संयुक्त राष्ट्र ने भारत में शिशु मृत्यु दर में बड़े पैमाने पर कमी दर्ज कराने और आयुष्मान भारत जैसी योजना लागू करने की जमकर तारीफ की है। यूएन ने भारत के इन प्रयासों को पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय बताया है।
दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ब्रेन सर्जरी के बाद से ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सदगुरु जग्गी वासुदेव के स्वास्थ्य में काफी सुधार हो रहा है। इस बीच उन्होंने अस्पताल में एक कविता लिखी है जिसका शीर्षक है-'लॉस्ट मी इन यू'
South Korea unemployment rate:दक्षिण कोरिया की बेरोजगारी दर पिछले महीने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। सांख्यिकीय कोरिया द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, नियोजित लोगों की संख्या अगस्त में 28.41 मिलियन थी, जो एक साल पहले की तुलना में 807,000 अधिक थी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों की मदद के लिए चलाई जा रही फसल बीमा योजनाओं में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग फसलों के प्रीमियम निर्धारण को तर्कसंगत बनाया जाना चाहिए, ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके।
देश के विनिर्माण क्षेत्र (PMI) ने नवंबर में मजबूत वृद्धि अर्जित की गई है। इसकी कारोबारी गतिविधियों में पिछले 13 महीनों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई है।
अरुण जेटली ने कहा कि नोटबंदी जैसे संरचनात्मक सुधारों तथा जीएसटी को पेश करने के कुछ प्रभाव रहे हैं, लेकिन दीर्घावधि में इनसे अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।
दक्षिणी और अन्य उत्पादक राज्यों से आपूर्ति बढ़ने से टमाटर के दाम अगले 15 दिन में नीचे आ जाएंगे। आईसीएआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह राय व्यक्त की है।
राज्यपाल राम नाईक ने शनिवार को अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 100 दिनों के भीतर अच्छी दिशा में बढ़ रही है, लेकिन राज्य में कानून-व्यवस्था में अभी भी सुधार की जरूरत है।
योग हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है यह अमेरिका में हुए एक रिसर्च में साबित हुआ है। लंबे समय तक योग करना मस्तिष्क की संरचना में बदलाव ला सकता है और बुढ़ापे में याददाश्त कम होने के जोखिम को भी कम कर सकता है।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार सार्वजनिक बैंकों में अपनी हिस्सेदारी कम करके 52% तक कर सकती है लेकिन यह कदम बैंकों की हालत सुधरने के बाद उठाया जाएगा
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी MTNL की योजना अगले 8 से 10 महीने में 1,800 मोबाइल टॉवर लगाने की है। कंपनी इस पर 400 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास का मानना है कि राजकोषीय घाटे का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.2 प्रतिशत का लक्ष्य आशावादी नहीं बल्कि व्यावहारिक है।
2017 में वैश्विक अर्थव्यवस्था 2.7 प्रतिशत बढ़ेगी। विश्व व्यापार में ठहराव, निवेश में सुस्ती और अनिश्चितताओं के चलते यह वर्ष भी चुनौतियों भरा रहेगा।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़