1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इजरायली हमले में तबाह होने के बाद फिर से खड़ा होने लगा हमास, 18 साल तक के युवाओं की धड़ाधड़ कर रहा भर्ती

इजरायली हमले में तबाह होने के बाद फिर से खड़ा होने लगा हमास, 18 साल तक के युवाओं की धड़ाधड़ कर रहा भर्ती

 Written By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jun 23, 2024 03:14 pm IST,  Updated : Jun 23, 2024 03:14 pm IST

इजरायल हमास युद्ध के 9 महीने गुजरने को हैं। इस बीच हमास से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद की रिपोर्ट के अनुसार हमास ने उत्तरी गाजा और खान यूनिस में फिर से हमास के नए आतंकियों की फौज तैयार करना शुरू कर दिया है। 18 वर्ष के नए लड़ाकों की हमास ने भर्तियां शुरू कर दी हैं।

हमास नए लड़ाकों की कर रहा भर्ती।- India TV Hindi
हमास नए लड़ाकों की कर रहा भर्ती। Image Source : REUTERS

येरूशलमः इजरायल के हमले में पूरी तरह से तबाह हो जाने के बावजूद हमास के आतंकियों ने घुटने नहीं टेके हैं, बल्कि खुद को नए सिरे से खड़ा करना शुरू कर दिया है। इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद की एक रिपोर्ट के अनुसार हमास ने खुद को पुनर्स्थापित करने का प्रयास शुरू कर दिया है। अब तक इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के हमले में जितने भी हमास आतंकी मारे गए हैं, वह अपने सैन्य विंग के लिए उतने ही नए कार्यकर्ताओं की भर्ती और प्रशिक्षण का प्रयास शुरू कर चुका है। ताकि ये नए सैनिक युद्ध में मारे गए या घायल हुए हमास आतंकियों की जगह ले सकें।

इसके लिए हमास ने 18 साल के युवाओं से अपने संगठन में शामिल होने की अपील कर रहा है। हमास के सुरक्षा अधिकारियों ने हाल के दिनों में भर्ती किए गए नए आतंकवादियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने का प्रयास भी शुरू कर दिया है। ऐसे कई ट्रेनिंग कैंपों की भी पहचान की गई है। हमास की ओर से भर्ती किए जा रहे ये नए सैनिक उन लगभग 14,000 आतंकवादियों की जगह लेंगे, जिन्हें इज़रायल ने युद्ध में अब तक खत्म कर दिया है और कई हजार से अधिक घायल हो गए हैं।

पूरे गाजा पट्टी में फिर से खड़ा होने लगा हमास

सुरक्षा प्रतिष्ठान के एक वरिष्ठ सदस्य का कहना है कि हमास के नष्ट हो चुके सभी सैन्य ढांचे फिर से ठीक हो रहे हैं। अब हमास पूरे गाजा पट्टी में पहले की तरह पुनर्वास की कोशिश कर रहा है। हमास फिलहाल गाजा पट्टी के उन क्षेत्रों में खुद को खड़ा कर रहा है, जहां इजरायली सैनिकों की मौजूदगी अब नहीं है, जैसे कि गाजा पट्टी का उत्तर इलाका और खान यूनिस का क्षेत्र। मोसाद की रिपोर्ट के अनुसार खान यूनिस हमास के पुनर्जीवित होने का एक अच्छा उदाहरण है। यहां न केवल सैन्य ढांचे का पुनर्निर्माण किया जा रहा है, बल्कि उसके 98वें डिवीजन के क्षेत्र छोड़ने के दो महीने बाद स्थानीय नियंत्रण की बहाली भी की जा रही है।

मानवीय आपूर्ति से सड़कों के पुनर्निर्माण और स्थानीय पुलिसिंग की जिम्मेदारी 

हमास के आतंकियों की मौजूदगी स्थानीय गलियों में लोगों के बीच स्थानीय पुलिसिंग और मानवीय आपूर्ति की जिम्मेदारी ले रही है। हमास की सत्तारूढ़ शाखा भी खुद को पुनः स्थापित कर रही है। यही कारण है कि आईडीएफ हाल के हफ्तों में हमास के आंतरिक सुरक्षा तंत्र के सदस्यों को खत्म करने पर विशेष जोर दे रहा है। आईडीएफ की (सामान्य सुरक्षा), काउंटर-सुरक्षा, आपातकालीन समितियां और स्थानीय पुलिस ने युद्ध की शुरुआत के बाद से इन निकायों में हमास के लगभग 50 कमांडरों और वरिष्ठ अधिकारियों का खात्मा कर दिया है। (मोसाद)

यह भी पढ़ें

24 घंटे के भीतर यमन के हूतियों का दूसरा ड्रोन हमला, अदन की खाड़ी के बाद अब लाल सागर में जहाज को बनाया निशाना


श्रीलंका के बाद अपनी दूसरी विदेश यात्रा पर UAE जा रहे एस जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी के साथ गाजा पर भी होगी चर्चा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश