ISRAEL ARMY
-
नेतन्याहू ने बाइडेन से ले लिया पंगा! फिलिस्तीन के तट पर अमेरिकी महिला को इजरायली सैनिकों ने इस वजह से मारी गोली
इजरायली सैनिकों ने फिलिस्तीन के पश्चिमी तट पर एक अमेरिकी महिला को गोली मार दी है। इससे दोनों देशों में तनाव बढ़ने की आशंका है। हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग ने महिला की मौत की पुष्टि जरूर की है, लेकिन यह नहीं बताया कि उसे इजरायली सैनिकों ने गोली मारी या नहीं।
अन्य देश | Sep 07, 2024, 12:27 PM IST -
हमास ने इजरायली-अमेरिकी बंधकों की कर दी हत्या, IDF ने बरामद किए 6 शव; बाइडेन ने कहा-चुकानी होगी कीमत
गाजा में हमास के आतंकियों ने 6 बंधकों की हत्या कर दी है। इससे इजरायल हमास में शांति के प्रयासों पर पानी फिरना तय माना जा रहा है। मरने वालों में इजरायली-अमेरिकी नागरिक भी शामिल है।
अन्य देश | Sep 01, 2024, 03:24 PM IST -
गाजा के बाद अब वेस्ट बैंक पर इजरायल ने बोला धावा, शुरू किया बड़ा सैन्य अभियान
इजरायल ने वेस्ट बैंक में सैकड़ों बस्तियां बनायी है जहां 5,00,000 से अधिक यहूदी रहते हैं। उनके पास इजरायली नागरिकता है। जबकि वेस्ट बैंक में 30 लाख फिलस्तीनी इजराइली सेना के शासन में रहते हैं। अब यहां इजरायली सेना ने हमास आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है।
अन्य देश | Aug 28, 2024, 06:51 PM IST -
वेस्ट बैंक में मौत बनकर बरसीं इजरायली मिसाइलें, हमले में 9 लोगों की मौत; जेनिन शहर पर किया कब्जा
इजरायल ने अब वेस्ट बैंक को तबाह करना शुरू कर दिया है। आज हुए हमले में वेस्ट बैंक में कम से कम 9 लोगों के मारे जाने का दावा फलिस्तीनी अधकारी कर रहे हैं।
अन्य देश | Aug 28, 2024, 04:34 PM IST -
इजरायल के ताबड़तोड़ हवाई हमलों से थर्राया लेबनान, हिजबुल्ला के कई ठिकाने तबाह
इजरायल ने लेबनान में आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला को निशाना बनाकर एक साथ कई हवाई हमला किया। यह सभी हमले आज सुबह यानि तड़के किए गए। इजरायली सेना का दावा है कि इसमें हिजबुल्ला के कई ठिकाने तबाह हुए हैं। ऐसे में वह जवाबी हमला कर सकता है।
अन्य देश | Aug 25, 2024, 08:41 AM IST -
इजरायल ने वेस्ट बैंक में किया घातक हमला, 15 फिलिस्तीनी और 9 चरमपंथी हुए ढेर
इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में घातक हमला किया है। इसमें 15 फिलिस्तीनियों समेत 9 आतंकवादी मारे गए हैं। यह हमला गाजा के एक स्कूल पर हुआ। हमला इतना अधिक घातक था कि कई लोगों के शव क्षत-विक्षत हो गए।
अन्य देश | Aug 04, 2024, 01:05 PM IST -
इजरायली सेना से जान बचाकर भागते दिखे हमास आतंकी, मगर IDF ने एक बम से कर दिया खल्लास; देखें वीडियो
इजरायली सेना ने हमास आतंकियों का सफाया करना अब भी जारी रखा है। एक संयुक्त अभियान में आईडीएफ ने एक साथ हमास के कई आतंकियों को हवाई हमले में ढेर कर दिया है। आईडीएफ ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें आतंकी जान बचाने के लिए भागते दिख रहे हैं।
अन्य देश | Aug 03, 2024, 06:48 PM IST -
