ENTERTAIN
-
जेल में सिगरेट पीते पकड़े गए थे एक्टर दर्शन, अफसर सस्पेंड करने के बाद कर्नाटक CM ने लिया तगड़ा एक्शन
रेणुकास्वामी मर्डर केस में बेंगलुरु की जेल में बंद कन्नड़ स्टार दर्शन की सिगरेट पीते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद कर्नाटक CM ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। बेंगलुरु जेल के 7 अफसरों को निलंबित करने के बाद दर्शन को दूसरे जेल में शिफ्ट किया जा रहा है।
बॉलीवुड | Aug 27, 2024 08:38 pm IST -
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा का खुलेगा सच! रूही होगी बदनाम
स्टार प्लस के धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा के मां-पापा अक्षरा और अभिनव के बारे में सभी को पता चलने वाला है। मनीष और रूही को अभिरा की लंबे समय से छिपी सच्चाई का पता चलने वाला है।
टेलीविजन | Aug 27, 2024 07:25 pm IST -
Advertisement
-
37 की उम्र में छाईं ये एक्ट्रेस, बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से तहलका मचाने को तैयार
अमिताभ बच्चन की 'तीन पत्ती' से डेब्यू करने वाली 37 की श्रद्धा कपूर इन दिनों सोशल मीडिया और बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं। अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दे चुकी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस अब सिनेमाघरों में एक बार फिर तहलका मचाने को तैयार है।
बॉलीवुड | Aug 27, 2024 06:42 pm IST -
मलयालम के बाद बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में भी शुरू हुआ विवाद, एक्ट्रेस ने खोले कई राज
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के बाद बंगाली अभिनेत्री रिताभरी चक्रवर्ती ने फिल्म उद्योग में हो रहे यौन शोषण के गंभीर मामले के बारे में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से न्याय की मांग की है।
बॉलीवुड | Aug 27, 2024 05:41 pm IST -
Advertisement
-
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल के बीच आई एक दुखभरी खबर, नहीं रहे दिग्गज फिल्म निर्माता
बिजली रमेश की मौत के बाद एक और दुखद खबर फिल्म इंडस्ट्री से सामने आई है। मलयालम निर्देशक एम. मोहन का 76 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। एम. मोहन का बुधवार को उनके होमटाउन एर्नाकुलम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बॉलीवुड | Aug 27, 2024 04:41 pm IST -
'ये मैं करूंगा', जब आमिर ने मांगा अक्षय खन्ना का रोल, सन्न रह गए थे फरहान, कैसे संभली थी बात?
फरहान अख्तर इन दिनों 'डॉन 3' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह नए डॉन बनकर दर्शकों का दिल दहलाते दिखाई देंगे। अभिनेता के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी नजर आएंगी। लेकिन, इस बीच अभिनेता ने अक्षय खन्ना और आमिर खान को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।
बॉलीवुड | Aug 27, 2024 02:48 pm IST -
Advertisement
-
अब 'इश्कबाज' एक्ट्रेस की टूटी शादी, 7 साल बाद पति से ले रही तलाक, बताई वजह
टीवी एक्ट्रेस नवीना बोले शादी के सात साल बाद अपने पति जीत करनानी से अलग हो रही हैं और अभिनेत्री ने खुद इन खबरों की पुष्टि की है। नवीना ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वह अपने पति से तलाक ले रही हैं और लीगल फॉर्मेलिटी भी शुरू हो गई है।
टीवी | Aug 27, 2024 01:56 pm IST -
कहां और किस हाल में हैं 'चक दे इंडिया' की 'आलिया बोस'? सालों पहले छोड़ा बॉलीवुड, अब कर रही है ये काम
2007 में रिलीज हुई शाहरुख खान स्टारर 'चक दे इंडिया' में सागरिका घटगे से लेकर त्रिशाली रावत तक कई लड़कियां नजर आई थीं, जिनमें से कुछ ने तो फिल्मी दुनिया में पैर जमा लिए, लेकिन कुछ ने फिल्मी दुनिया से अलग अपनी पहचान बनाई। आज हम आपको ऐसी ही एक हसीना के बारे में बताएंगे।
बॉलीवुड | Aug 27, 2024 01:13 pm IST -
Advertisement
-
फिर रिलीज हो रही है इंडिया की ये नंबर 1 हॉरर फिल्म, जिसे बनाने में एक्टर ने फ्लैट, प्रॉपर्टी और कार तक बेच दी
6 साल पहले एक ऐसी हॉरर फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे देखने के बाद दर्शकों की सिट्टी-पिट्टी गोल हो गई थी। फिल्म को रिलीज हुए 6 साल हो गए हैं और अब मेकर्स ने इस फिल्म को 6 साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है।
बॉलीवुड | Aug 27, 2024 11:50 am IST -
नहीं रहे एक्टर और सोशल मीडिया स्टार बिजली रमेश, लंबी बीमारी के चलते गंवाई जान
तमिल अभिनेता और यूट्यूबर बिजली रमेश का लंबी बीमारी के बाद 26 अगस्त को निधन हो गया। सोशल मीडिया पर अभिनेता की मौत की खबर आते ही उनके प्रशंसक और शुभचिंतक शोक व्यक्त कर रहे हैं।
बॉलीवुड | Aug 27, 2024 10:44 am IST -
Advertisement
-
'प्यार किसी का अपमान नहीं करता', चर्चा में नताशा का नया पोस्ट, 'गलतियों' पर कही ये बात
