गुरुग्राम के सोहना में दर्दनाक हादसा हुआ है। घर पर खेल रही एक 6 साल की बच्ची की अलमारी के नीचे दबने से मौत हो गई। बच्ची के सीने, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी गंभीर चोटें आई थीं।
यह परियोजना गुरुग्राम की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और यात्रियों के लिए यात्रा को आसान बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम में आसमान में अनोखे बादल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। जानिए इस वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?
GRWM Trend: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @shubhamgaur09 नामक हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें शख्स ने GRWM (Get Ready With Me) Trend अपनाते हुए लोगों को दफ्तर जाने की सलाह दी है।
राजधानी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं पंजाब में भी 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। आइये जानते हैं आज का मौसम का हाल।
गुरुग्राम में बारिश से लोगों के हाल बेहाल हैं। बाढ़ जैसे हालात के बीच रैपिडो के एक ड्राइवर का नाम सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आ गया, जिसने 6 घंटे जाम में फंसकर महिला को सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाया। अब रैपिडो कंपनी ने उसे सम्मानित किया है जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है।
अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें आपको कुछ नया और अलग देखने को मिलेगा। कुछ कॉर्पोरेट कर्मचारी जो बारिश के बीच फंसे थे और कैब नहीं मिल रहे थे, उन्होंने घर जाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया।
बारिश में गुरुग्राम शहर के डूबने की बड़ी वजह है खराब टाउन प्लानिंग (शहरी योजना) और नाले-ड्रेनेज सिस्टम का ढहना। चौंकाने वाली बात ये है कि मामूली बारिश में भी गुरुग्राम जलभराव से जूझ रहा होता है।
मां को गाली दिए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी का दर्द छलकना स्वाभाविक है। कोई भी बेटा अपनी मां के लिए गाली सुनकर आहत होगा। उनकी मां का तो तीन साल पहले देहांत हो चुका है। वो कभी राजनीति में नहीं रहीं। उन्होंने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा। क्या उनको सिर्फ इसीलिए गाली दी गई क्योंकि उनका बेटा देश का प्रधानमंत्री है?
एक बहुत ही अनोखा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे गुरुग्राम ट्रैफिक के बीच का बताया जा रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।
बारिश की वजह से गुरुग्राम के कई इलाकों में सड़कों पर चार-चार फीट तक पानी भर गया, जिससे सड़कें 'मिनी-स्विमिंग पूल' में बदल गईं।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद सड़कों में जलभराव हो गया। सोमवार को लंबा ट्रैफिक जाम भी लग गया। इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में अभी कई दिनों तक बारिश होती रहेगी।
गुरुग्राम में 2 सितंबर को गरज चमक के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सड़कों पर जलभराव की आशंका है जिसे देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
गुरु रंधावा का गाना अजुल काफी सुर्खियों में है। साथ ही इसमें अंशिका पांडे के डांस और स्कूल गर्ल ड्रेस को लेकर भी बवाल मच रहा है। आइये जानते हैं कौन है ये डांसर।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक STF और क्राइम ब्रांच गुरुग्राम को सूचना मिली थी की राहुल फाजिलपुरिया के फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या के बाद विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया अब बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश को अंजाम देने वाले हैं।
राजस्थान के अलवर की रहने वाली छात्रा ने गुड़गांव के एमबीएल रमन मुंजाल विश्वविद्यालय के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली।
गुरुग्राम में विदेशी नागरिकों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने नालों की सफाई भी की। आइये जानते हैं कि उन्होंने भारत के लिए क्या कहा और इसके अलावा सफाई के लिए उन्होंने क्या सलाह दी।
एल्विश यादव का नाम पहले भी कई विवादों से जुड़ चुका है। 2023 में उन पर सांप के जहर की अवैध सप्लाई और रेव पार्टियों में इसके इस्तेमाल का आरोप लगा था, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा, एक अन्य यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न पर हमले के मामले में भी उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले पर पुलिस ने कहा कि 3 अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फायरिंग के वक्त एल्विश यादव घर पर नहीं थे।
जन्माष्टमी की वजह से दिल्ली में शनिवार को कई जगहों पर रूट डायवर्जन लागू होगा। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आउटर रिंग रोड से कैप्टन गौड़ मार्ग आउटर रिंग रोड चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों का मार्ग मोदी मिल फ्लाईओवर की ओर मोड़ा जाएगा।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़