इजरायल ने हमास के मिलिट्री चीफ मोहम्मद डायफ को एयरस्ट्राइक में मार गिराया
इजरायल ने हमास के मिलिट्री प्रमुख डायफ को मार गिराया है। मोहम्मद डायफ इजरायल के टॉप मोस्ट वांटेड में शामिल था। आइए जानते हैं कि मोहम्मद डायफ इजरायल के लिए कितना खतरनाक था।
एशिया | Aug 01, 2024, 06:34 PM IST -
छिड़ने वाली है जंग: इजरायल पर सीधा हमला करने वाला है ईरान, खामेनेई का आदेश
बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान में हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या हो गई। हानिया को ही 7 अक्टूबर में इजरायल पर हुए भीषण हमले का मास्टरमाइंड माना जाता रहा है।
एशिया | Aug 01, 2024, 07:50 AM IST -
तुर्की के एर्दोगन ने दी हमले की धमकी, इजरायल बोला- 'सद्दाम हुसैन जैसा हाल होगा'
इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के बीच मध्य पूर्व में तनाव का माहौल और ज्यादा बढ़ चुका है। अब तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने इजरायल पर सैन्य हमला करने की चेतावनी दी है। हालांकि, इजरायल ने इस धमकी का करारा जवाब दिया है।
एशिया | Jul 30, 2024, 10:46 AM IST -
7 अक्टूबर को मारे गए बंधकों की वजह इजरायली गोलाबारी नहीं थी, हमास के आरोपों पर IDF ने दी सफाई
हमास आतंकियों द्वारा 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर किए गए हमले को लेकर इजरायली सेना का एक बड़ा बयान सामने आया है। इजरायली सेना ने कहा है कि उस दिन हुए हमले के दौरान मारे गए बंधक इजरायली गोलीबारी में नहीं मरे थे। यानि इन्हें हमास के आतंकियों ने ही मारा था।
अन्य देश | Jul 12, 2024, 07:20 AM IST -
इजराइल की सेना ने जारी की हमास के कमांडर मोहम्मद डेफ की नई तस्वीर, सालों से है तलाश
इजराइल की सेना ने हमास के कमांडर मोहम्मद डेफ की एक नई तस्वीर जारी की है। बता दें कि इजराइल मोहम्मद डेफ और याह्या सिनवार को 7 अक्टूबर 2023 को देश में हुए नरसंहार के लिए जिम्मेदार मानता है।
एशिया | Jul 03, 2024, 07:27 AM IST -
इजरायली हमले में मारा गया गाजा के स्वास्थ्य निदेशक समेत हमास का वरिष्ठ कमांडर, रफाह के अंदर तक घुसे IDF के टैंक
इजरायली सेना की ओर से गाजा पर किए गए भीष हमले में गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के निदेशक की मौत हो जाने की खबर सामने आ रही है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह दावा किया है। हालांकि इजरायली सेना का कहना है कि उसका निशाना हमास का सशस्त्र कमांडर था, जो कि इस हमले में मारा गया है।
अन्य देश | Jun 24, 2024, 06:35 PM IST -
हमास के खात्मे के बाद अब इजरायल का नया टारगेट हिजबुल्ला का सर्वनाश, नेतन्याहू के ऐलान से लेबनान से ईरान तक हड़कंप
हमास का लगभग खात्मा कर देने के बाद अब इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान समर्थित चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला के खिलाफ फुल मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री के ऐलान के साथ ही इजरायली सेनाएं और टैंक भारी संख्या में हिजबुल्ला की ओर कूच कर चुके हैं। इससे लेबनान से ईरान तक खलबली मच गई है।
