1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान-गुजरात में लू का अलर्ट, बिहार समेत इन 8 राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी; जानें दिल्ली में मौसम का हाल

राजस्थान-गुजरात में लू का अलर्ट, बिहार समेत इन 8 राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी; जानें दिल्ली में मौसम का हाल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 10, 2026 09:14 am IST,  Updated : Mar 10, 2026 09:30 am IST

राजस्थान और गुजरात में लू चलने की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15 मार्च तक हिमालयी क्षेत्रों में मौसम बदला रहेगा। वहीं, दिल्ली में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

नई दिल्ली: मार्च के महीने की शुरुआत में ही देशभर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिन के साथ-साथ अब रातों में भी गर्मी का अहसास होने लगा है। उत्तर और पश्चिम भारत जहां भीषण गर्मी की चपेट में हैं, वहीं पहाड़ी राज्यों और पूर्वी भारत में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान, गुजरात और विदर्भ जैसे इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी है।

IMD के अनुसार, राजस्थान, विदर्भ और गुजरात में लू चलने की आशंका है। 11 मार्च तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, गुजरात और मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य से 4-6∘C अधिक रह सकता है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी दिन का पारा सामान्य से 5-7∘C ऊपर रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15 मार्च तक हिमालयी क्षेत्रों में मौसम बदला रहेगा। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में 10 से 12 मार्च के बीच गरज-चमक और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। 10 और 11 मार्च को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का भी अनुमान है। उत्तराखंड में 9 से 15 मार्च के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग ने देश के करीब 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

  • बिहार और झारखंड में 10 और 11 मार्च को गरज के साथ बारिश के आसार हैं।
  • पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 से 13 मार्च के बीच उप-हिमालयी क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।
  • अरुणाचल प्रदेश में 15 मार्च तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
  • 10 मार्च को केरल में बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में 10 से 12 मार्च के बीच गरज-चमक और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

दिल्ली में मौसम का मिजाज

राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे सीधी धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अगले 4 दिनों में दिल्ली के तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें-

विदेश जाने की तैयारी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद? आशुतोष ब्रह्मचारी ने की पासपोर्ट जमा करने की मांग

"बेटी गुस्से में पिता पर रेप का आरोप लगाए, यह कल्पना करना भी कठिन", बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई उम्रकैद पर मुहर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत