HOUTHI REBELS
-
हूतियों को कौन दे रहा इतने अत्याधुनिक हथियार, इजरायल ने हवा में मार गिराई यमन से दागी गई मिसाइल
हूतियों द्वारा यमन से दागी गई मिसाइल को इज़रायल ने भले ही नकाम कर दिया हो, लेकिन यह घटना एक बड़े खतरे की चेतावनी है। अब यह जरूरी हो गया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय यह जांच करे कि हूतियों के पास इतने परिष्कृत और घातक हथियार कहां से आ रहे हैं, और क्या यह क्षेत्र एक और प्रॉक्सी वॉर की ओर बढ़ रहा है?
अन्य देश | May 25, 2025 05:36 pm IST -
इजरायल ने यमन में हूतियों को बनाया निशाना, 2 बंदरगाहों पर किया घातक हमला
इजरायल ने यमन के 2 बंदरगाहों पर घातक हमला किया है। इजरायली सेना का कहना है कि ये दोनों बंदरगाह हूती विद्रोही समूह के नियंत्रण में थे। इजरायल ने ये हमले तब किए हैं जबकि वो पहले से ही गाजा में कहर बरपा रहा है।
एशिया | May 17, 2025 02:26 am IST -
Advertisement
-
एयर इंडिया ने 25 मई तक के लिए कैंसिल की इस शहर की सभी फ्लाइट्स, चेक करें डिटेल्स
एयर इंडिया, भारत से तेल अवीव के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस देने वाली इकलौती भारतीय एयरलाइन कंपनी है।
बिज़नेस | May 09, 2025 07:37 pm IST -
अमेरिका ने हूतियों को लेकर किया बड़ा फैसला, जानें ट्रंप के नए फरमान से इजरायल को क्यों लगा झटका
अमेरिका ने हूतियों को लेकर बड़ा फैसला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अब अमेरिका यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना नहीं बनाएगा।
अमेरिका | May 07, 2025 10:35 am IST -
Advertisement
-
यमन में हूती विद्रोहियों पर टूटा इजरायल का कहर, ले लिया एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले का बदला
हूती विद्रोहियों द्वारा अपने मुख्य एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले के जवाब में इजरायल ने यमन के होदेइदा प्रांत में जमकर हवाई हमले किए। हमलों में बंदरगाह और सीमेंट फैक्ट्री को निशाना बनाया गया।
एशिया | May 06, 2025 09:00 am IST -
हूतियों पर अमेरिका के साथ-साथ अब इस देश ने किया हमला, जानें रात का वक्त ही क्यों चुना
हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अब अमेरिका को ब्रिटेन का भी साथ मिल गया है। यमन में हूतियों के ठिकानों पर अब तक 800 से अधिक बार हमले किए गए हैं।
एशिया | Apr 30, 2025 01:46 pm IST -
Advertisement
-
हूतियों ने कर दिया अमेरिका को हैरान, जानें कैसे 20 करोड़ डॉलर से अधिक का किया नुकसान
अमेरिका यमन में लगातार हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले कर रहा है। हमलों के बीच हूतियों ने भी अमेरिका को बड़ा झटका दिया है। हूती विद्रोहियों ने अमेरिका को करोड़ों डॉलर का नुकसान पहुंचाया है।
एशिया | Apr 25, 2025 03:29 pm IST -
अमेरिका ने हूतियों को टारगेट कर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 74 की मौत 102 लोग हुए घायल
अमेरिका की ओर से यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लगातार सैन्य कार्रवाई की जा रही है। अमेरिका की ओर से किया गया ताजा हमला अब तक का सबसे घातक हमला माना जा रहा है।
एशिया | Apr 18, 2025 06:15 pm IST -
Advertisement
-
अमेरिका नहीं तो कौन? यमन में हूतियों के ठिकानों पर आखिर किसने बरसाए बम; फिर मचाई तबाही
हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका सख्त नजर आ रहा है। अमेरिकी सेना यमन में लगातार हूती विद्रोहियों को निशाना बना रही हैं। लेकिन, यमन में हुए ताजा हमलों की पुष्टि अमेरिकी सेना ने नहीं की है।
एशिया | Apr 14, 2025 01:55 pm IST -
अमेरिका ने यमन में किया बड़ा हवाई हमला, 10 हूती विद्रोहियों की मौत
अमेरिका ने यमन के हूतियों पर फिर बड़ा हवाई हमला किया है। इसमें कम से कम 10 हूती विद्रोही मारे गए हैं।
अमेरिका | Apr 09, 2025 11:46 pm IST -
Advertisement
-
यमन में हूतियों के खिलाफ हो रहे हैं घातक अटैक, देखें अमेरिकी हवाई हमले का VIDEO
