, 4 डिब्बे पटरी से उतरे; देखें VIDEO
पाकिस्तान की जाफर एक्सप्रेस तेज विस्फोट के बाद डिरेल हो गई है। बताया जा रहा है कि जकोबाबाद में पटरियों पर तेज धमाका होने के बाद उसके 4 डिब्बे डिरेल हो गए।
एशिया | Jun 18, 2025 12:20 pm IST -
ओडिशा के राउरकेला में मालगाड़ी पटरी से उतरी, बस्ती में जा घुसी बोगी, बढ़ी लोगों की परेशानी
ओड़िशा के राउरकेला में मालगाड़ी पटरी से उतरकर लोगों की बस्ती में जा घुसी। इसकी वजह से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है और वहां रहने वालों की भी परेशानी बढ़ गई है।
राष्ट्रीय | Feb 05, 2025 10:20 am IST -
यूपी में ट्रेन को फिर पलटाने की कोशिश,10 किलो के लकड़ी के टुकड़े पर चढ़ी बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, फिर...
उत्तर प्रदेश में शरारती तत्वों द्वारा ट्रेन को डिरेल कराने की कोशिश लगातार की जा रही है। रात के अंधेरे में रेलवे ट्रैक पर भारी वस्तु रख दी जाती है, ताकि ट्रेन डिरेल हो जाए।
उत्तर प्रदेश | Oct 26, 2024 09:06 am IST -
पटरी से उतरी मुंबई लोकल ट्रेन, चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच ट्रेनों के रूट्स हुए डायवर्ट
रविवार को मुम्बई लोकल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल वाले रूट पर यातायात बाधित हो गया।
महाराष्ट्र | Oct 13, 2024 02:32 pm IST -
गया में बेपटरी हुई मालगाड़ी, सामने आया Live वीडियो; हर तरफ छा गया धुआं
बिहार के गया जिले में एक मालगाड़ी के बेपटरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मौके पर हर तरफ धुआं-धुआं हो गया।
बिहार | Aug 26, 2024 04:21 pm IST -
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसाः मृतकों के परिजनों को 10 लाख मिलेगा मुआवजा, घायलों को मिलेंगे इतने रुपये
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को रेलवे ने 10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। जबकि घायलों को भी मुआवजा दिया जाएगा।
राष्ट्रीय | Jul 18, 2024 06:49 pm IST -
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसे पर बड़ा अपडेट, लोको पायलट ने एक्सीडेंट से पहले सुनी थी धमाके की आवाज
गोंडा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के हादसे को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। रेलवे की तरफ से दावा किया गया है कि ट्रेन के लोको पायलट ने एक्सीडेंट के पहले धमाके की आवाज सुनी थी।
राष्ट्रीय | Jul 18, 2024 08:21 pm IST -
गोंडा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पटरी से क्यों उतरे? शुरुआती रिपोर्ट में सामने आई ये वजह
गोंडा की डीएम नेहा शर्मा का कहना है ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं और अब तक दो लोगों मरने के की खबर है। अन्य सभी को बचा लिया गया है। सभी उपलब्ध एम्बुलेंस यहां पहुंच गई हैं।
उत्तर प्रदेश | Jul 18, 2024 06:51 pm IST -
बिहार के दनियावां स्टेशन के पास मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें कैसिंल तो कुछ के रूट बदले
पटना में मालगाड़ी के बेपटरी होने के बाद कई ट्रेनें कैसिंल कर दी गई जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। घटना की पुष्टि दानापुर डीआरएम के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने की है।
बिहार | Jul 12, 2024 08:48 pm IST -
इंडोनेशिया में दो ट्रेनों में जबरदस्त भिड़ंत के बाद पलट गए कई डिब्बे, कम से कम 3 लोगों की मौत
इंडोनेशिया में दो यात्री ट्रेनों में भीषण भिड़ंत होने की घटना सामने आ रही है। इससे कई डिब्बे पटरी पर पलट गए। रेलवे रूट पर अन्य ट्रेनों की आवाजाही भी बंद हो गई है। इस दुर्घटना में आरंभिक तौर पर 3 लोगों की मौत हुई है। 28 लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
एशिया | Jan 05, 2024 11:09 am IST -
बिहार में टला रेल हादसा: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बाद अब पटरी से उतरी मालगाड़ी-देखें वीडियो
नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे को अभी हफ्ते भी नहीं हुए कि एक और ट्रेन बेपटरी हो गई है। बता दें कि डुमरांव स्टेशन के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई है।
बिहार | Oct 17, 2023 09:01 am IST -
मुंबई में मालगाड़ी पटरी से उतरी, पनवेल-कलंबोली सेक्शन पर रेल ट्रैफिक बाधित
मुंबई में एक मालगाड़ी आज पटरी से उतर गई। हादसे की वजह से पनवेल-कलंबोली सेक्शन पर रेल यातायात बाधित हो गया। इस हादसे की वजह से कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक गया है।
महाराष्ट्र | Sep 30, 2023 05:05 pm IST -
पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा, नवाबशाह में पटरी से उतरी हजारा एक्सप्रेस की बोगियां; 30 लोगों की मौत और 100 घायल
पाकिस्तान में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। पाकि स्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित सहारा रेलवे स्टेशन के पास रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे कम से कम 100 लोग घायल हो गए हैं। अब तक इसमें 30 लोगों की मौत होने की खबर है।
एशिया | Aug 06, 2023 07:29 pm IST -
बिहार: रोहतास में मालगाड़ी पटरी से उतरी, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर यातायात ठप
जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी से 13 डिब्बे पटरी से उतर गए जिनमें से 5 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर के मुख्य प्रबंधक ने बाताया कि हमारी प्राथमिकता है कि ट्रैक को ठीक करके मालगाड़ी का परिचालन शुरू किया जाए।
राष्ट्रीय | Feb 23, 2023 02:49 pm IST -
पटरी से उतरे बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डब्बे, कोई हताहत नहीं
बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे आज तड़के 3:27 बजे जोधपुर मंडल के रजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच पटरी से उतर गए।
राजस्थान | Jan 02, 2023 06:59 am IST
- « Prev
- Next »