1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: पाली में पटरी से उतरे बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डब्बे, कोई हताहत नहीं

राजस्थान: पाली में पटरी से उतरे बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डब्बे, कोई हताहत नहीं

 Reported By: Manish Prasad, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jan 02, 2023 06:55 am IST,  Updated : Jan 02, 2023 06:59 am IST

बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे आज तड़के 3:27 बजे जोधपुर मंडल के रजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच पटरी से उतर गए।

बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस हुई बेपटरी- India TV Hindi
बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस हुई बेपटरी Image Source : ANI

बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे आज तड़के 3:27 बजे जोधपुर मंडल के रजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच पटरी से उतर गए। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उत्तर पश्चिम रेलवे के CPRO ने घटना पर जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे ने जोधपुर से एक दुर्घटना राहत ट्रेन भेजी है। गाड़ी के पटरी से उतरने के कारण 11 डिब्बे प्रभावित हुए हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के CPRO ने बताया कि जल्द ही उच्च अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की उम्मीद है। महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे एवं अन्य उच्चाधिकारी जयपुर स्थित मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जानकारी मिली है कि गाड़ी संख्या 12480, बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे आज सुबह 03.27 बजे जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के मध्य डिरेल हो गए हैं। इसमें किसी प्रकार की कैजुअल्टी या इंजरी नहीं हुई है। रेलवे द्वारा जोधपुर से दुर्घटना राहत गाड़ी रवाना कर दी गई है और उच्च अधिकारी साइट पर पहुंच रहे हैं।

बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक पैसेंजर ने बताया कि मारवाड़ जंक्शन से निकलने के 5 मिनट के भीतर ट्रेन के अंदर कंपन की आवाज सुनाई दी और 2-3 मिनट के बाद ट्रेन रुक गई। हम नीचे उतरे और देखा तो स्लीपर क्लास के कम से कम 8 कोच पटरी से उतरे हुए थे। फिर 15-20 मिनट में एंबुलेंस भी वहां आ गईं।

इसको लेकर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं-

जोधपुर-

  • 0291- 2654979(1072)
  • 0291- 2654993(1072)
  • 0291- 2624125
  • 0291- 2431646

पाली मारवाड़-

  • 0293- 2250324
  • 138
  • 1072
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।