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक को एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अब तक दोनों ने अपने तलाक की वजह का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इस बीच सोशल मीडिया पर 'प्यार' को लेकर नताशा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसके अब हर तरफ चर्चे हो रहे हैं।
बॉलीवुड | Aug 27, 2024 10:09 am IST -
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया भाई की इंगेजमेंट का वीडियो, भाभी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, देसी गर्ल ने लुटाया प्यार
हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मंबई आई थीं, जिसके बाद अभिनेत्री के यूं अचानक आने की वजह के चर्चे होने लगे। अभिनेत्री अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की इंगेजमेंट और वेडिंग फंक्शन के लिए भारत आई थीं, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
बॉलीवुड | Aug 27, 2024 10:23 am IST -
Advertisement
-
'सपोर्टिंग एक्टर्स का शोषण होता है, मजबूर किया जाता है', राजी एक्टर ने बताई बॉलीवुड की हकीकत
रजित कपूर ने बॉलीवुड में जूनियर आर्टिस्ट्स और सपोर्टिंग एक्टर्स की स्थिति को लेकर ऐसा दावा किया है, जो किसी को भी हैरानी में डाल देगा। सीनियर एक्टर का दावा है कि इंडस्ट्री में सपोर्टिंग एक्टर्स को कभी तो बहुत कम पैसे दिए जाते हैं और कभी-कभी उनकी वक्त पर पेमेंट भी नहीं दी जाती।
बॉलीवुड | Aug 27, 2024 07:19 am IST -
'मिस इंडिया' से 'रोडीज' तक, ऐसा रहा नेहा धूपिया का सफर
नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी और बच्चों के साथ अपना 44वां जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव रवाना हो गई हैं। पूर्व 'मिस इंडिया' नेहा धूपिया अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज की वजह से जानी जाती हैं। आज उनके बर्थडे पर जानें उनकी लाइफ की कुछ खास बातें।
बॉलीवुड | Aug 27, 2024 06:00 am IST -
Advertisement
-
'खतरों के खिलाड़ी' के वो यादगार पल जो रोहित शेट्टी के शो को बनाते हैं धमाकेदार
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी का मोस्ट पॉपुलर स्टंट आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' दर्शकों के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक बन चुका है। इस शो के खतरनाक स्टंट, फनी टास्क और सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स ही इसके हर एपिसोड को यादगार बनाते हैं।
टीवी | Aug 26, 2024 10:51 pm IST -
रंजीत, सिद्दीकी के बाद इस मशहूर एक्टर पर लगा गंभीर आरोप, जूनियर आर्टिस्ट के दावे को किया खारिज
मलयालम अभिनेता बाबूराज पर एक जूनियर आर्टिस्ट ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने इन आरोपों से इनकार करते हुए आरोप लगाया है कि इंडस्ट्री के अदंर लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची है। जूनियर आर्टिस्ट ने दावा किया था कि एक्टर ने कमरे में आकर उनके साथ गंदी हरकत की थी।
बॉलीवुड | Aug 26, 2024 09:35 pm IST -
Advertisement
-
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा करेगी ऐसा कांड, अरमान से रूही तक के उड़ेंगे होश
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जन्माष्टमी स्पेशल एपिसोड में दर्शकों को एक आश्चर्यजनक मोड़ देखने को मिलेगा, जब पूजा के दौरान अक्षरा का गाना 'ओ कान्हा अब तो मुरली की' बजने पर मनीष और रूही हैरान रह जाते हैं। वहीं अभिरा का सच जान सभी को झटका लगने वाला है।
टेलीविजन | Aug 26, 2024 08:30 pm IST -
1994 की इस बॉलीवुड फिल्म ने बजट से 7 गुना ज्यादा की थी कमाई, श्रीदेवी ने ठुकराया था ऑफर
1994 में रिलीज हुई बॉलीवुड की वो सुपरहिट फिल्म जो 2 करोड़ रुपए में बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बजट से 7 गुना ज्यादा की कमाई थी। फिल्म में डिंपल कपाड़िया के साथ नाना पाटेकर, अतुल अग्निहोत्री, परेश रावल, ममता कुलकर्णी और मुश्ताक खान ने अभिनय किया था।
बॉलीवुड | Aug 26, 2024 07:47 pm IST -
सलमान खान और शाहरुख खान संग किया काम, मिली ऐसी शोहरत कि बन गए टीवी के कॉमेडी स्टार
कई ऐसे टीवी एक्टर हैं, जो पहले फिल्मों में काम कर चुके हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में बताने वाले हैं, जिसने सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सितारों के साथ बड़े पर्दे पर काम किया है और अब वह सबसे लंबे समय से चल रहे टीवी शो में से एक का हिस्सा हैं।
टीवी | Aug 26, 2024 06:45 pm IST -
'जन्माष्टमी पर मुझे दूसरा जन्म मिला', टीवी एक्टर सुमेध मुद्गलकर ने आखिर क्यों कहा ऐसा?
कृष्ण जन्माष्टमी के इस खास अवसर पर टीवी पर श्री कृष्ण का किरदार निभा चुके सुमेध मुद्गलकर ने बहुत ही प्यार पोस्ट शेयर किया है। 'राधाकृष्ण' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने के बाद एक्टर की जिंदगी में कई बदलाव आए, जिसके बाद उनका दृष्टिकोण भी बदल गया है।
टीवी | Aug 26, 2024 05:25 pm IST