LALU PRASAD YADAV
-
लालू यादव जेल में ही रहेंगे, जमानत याचिका पर 6 हफ्ते के लिए सुनवाई टली
Lalu Yadav bail rejected: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल उन्हें जेल में रहना होगा। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने 6 हफ्टे के लिए सुनवाई टाल दी है।
राष्ट्रीय | Dec 11, 2020 11:35 am IST -
हाई कोर्ट ने पूछा, किसके आदेश पर लालू प्रसाद को रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया गया
झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि आखिर किसके आदेश पर चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक के ‘केली’ बंगले में शिफ्ट किया गया था और पुनः उन्हें हाल में बंगले से 'पेइंग वार्ड' में शिफ्ट कर दिया गया?
राजनीति | Dec 04, 2020 10:16 pm IST -
Advertisement
-
फोन कॉल विवाद: पटना में लालू यादव पर FIR दर्ज, रांची में बंगले से शिफ्ट किए गए अस्पताल
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। जेल से पीरपैंती से बीजेपी विधायक ललन पासवान को कथित तौर पर फोन करके मंत्री पद का लालच देने के मामले में उनके खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
राजनीति | Nov 26, 2020 08:17 pm IST -
विशेष समाचार | 'अब्सेंट हो जाओ' बिहार में स्पीकर के चुनाव से पहले लालू का विधायक को फोन!
राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक लालू प्रसाद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उनपर बिहार विधानसभा स्पीकर चुनाव से पहले एनडीए विधायक को मंत्री पद का ऑफर देने का आरोप लगा है। लालू और विधायक के बीच बातचीत का ऑडियो टेप सामने आया है जिसमें वे विधायक से कह रहे हैं कि तुम विधानसभा में से अब्सेंट हो जाओ... बोल देना कि कोरोना हो गया था। लालू चारा घोटाला के मामले में इन दिनों रांची जेल में हैं। कोरोना फैलने के बाद उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल से एक बंगले में शिफ्ट किया गया है।
न्यूज़ | Nov 25, 2020 05:40 pm IST -
Advertisement
-
जेडीयू ने रिम्स निर्देशक के बंगले से लालू यादव की शिफ्टिंग की मांग की
पिछले कुछ महीनों से, लालू रिम्स के निर्देशक को आवंटित बंगले में काम कर रहे हैं, जिसे हेमंत सोरेन सरकार द्वारा बढ़ती उम्र और बीमार नेता के लिए एक एहसान के रूप में देखा जाता है, जिसमें राजद भागीदार है।
न्यूज़ | Nov 25, 2020 12:20 pm IST -
लालू प्रसाद यादव NDA के विधायकों को दे रहे हैं मंत्री पद का लालच: सुशील मोदी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर जेल से ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधायकों को फोन कर मंत्री पद का लालच देने का आरोप
न्यूज़ | Nov 25, 2020 10:40 am IST -
Advertisement
-
लालू प्रसाद NDA के विधायकों को फोनकर मंत्री पद का लालच दे रहे: सुशील मोदी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर जेल से ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधायकों को फोन कर मंत्री पद का लालच देने का आरोप लगाया है।
बिहार | Nov 25, 2020 10:17 am IST -
RJD चीफ लालू यादव का जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट का वीडियो वायरल हुआ
लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराया गया था और जेल की सजा काटने के लिए सजा सुनाई गई थी, दो साल पहले उन्होंने कुछ स्वास्थ्य मुद्दों की शिकायत की थी जिसके कारण उन्हें रिम्स स्थानांतरित कर दिया गया था।
न्यूज़ | Nov 17, 2020 04:02 pm IST -
Advertisement
-
'लालटेन' और 'हाथ' पकड़कर नहीं, 'कमल' पर बैठकर आती हैं लक्ष्मी: स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी गोपालंगज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बोलीं, "जब कोई व्यक्ति लक्ष्मी के सामने सिर झुकाता है तो पाता है कि लक्ष्मी जब घर आती हैं, तब हाथ पकड़ कर नहीं आती हैं और लालटेन लेकर नहीं आती हैं। लक्ष्मी जब आती हैं तब कमल पर बैठकर आती हैं।"
बिहार विधान सभा चुनाव 2020 | Oct 25, 2020 07:05 am IST -
बिहार के सीएम नीतीश ने रैलियों में नाम लिए बिना लालू और RJD पर बोला बड़ा हमला
विपक्ष पर हमला बोलते हुए नीतीश ने कहा कि 15 साल के शासन में बिहार में शिक्षा, इलाज, आवागमन का इंतजाम करने की बजाए जंगलराज कायम करने वालों का नौकरी और विकास की बात करना मजाक है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2020 | Oct 24, 2020 05:48 pm IST -
Advertisement
-
पति गए 'अंदर' तो पत्नी को बैठा दिया - लालू पर नीतीश का तंज
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर जोरदार सियासी हमला बोला। उन्होंने बिना किसी के नाम लिए कहा कि पति (लालू) जब अंदर (जेल) गए तो पत्नी (राबड़ी देवी) को मुख्यमंत्री बना दिया...
बिहार विधान सभा चुनाव 2020 | Oct 19, 2020 02:10 pm IST -
लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत, लेकिन फिलहाल जेल में ही रहेंगे
बिहार में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। लालू प्रसाद यादव को यह जमानत चाईबासा ट्रेजरी मामले में मिली है, सीबीआई कोर्ट ने इस मामले में लालू को 5 साल की सजा सुनाई हुई है।
न्यूज़ | Oct 09, 2020 12:40 pm IST -
Advertisement
-
लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत, लेकिन फिलहाल जेल में ही रहेंगे
बिहार में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है
बिहार | Oct 09, 2020 12:25 pm IST -
बिहार चुनाव: भाजपा का आरोप, नियमों को ताक पर रख कर लालू कर रहे हैं लोगों से मुलाकात
झारखंड में भाजपा ने आरोप लगाया है कि जेल नियमावली एवं कानून का उल्लंघन कर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को लोगों से मिलने की सुविधा दी जा रही है ।
बिहार विधान सभा चुनाव 2020 | Sep 28, 2020 06:59 am IST -
Advertisement
-
बिहार: पोस्टर के जरिए लालू परिवार पर निशाना, बताया गया 'बिहार पर भार'
पटना की सड़कों के किनारे शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार पर तीखा राजनीतिक प्रहार करते हुए एक पोस्टर लगाया गया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2020 | Sep 19, 2020 02:24 pm IST -
बिहार: मांझी की पार्टी ने रघुवंश के अंतिम पत्र को लेकर पटना में लगाए पोस्टर, निशाने पर लालू
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल कोई भी मुद्दा हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं। यही कारण है कि वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह द्वारा अस्पताल से लिखे पत्र पर भी राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2020 | Sep 15, 2020 02:27 pm IST -
Advertisement
-
बिहार चुनाव के पहले कुनबा बढ़ाने में जुटा महागठबंधन!
बिहार में अक्टूबर-नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ गई है। इधर, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेतृत्व वाले विपक्षी दलों के महागठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बनी है, लेकिन महागठबंधन के 'थिंकटैंक' गठबंधन के कुनबे को बढ़ाने में जुटे हैं।
बिहार विधान सभा चुनाव 2020 | Sep 15, 2020 12:47 pm IST -
सभी राजनीतिक दलों में थे रघुवंश प्रसाद सिंह के चाहने वाले, निधन पर कर रहे हैं उनको याद
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को निधन हो गया। वो इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया। वो बिहार के एक बड़े नेता माने जाते थे।
राष्ट्रीय | Sep 13, 2020 01:25 pm IST -
रघुवंश प्रसाद के निधन से दुखी PM मोदी, बोले- उनके भीतर पिछले कुछ दिनों से चल रहा था मंथन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह के जाने से बिहार और देश की राजनीति में शून्य पैदा हुआ है।
राष्ट्रीय | Sep 13, 2020 12:57 pm IST -
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, 2 दिन पहले लालू को लिखा था पत्र
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में आखिरी सांस ली।
राष्ट्रीय | Sep 13, 2020 12:32 pm IST