1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, किसी को पता भी नहीं चला

जसप्रीत बुमराह ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, किसी को पता भी नहीं चला

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 10, 2026 08:55 am IST,  Updated : Mar 10, 2026 08:55 am IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लेकर बड़ा कारनामा किया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की।

Jasprit Bumrah and Sachin- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह और सचिन तेंदुलकर Image Source : AFP

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप 2026 की खिताबी जीत में कई सितारों ने चमक बिखेरी, लेकिन फाइनल में एक ऐसा रिकॉर्ड भी बन गया जिस पर शायद ज्यादा लोगों की नजर नहीं गई। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक खास उपलब्धि हासिल कर ली और दिग्गज सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया।

फाइनल में बुमराह का कहर

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। इस खिताबी मुकाबले में बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और भारत को 96 रन से शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस तरह वह T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए। बुमराह को T20 वर्ल्ड कप 2024 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

अब बात उस कारनामे की जो बुमराह ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर किया। फाइनल में चार विकेट लेने के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। अब बुमराह के नाम ICC नॉकआउट मैचों में कुल 16 विकेट हो गए हैं। इस आंकड़े के साथ वह भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बराबर पहुंच गए हैं। ICC नॉकआउट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अभी भी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम है, जिन्होंने 22 विकेट लिए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर दिग्गज पेसर जहीर खान हैं, जिनके नाम 17 विकेट दर्ज हैं।

ICC नॉकआउट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

  • मोहम्मद शमी - 22
  • जहीर खान - 17
  • जहीर खान - 16
  • रविचंद्रन अश्विन - 16
  • सचिन तेंदुलकर - 15
  • रवींद्र जडेजा - 15

शमी का रिकॉर्ड भी खतरे में

32 साल के जसप्रीत बुमराह अभी अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह आने वाले ICC टूर्नामेंटों में खेलते हुए जल्द ही मोहम्मद शमी के 22 विकेट के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो बुमराह ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें 

वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम का ऐलान, कप्तान की स्क्वाड में हुई वापसी

कीवी टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ियों की स्क्वॉड में वापसी, 15 मार्च से खेली जाएगी सीरीज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल