HATHRAS
-
DGP हितेश चंद्र ने हाथरस में पीड़ित से की मुलाकात
हाथरस में रेप पीड़िता का शव जलाए जाने के बाद से मीडिया को परिवार वालों से रोक रहे प्रशासन का आखिरकार झुकना ही पड़ा।
न्यूज़ | Oct 03, 2020 04:20 pm IST -
Rajat Sharma’s Blog: हाथरस केस- योगी पीड़ित परिवार का भरोसा जीतें
अच्छी बात ये है कि सीएम योगी आदित्यनाथ इस बात को समझ गए हैं और उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया है कि पुलिस का रोल भी सिस्टम की छवि को खराब करने वाला है।
राष्ट्रीय | Oct 05, 2020 07:44 am IST -
Advertisement
-
हाथरस जा रहे हैं राहुल और प्रियंका गांधी, DND पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक बार फिर यूपी के हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए दिल्ली से निकल चुके हैं। दोनों नेताओं को रोकने के लिए DND पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है।
न्यूज़ | Oct 03, 2020 04:06 pm IST -
राहुल और प्रियंका गांधी समेत 5 लोगों को Hathras जाने की अनुमति, DND पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि वह किसी भी कीमत पर मंगलवार को मारी गई हाथरस की लड़की के परिवार से मिलेंगी।
राजनीति | Oct 03, 2020 04:00 pm IST -
Advertisement
-
हाथरस केस: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राज्य के ACS (होम) और DGP, जमीन पर बैठकर सुनी पीड़ा
अवनीश अवस्थी और एचसी अवस्थी ने पीड़ित परिवार से जमीन पर बैठकर बात की। दोनों अधिकारी पीड़ित परिवार से बात करने के आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिपोर्ट सौंपेंगे।
उत्तर प्रदेश | Oct 03, 2020 02:52 pm IST -
हाथरस केस: मृतका के पिता, भाई और भाभी ने की इंडिया TV से बात, प्रशासन पर लगाए आरोप
हाथरस केस में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए इंडिया TV की मुहिम के बाद शनिवार को गांव से पुलिस का पहरा हटा दिया गया है। पुलिस का पहरा हटते ही इंडिया टीवी पीड़ित परिवार के पास पहुंचा और उनसे बात की। इंडिया टीवी से बात करते हुए मृतका के पिता ने कहा, "उन लोगों (पुलिस) ने न तो हमारी बेटी को हमें दिखाया, न हमें अंतिम संस्कार में बुलाया।"
न्यूज़ | Oct 03, 2020 02:57 pm IST
मृतका के पिता ने कहा, "उन्होंने (पुलिस) पता नहीं क्या किया है, यह तो यही लोग जानें। हमें हिंदू रीति रिवाजों के हिसाब से अंतिम संस्कार भी नहीं करने दिया। हमें कम से कम यह तो पता चले कि हमारी बेटी का ही शव जलाया है या किसी और का। यह तो हमें कुछ पता ही नहीं है। मेरी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए। पहले उसके साथ दरिंदगी हुई और फिर हमें उसका चेहरा तक नहीं देखने दिया"
वहीं, पीड़िता के भाई ने कहा कि प्रशासन लगातार उन्हें धमका रहा था। भाई ने डीएम और एसडीएम को बर्खास्त करने की मांग की। पीड़िता के भाई ने बताया कि जब डीएम साहब परिवार से मिलने पहुंचे तो परिवार ने शव न देख पाने की शिकायत की। इस पर डीएम साहब ने बोला कि आप लोग पोस्टमार्टम का मतलब जानते भी हो क्या। पोस्टमार्टम के बाद शव इस तरह क्षत विक्षत हो जाता है कि आप उसे देखकर 4 दिन तक खाना न खा पाते। -
Advertisement
-
"पता नहीं मेरी बेटी का शव जलाया या किसी और का", हाथरस में मृतका के पिता का फूटा दर्द
इंडिया टीवी से बात करते हुए मृतका के पिता ने कहा, "हमें कम से कम यह तो पता चले कि हमारी बेटी का ही शव जलाया है या किसी और का। यह तो हमें कुछ पता ही नहीं है।"
उत्तर प्रदेश | Oct 03, 2020 02:25 pm IST -
Hathras Rape Case: डीएम साहब ने कहा "बॉडी देखकर 4 दिन तक नहीं खा पाओगे", पीड़िता के भाई ने की बर्खास्तगी की मांग
इंडिया टीवी की टीम परिवार वालों से मिली तो उन्होंने न सिर्फ पिछले तीन दिनों की बंदिश की आपबीती सुनाई
उत्तर प्रदेश | Oct 03, 2020 04:18 pm IST -
Advertisement
-
पीड़िता के परिजनों से मिलने आज फिर हाथरस जाएंगे राहुल गांधी
न्यूज़ | Oct 03, 2020 11:16 am IST
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जाएंगे। वे दोपहर एक बजे दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हो सकते हैं। इससे पहले एक अक्टूबर को भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस जाने के लिए दिल्ली से निकले थे लेकिन यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। यमुना एक्सप्रेस वे पर राहुल गांधी और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई थी। पुलिस ने राहुल और प्रियंका का हिरासत में ले लिया था। कांग्रेस नेता के.सी.वेणुगोपाल ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद आज दोपहर 19 वर्षीय बेटी के परिवार से मिलने हाथरस जाएंगे। -
हाथरस मामले पर बड़ी कार्रवाई, एसपी-डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड
हाथरस के दलित युवती से गैंगरेप मामले पर योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा एसपी विक्रांत वीर, डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है। हाथरस के एसपी विक्रांत वीर और डीएसपी समेत 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। सीओ राम शब्द, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार वर्मा, सब इंस्पेक्टर जगवीर सिंह और हेड कॉन्सटेबल महेश पाल को सस्पेंड किया गया है।
न्यूज़ | Oct 03, 2020 10:18 am IST -
Advertisement
-
हाथरस: तृणमूल सांसदों ने सदर एसडीएम मीणा के खिलाफ दर्ज की शिकायत, धक्का देने और अभद्र व्यवहार का आरोप
हाथरस पहुंची तृणमूल कांग्रेस की सांसद प्रतिमा मोंडल और पूर्व सांसद ममता ठाकुर ने हाथरस के सदर एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
उत्तर प्रदेश | Oct 03, 2020 09:11 am IST -
जंतर मंतर पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, हाथरस पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग की
मध्य दिल्ली के जंतर मंतर पर शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के बाद से शायद सबसे बड़ा प्रदर्शन हुआ तथा वहां जुटे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई युवती के लिए इंसाफ की मांग की।
राष्ट्रीय | Oct 02, 2020 11:52 pm IST -
Advertisement
-
हाथरस की घटना पर उमा भारती ने उठाए कई सवाल, बोलीं-इससे BJP की छवि खराब हुई
उत्तर प्रदेश के हाथरस में दरिंदगी की शिकार लड़की की मौत के मामले को लेकर देशभर में आक्रोश है। प्रशासन ने पहले तो परिजनों की मर्जी के खिलाफ पीड़िता की आनन-फानन में रात में ही अंत्येष्टि कर दी और अब एसआईटी जांच के नाम पर पूरे गांव को किले में तब्दील कर दिया है।
राजनीति | Oct 02, 2020 11:46 pm IST -
विहिप ने हाथरस घटना पर पारित किया 4 सूत्रीय प्रस्ताव, फांसी की मांग उठाई
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने हाथरस में दरिंदगी की शिकार बिटिया के परिवार वालों को सुरक्षा देने की मांग उठाई है। विहिप ने कहा है कि घटना की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर हत्यारों को शीघ्र फांसी पर लटकाया जाए।
उत्तर प्रदेश | Oct 02, 2020 11:20 pm IST -
Advertisement
-
हाथरस पुलिस ने 'गाँव में SIT के रहने तक मीडिया की एंट्री पर रोक लगाई
19 साल की दलित महिला के गैंगरेप के विरोध में भारी विरोध के बीच जिले में एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है।
Special Report | Oct 02, 2020 11:28 pm IST -
आज की बात रजत शर्मा के साथ | 2 अक्टूबर, 2020
इंडिया टीवी विशेष, श्री रजत शर्मा, एडिटर-इन-चीफ़, ज्वलंत मुद्दों पर इंडिया टीवी न्यूज़ पर चर्चा | 2 अक्टूबर, 2020
आज की बात | Oct 02, 2020 11:22 pm IST -
Advertisement
-
प्रियंका ने फिर की CM योगी के इस्तीफे की मांग, कहा- मोहरों को सस्पेंड करने से क्या होगा?
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथरस के कथित गैंगरेप के मामले में कुछ अधिकारियों के निलंबन के बाद शुक्रवार को कहा कि ‘मोहरों’ को सस्पेंड करने से क्या होगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा देना चाहिए।
उत्तर प्रदेश | Oct 02, 2020 10:40 pm IST -
देखिये इंडिया टीवी का स्पेशल शो हकीकत क्या है | 2 अक्टूबर, 2020
हर खबर की पीछे की सच्चाई जानने के लिए देखिये हक़ीकत क्या है | 2 अक्टूबर, 2020
हक़ीक़त क्या है | Oct 02, 2020 09:40 pm IST -
हाथरस मामले पर बड़ी कार्रवाई, एसपी-डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड
हाथरस मामले में योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं।
उत्तर प्रदेश | Oct 02, 2020 11:45 pm IST -
इंडिया टीवी के पत्रकारों के साथ बदसलूकी करने से लेकर मीडिया के प्रवेश को प्रतिबंधित करने तक, जानिए हाथरस में क्या हुआ?
हाथरस के एडिशनल एसपी प्रकाश कुमार ने कहा कि गांव में मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध तब तक रहेगा जब तक एसआईटी अपनी जांच पूरी नहीं कर देती।
कुरुक्षेत्र | Oct 02, 2020 07:35 pm IST