अमेरिका यमन में हूती विद्रोहियों पर कहर बनकर टूट रहा है। अमेरिकी जेट फाइटर्स लगातार हूतियों को निशाना बना रहे हैं। हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी हमलों का वीडियो भी सामने आया है।
एशिया | Apr 07, 2025 04:32 pm IST -
अमेरिका ने फिर बनाया हूतियों को निशाना, यमन में बरसाए बम; कम से कम 6 लोगों की हुई मौत
अमेरिका यमन में लगातार हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी कर रहा है। इस बीच हूतियों पर अमेरिकी हमले को लेकर आंकड़े भी जारी किए गए हैं। ताजा हमलों में कम से कम 6 लोग मारे गए हैं।
एशिया | Apr 03, 2025 09:43 am IST -
Advertisement
-
यमन में हूतियों के ठिकानों पर संदिग्ध अमेरिकी हवाई हमलों से त्राहिमाम, 4 लोगों की मौत से कोहराम
यमन के एक बंदरगाह पर संदिग्ध हवाई हमलों ने कोहराम मचा दिया है। इसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हुई है। इससे हूती बौखला गए हैं।
अन्य देश | Apr 02, 2025 06:06 pm IST -
हूतियों ने दिया अमेरिका को तगड़ा झटका, MQ9 Reaper ड्रोन मार गिराने का किया दावा
अमेरिका यमन में लगातार हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी कर रहा है। इस बीच हूतियों ने अमेरिका को बड़ा झटका दे दिया है। यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है।
एशिया | Apr 01, 2025 02:00 pm IST -
Advertisement
-
‘असली दर्द झेलना अभी बाकी, हमने तो बस शुरुआत की है’, डोनाल्ड ट्रंप की हूतियों और ईरान को चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह धमकी 'ट्रुथ सोशल' पर दी है। ट्रंप ने कहा कि यमन के हूती विद्रोहियों पर हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक वे जहाजों के लिए खतरा बने रहेंगे। उन्होंने हूतियों और उनके ईरानी समर्थकों को चेतावनी दी कि उन्हें आने वाले समय में असली दर्द झेलना पड़ेगा।
अमेरिका | Apr 01, 2025 06:36 am IST -
यमन में हूतियों के ठिकानों पर अब किसने बरसा दिए बम? अमेरिकी सेना ने हमलों से किया इनकार
यमन में हूती नियंत्रित इलाकों में कई हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में राजधानी सना के आवासीय क्षेत्र को भी निशाना बनाया गया है। अभी तक हमलों में नुकसान और हताहतों की संख्या के बारे में स्पष्ट अनुमान नहीं है।
एशिया | Mar 28, 2025 11:28 am IST -
Advertisement
-
यमन के हूती विद्रोहियों पर अमेरिका ने फिर किए ताबड़तोड़ हमले, जानिए ईरान से कैसे जुड़ा लिंक
अमेरिका की ओर से हूती विद्रोहियों के खिलाफ लगातार सैन्य कार्रवाई की जा रही है। पिछले 10 दिनों से अमेरिका लगातार यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी कर रहा है।
एशिया | Mar 25, 2025 11:29 am IST -
जानें कौन हैं जेफरी गोल्डबर्ग? जिन्हें गलती से मिल गया हूतियों पर हमले का अमेरिकी प्लान
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और अन्य अधिकारियों ने यमन में हूती विद्रोहियों पर हमलों की जानकारी लीक होने की गलती मानी है। एक ग्रुप चैट में पत्रकार जेफरी गोल्डबर्ग को अनजाने में जोड़ दिया गया, जिससे संभवत: सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ।
अमेरिका | Mar 25, 2025 09:12 am IST -
Israel से यमन का बदला: धड़ाधड़ दाग रहा प्रोजेक्टाइल; सेंट्रल इजरायल में बज रहे हवाई हमलों के सायरन
गाजा में इजरायली हमले का यहन के हूती विद्रोही जबरदस्त जवाब दे रहे हैं। हूती विद्रोही इजरायल पर प्रोजेक्टाइलों से ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इससे मध्य इजरायल में हवाई हमलों के सायरन बजने लगे हैं।
अन्य देश | Mar 20, 2025 08:14 am IST -
ट्रंप का आदेश मिलते ही हूतियों पर कहर बनकर टूटी अमेरिका सेना, किए ताबड़तोड़ हमले
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों पर हमलों का आदेश दिया था। ट्रंप का आदेश मिलने के बाद यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाकर अमेरिकी सेना ने जोरदार हमले किए हैं।
एशिया | Mar 17, 2025 11:45 am IST