INDORE
-
Video: तेरहवीं और पिंडदान के बाद जिंदा मिले पिता, 1600 किलोमीटर दूर भागा चला आया बेटा
राहुल ने जब वीडियो कॉल पर पिता को देखा तो भावुक हो गया और तत्काल इंदौर पहुंच आश्रम में पिता से मुलाकात की। राहुल की खुशी बयां नहीं की जा सकती वृद्ध ओमप्रकाश भी अपने बेटे को देखकर भावुक हो गए।
मध्य-प्रदेश | Jun 08, 2024, 03:02 PM IST -
दो लाख देकर युवक ने की थी शादी, घर आई दुल्हन दूल्हे को नशीली दवा खिलाकर पैसे और मोबाइल लेकर भागी
एक शख्स ने दो लाख रुपए देकर अपनी शादी उत्तर प्रदेश की रहने वाली लड़की से की थी। शादी के बाद घर आई दुल्हन ने दूल्हे और उसके भाई को नशीली दवा खिलाकर उसे लूटकर भाग गई।
मध्य-प्रदेश | Jun 08, 2024, 12:10 PM IST -
इंदौर में NOTA ने चौंकाया, देश में सबसे ज्यादा वोट लाकर चुनावी नतीजों में दूसरे नंबर पर
स्वच्छता के मामले में लगातार कई सालों से नंबर वन इंदौर सीट पर NOTA को रिकॉर्ड वोट मिले हैं। नोटा दबाने का मतलब है कि वोटर चुनाव में खड़े किसी भी प्रत्याशी को अपने नेता के रूप में नहीं देखना चाहते हैं। इंदौर ने नोटा के मामले में रिकॉर्ड बनाया।
मध्य-प्रदेश | Jun 04, 2024, 07:49 PM IST -
कौन हैं शंकर लालवाणी, जिन्होंने बनाया जीत का 'महारिकॉर्ड', लगातार दूसरी बार मिले 10 लाख से ज्यादा वोट
शंकर लालवाणी इंदौर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार जीतने में सफल रहे हैं। इस बार उन्होंने 10 लाख से ज्यादा वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को चुनाव हराकर रिकॉर्ड बनाया है। पिछली बार भी भाजपा सांसद ने 5 लाख से ज्यादा वोटों के बड़ी मार्जिन से चुनाव जीता था।
मध्य-प्रदेश | Jun 04, 2024, 05:48 PM IST -
इंदौर में नोटा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार पड़े इतने वोट; जानें कहां है बीजेपी
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नोटा पर जमकर वोट पड़ रहे हैं। यही वजह है कि नोटा पर अब तक के सबसे ज्यादा वोट इंदौर में पड़े हैं। नोटा ने पिछली बार के चुनाव में गोपालगंज (बिहार) में पड़े सबसे ज्यादा वोटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
मध्य-प्रदेश | Jun 04, 2024, 11:43 AM IST -
मौत का लाइव Video, हाथ में तिरंगा लिए रिटायर्ड फौजी को स्टेज पर आया हार्ट अटैक, परफॉर्मेंस समझ लोग बजाते रहें ताली
इंदौर के एक योग कार्यक्रम के दौरान एक रिटायर्ड फौजी स्टेज पर अपना परफॉर्मेंस दे रहे थे। तभी उन्हें हार्ट अटैक आया और वह स्टेज पर ही अचेत होकर गिर गए। लोग इस वक्त भी यह समझते रहे कि ये भी उनके परफॉर्मेंस का हिस्सा है और वे उनके गिरने के बाद भी तालियां बजाते रहें।
वायरल न्यूज | May 31, 2024, 07:49 PM IST -
फैसला पसंद नहीं आया तो जज साहब पर फेंक दी जूतों की माला, घर से ही कर ली थी तैयारी
न्यायाधीश विजय दांगी जमीन से जुड़े एक मामले की सुनवाई कर रहे थे। सलीम बनाम सईद के खिलाफ सुनवाई हो रही थी तभी अचानक मोहम्मद सईद ने न्यायधीश द्वारा सुनाए गए फैसले पर विरोध जताया और पहले से तैयार कर लाई गई जूते की माला माननीय न्यायाधीश पर फेंक दी।
मध्य-प्रदेश | May 28, 2024, 10:04 PM IST -
लिव-इन पार्टनर के शव के साथ तीन दिन तक रहा शख्स, फिर बोरे में भर कर सड़क किनारे फेंका; पुलिस से बताई ये बात
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक व्यक्ति अपनी लिव-इन पार्टनर के शव के साथ तीन दिन रहा। बाद में जब बदबू ज्यादा होने लगी तो पड़ोसियों ने उससे शिकायत की। इसके बाद शख्स ने अपनी पार्टनर के शव को बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि उक्त शख्स मानसिक रूप से कमजोर था।
मध्य-प्रदेश | May 27, 2024, 02:34 PM IST -
अंतिम संस्कार के पैसे ना होने पर पत्नी के शव को बोरे में भरकर फेंक आया पति, मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश के इंदौर में अंतिम संस्कार के पैसे नहीं होने की वजह से एक पति ने पहले शव को 2 दिनों तक अपने घर में रखा। जब उसमें से बदबू आने लगी तो उसे बोरे में भरकर फेंक दिया।
मध्य-प्रदेश | May 27, 2024, 11:38 AM IST -
लावारिस पड़ा था बोरा, खोलने पर हाथ बंधे महिला की मिली लाश
इंदौर के चंदन नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला की लाश एक बोरे में मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।
मध्य-प्रदेश | May 26, 2024, 01:53 PM IST -
इंदौर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी: ट्रैफिक सिग्नल का वक्त घटा, ट्रांसफार्मर के सामने 24 घंटे चलाए जा रहे कूलर