अन्य देश | Jun 24, 2024, 10:39 AM IST -
इजरायली हमले में तबाह होने के बाद फिर से खड़ा होने लगा हमास, 18 साल तक के युवाओं की धड़ाधड़ कर रहा भर्ती
इजरायल हमास युद्ध के 9 महीने गुजरने को हैं। इस बीच हमास से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद की रिपोर्ट के अनुसार हमास ने उत्तरी गाजा और खान यूनिस में फिर से हमास के नए आतंकियों की फौज तैयार करना शुरू कर दिया है। 18 वर्ष के नए लड़ाकों की हमास ने भर्तियां शुरू कर दी हैं।
अन्य देश | Jun 23, 2024, 03:14 PM IST -
दक्षिणी गाजा में अपने 8 सैनिकों की मौत के बाद इजरायल ने की युद्ध विराम की घोषणा, जानें आगे क्या है प्लान
दक्षिणी गाजा में लंबे समय बाद इजरायल ने युद्ध विराम की घोषणा की है। हालांकि यह अल्प विराम होगा। इजरायल ने युद्ध विराम की घोषणा ऐसे वक्त में की है, जब दक्षिणी गाजा में हमास के हमले में उसके 8 सैनिक शहीद हो गए हैं। सेना ने कहा कि मानवीय सहायता को रास्ता देने के लिए विराम किया गया है।
अन्य देश | Jun 16, 2024, 02:52 PM IST -
अभी भी नहीं टूटा है हमास का हौसला, दक्षिण गाजा के घातक हमले में 8 इजरायली सैनिकों को उतार दिया मौत के घाट
इजरायली हमले में पूरी तरह तबाह हो जाने के बाद भी हमास ने अभी हार नहीं मानी है। दक्षिणी गाजा में हमास के खिलाफ अभियान चला रहे इजरायली सैनिकों पर आतंकियों ने बड़ा घातक हमला किया है। हमास के इस हमले में 8 इजरायली सैनिक मारे गए हैं।
अन्य देश | Jun 16, 2024, 10:38 AM IST -
IDF ने मध्य गाजा में भीषण युद्ध के बाद हमास से 4 इजरायली बंधकों को छुड़ाया, 210 फिलिस्तीनियों को किया ढेर
इजरायली सेना ने मध्य गाजा में बेहद खतरनाक अभियान चलाते हुए हमास से हुए कई घंटों के युद्ध के बाद 4 इजरायली बंधकों को जिंदा छुड़ा लिया है। इस दौरान इजरायली सेना के हमले में 210 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। साथ ही बड़ी संख्या में हमास आतंकियों के भी मारे जाने की आशंका है।
अन्य देश | Jun 09, 2024, 11:05 AM IST -
मध्य गाजा में इजरायली सेना ने बरसाई मौत, भीषण हवाई हमले में बच्चों सहित 18 लोगों की गई जान
वाशिंगटन में अमेरिकी नागरिक अधिकार समूह एनएएसीपी ने बाइडेन प्रशासन से इजरायल को गाजा में हमलों के लिए हथियारों की आपूर्ति बंद करने की अपील की है। अमेरिका ने सुरक्षा परिषद का एक संशोधित मसौदा यूएन के सदस्य देशों को दिया है जिसमें कहा गया कि गाजा में स्थायी संघर्षविराम पर इजरायल और हमास को अवश्य राजी होना चाहिए।
अन्य देश | Jun 07, 2024, 05:53 PM IST -
इजरायल ने गाजा के मिस्र के साथ लगने वाले सभी बॉर्डर को किया सीज, रफाह के अंदर घुसकर सैनिकों ने की छापेमारी
इजरायली सेना ने गाजा की मिस्र के साथ लगी सीमा को सीज कर दिया है। यहां के बफर जोन पर सैनिकों ने पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है। यह वही जगह है, जहां से हमास आतंकी मिलिट्री ऑपरेशन चलाने से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी तक का काम किया करते थे।
अन्य देश | May 30, 2024, 08:39 AM IST