ऋषि कपूर ने 1973 में फिल्म 'बॉबी' से बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनके साथ डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थीं। इसके बाद ऋषि कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। उनकी यादगार फिल्मों की बात करें तो 'नसीब अपना अपना' का नाम जरूर लिया जाता है, जो 1986 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राधिका सरथकुमार, ऋषि कपूर के साथ लीड रोल में नजर आई थीं और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में राधिका सरथकुमार ने ऋषि कपूर की पत्नी चंदो का किरदार निभाया था। एक सांवली सूरत और टेढ़ी चोटी वाली सीधी-सादी लड़की, जिसे देखकर ऋषि कपूर का किरदार पहले ही पल में नाखुश हो जाता है। इस फिल्म को रिलीज हुए 40 साल हो चुके हैं और इस बीच राधिका एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार उनका बदला लुक लोगों को हैरान कर रहा है।
राधिका सरथकुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें अभिनेत्री का लुक दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर कर रहा है। राधिका सरथकुमार आज भी बड़े पर्दे पर राज कर रही हैं और अपनी लेटेस्ट फिल्म 'थाई किझावी' को लेकर चर्चा में हैं, जो बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अभिनेत्री ने ऐसा लुक धरा है, जिसमें उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल है और इसी के साथ एक बात और साबित होती है कि 63 साल की उम्र में भी राधिका सरथकुमार फुली एक्टिव हैं और फैंस का खुद के दम पर मनोरंजन कर रही हैं।
राधिका सरथकुमार ने 40 साल पहले ऋषि कपूर स्टारर 'नसीब अपना अपना' से दर्शकों के दिल जीते थे। उनके अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब राधिका लेटेस्ट फिल्म 'थाई किझावी' रिलीज हो चुकी है। फिल्म में उन्होंनेएक खडूस और तेज-तर्रार महिला के किरदार में हैं। उनका ये किरदार और लुक उनकी अब तक रिलीज हुई सभी फिल्मों में निभाए किरदारों से अलग है। नाक में दो नोजपिन, कानों में झुमके और दंबग स्टाइल, फैंस को उनकी अदाकारी भा गई है।
राधिका सरथकुमार की हालिया रिलीज फिल्म की बात करें तो ये एक तमिल ड्रामा फिल्म है। फिल्म में उन्होंने पावुनुथाई नाम की दबंग महिला का किरदार निभाया है। ऐसी महिला जो तेज तर्रार, स्वतंत्र और दबंग है। फिल्म में सत्ता और प्राचीन परंपराओं के नाम पर आम और गरीब लोगों के होने वाले दमन को दिखाया गया है। ये फिल्म कॉमेडी के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देती है और नौ करोड़ के बजट में बनी फिल्म 6 दिनों में ही 21 करोड़ का आकंड़ा पार चुकी है।
ये भी पढ़ेः ICU से बाहर आए अनुराग डोभाल, इंस्टाग्राम लाइव के दौरान की थी जान देने की कोशिश, कार क्रैश में जारी है जांच
संपादक की पसंद