इंदौर में पिछले पांच दिन से तापमान काफी बढ़ा हुआ है। पहले ट्रांसफार्मर के आगे पंखे लगाए थे। जब पंखों से भी तापमान कम नहीं हुआ, तो हमने ट्रांसफार्मर के दोनों ओर 24 घंटे बड़े कूलर चलाने शुरू कर दिए।
मध्य-प्रदेश | May 24, 2024, 04:00 PM IST -
'BF के साथ शादी नहीं कराई तो खुदकुशी कर लूंगी', 15 साल की लड़की ने रचाया बाल विवाह
इंदौर में 15 वर्षीय लड़की और 19 वर्षीय लड़के की शादी हिंदू रीति-रिवाज से 24 अप्रैल को कराई गई थी और इसमें वर-वधू के सगे-संबंधी भी शामिल हुए थे। बालिका वधू के पिता ने बताया कि उनकी बेटी और 19 वर्षीय लड़के के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था।
मध्य-प्रदेश | May 23, 2024, 10:26 PM IST -
कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रत्याशी को बताया फरार, पोस्टर लगाकर रखा 5100 रुपए का इनाम
कांग्रेस की शहर इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव का इस मामले में बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि कोई कांग्रेस कार्यकर्ता या आम नागरिक अगर इस नेता के बारे में जानकारी देता है तो उसे 5,100 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
मध्य-प्रदेश | May 27, 2024, 07:00 PM IST -
BJP विधायक के पोते ने इंदौर में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मेरे टेडी बीयर्स को कोई न छेड़े
पुलिस को मौके से जो सुसाइड नोट मिला है उसमें बीजेपी विधायक के पोते विजय ने अपने माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों से माफी मांगी है और भाई को लिखा है कि मम्मी-पापा का ध्यान रखना। इसके अलावा उसने अपने दोस्तों को लेकर भी कई बातें लिखी हैं।
मध्य-प्रदेश | May 21, 2024, 04:48 PM IST -
हाथों में चूड़ी पहनकर और श्रंगार करके युवक ने लगाया मौत को गले, इंदौर में रहकर कर रहा था पढ़ाई
मध्य प्रदेश के इंदौर में युवक द्वारा खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
क्राइम | May 19, 2024, 06:05 PM IST -
भाई के बर्थडे पर रात भर छलकाए जाम, सुबह उठते ही तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग, सामने आया वीडियो
इंदौर में एक युवक हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। युवक रात भर चचेरे भाई के जन्मदिन पर पार्टी की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्य-प्रदेश | May 12, 2024, 06:44 PM IST -
इंदौर में NOTA कांग्रेस की तरफ से लड़ रहा चुनाव! मैदान में आए मोहन भागवत ने दिया ये जवाब; VIDEO
लोकसभा चुनाव 2024 में इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नाम वापस लेने के बाद यहां से उठे राजनीतिक तूफान ने देशबर की सियासत को गर्मा दिया है। इस सीट पर अब लड़ाई बीजेपी और नोटा में है। नोटा दबाने के लिए कांग्रेस लगातार इंदौर में मुहिम चला रही है।
मध्य-प्रदेश | May 27, 2024, 06:53 PM IST -
इंदौर में NOTA का बोलबाला? कांग्रेस की अपील पर मतदान बढ़ाने की कवायद में जुटी BJP
Lok Sabha Elections 2024: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए अक्षय कांति बम के नाम वापस लेने के बाद पार्टी चुनावी दौड़ से बाहर हो गई है। नाम वापस लेने के साथ ही अक्षय कांति बम ने बीजेपी ज्वॉइन कर लिया था। इसके बाद से ही कांग्रेस यहां के लोगों से नोटा पर बटन दबाकर करारा जवाब देने की अपील कर रही है।
मध्य-प्रदेश | May 06, 2024, 09:51 AM IST -
इंदौर में हिट एंड रन का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, महिला को टक्कर मारकर फरार हुआ कार चालक
मध्य प्रदेश के इंदौर में हिट एंड रन का मामला देखने को मिला है। घटना के 4 दिन बाद इसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक कार ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारी और उसके बाद घटनास्थल से फरार हो गया।
मध्य-प्रदेश | May 03, 2024, 09:22 AM IST -
इंदौर में जनता से NOTA बटन दबाने की अपील कर रही कांग्रेस, पार्टी प्रत्याशी ने कर दिया था खेल
Lok Sabha Elections 2024: इंदौर से कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को टिकट दिया था। हालांकि, चुनाव से पहले कांति अपना नाम वापस लेकर बीजेपी में शामिल हो गए। इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया है। कांग्रेस इंदौर की जनता से नोटा का विकल्प चुनकर जवाब देने की अपील कर रही है।
मध्य-प्रदेश | May 02, 2024, 02:11 PM IST