1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इजरायल के ताबड़तोड़ हवाई हमलों से थर्राया लेबनान, हिजबुल्ला के कई ठिकाने तबाह

इजरायल के ताबड़तोड़ हवाई हमलों से थर्राया लेबनान, हिजबुल्ला के कई ठिकाने तबाह

 Published : Aug 25, 2024 08:40 am IST,  Updated : Aug 25, 2024 08:41 am IST

इजरायल ने लेबनान में आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला को निशाना बनाकर एक साथ कई हवाई हमला किया। यह सभी हमले आज सुबह यानि तड़के किए गए। इजरायली सेना का दावा है कि इसमें हिजबुल्ला के कई ठिकाने तबाह हुए हैं। ऐसे में वह जवाबी हमला कर सकता है।

इजरायली सेना ने हिजबुल्ला के ठिकानों पर किया घातक हमला (फाइल)- India TV Hindi
इजरायली सेना ने हिजबुल्ला के ठिकानों पर किया घातक हमला (फाइल) Image Source : AP

यरूशलमः इजरायली आर्मी ने लेबनान पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं। इससे पूरे लेबनान में दहशत फैल गई है। इजरायली सेना ने हिजबुल्ला के आतंकी संगठन को निशाना बनाकर यह हमला किया है। बताया जा रहा है कि शिया मिलिशिया हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर रविवार तड़के लेबनान में इजरायल ने एक साथ कई हवाई हमले किए। इजरायली सेना ने यह जानकारी दी। इसमें हिजबुल्ला के कई ठिकाने ध्वस्त हो गए हैं। अन्य नुकसान के बारे में अभी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।

इन हमलों के बाद इजरायली सेना ने एक बयान जारी कर हिजबुल्ला पर ‘‘इजरायली क्षेत्र की ओर मिसाइल और रॉकेट दागने की तैयारी करने’’ का आरोप लगाया। इजरायली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा, ‘‘इन खतरों को दूर करने के लिए आत्मरक्षा में (इजरायली सेना द्वारा) लेबनान में उन आतंककवादी ठिकानों पर हमला किया जा रहा है, जहां से हिजबुल्ला इजरायल के आम नागरिकों पर हमले करने की साजिश रच रहा था।’’

हिजबुल्ला ले सकता है बदला

इजरायली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने सचेत किया कि हिजबुल्ला इजरायल में ‘‘जल्द ही रॉकेट और संभवतः मिसाइल’’ और ड्रोन से हमला कर सकता है। इजरायल से बदला लेने के लिए हिजबुल्ला इन हमलों को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि इजरायल ने इन हमलों से बचने के लिए हर तरह के एंटी मिसाइल और एंटी ड्रोन सिस्टम देश में एक्टिव होने की बात कही है। इजरायली सेना के अलर्ट के तुरंत बाद ही उत्तरी इजराइल में सायरन बज रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उपलब्ध कुछ वीडियो में दक्षिणी लेबनान में हमले होते दिखाई दिए। (एपी)

यह भी पढ़ें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बाद जेलेंस्की को भी गले लगाने पर विदेशी मीडिया ने पूछा सवाल, जयशंकर के जवाब ने किया निहाल


नई दिल्ली आने को उत्सुक जेलेंस्की को पीएम मोदी पर भरोसा, कहा-भारत रोकवा सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश