LOK SABHA ELECTION
-
लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात
एक्स हैंडल पर ट्वीट कर उन्होंने कहा कि देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है।
राजनीति | Jun 04, 2024 10:16 pm IST -
रवि किशन का गोरखपुर में दिखा जलवा, भारी मतों से किया सपा की काजल निषाद को परास्त
गोरखपुर सीट पर 1991 से लेकर 2019 तक भाजपा का कब्जा देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। रवि किशन ने 585834 वोट से जीत हासिल की है तो वहीं काजल निषाद 482308 वोटों के साथ दूसरे नबंर पर हैं।
बॉलीवुड | Jun 04, 2024 08:08 pm IST -
Advertisement
-
Lok Sabha Election 2024: अमेठी में हार के बाद स्मृति ईरानी का पहला बयान, जानें मोदी-योगी को लेकर क्या कहा?
अमेठी में स्मृति ईरानी को हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद उन्होंने कहा कि वह अमेठी की जनता की सेवा जारी रखेंगी। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी का भी आभार जताया।
उत्तर प्रदेश | Jun 04, 2024 07:14 pm IST -
अरुण गोविल ने निभाया जिसका किरदार, अब उसी ने लोकसभा चुनाव में कराया बेड़ा पार
मेरठ में 'रामायण' के राम अरुण गोविल चुनावी मैदान में हैं। एक्टर से नेता बने अरुण गोविल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अब संसद तक पहुंचने का उनका रास्ता साफ हो रहा है। अब से कुछ ही वक्त में पूरी तरह साफ हो जाएगी कि वो कितने वोटों से बाजी मार रहे हैं।
उत्तर प्रदेश | Jun 04, 2024 07:38 pm IST -
Advertisement
-
जेल में रहते हुए इन उम्मीदवारों ने लहराया जीत का परचम, एक ने तो दो बार के CM को हरा दिया
इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजे सबको चौंका रहे हैं। सबसे हैरानी की तो बात यह है कि कुछ उम्मीदवारों ने जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा और दमदार जीत हासिल की। आइए ऐसे ही उम्मीदवारों के बारे में जान लेते हैं।
राजनीति | Jun 04, 2024 06:58 pm IST -
UP Lok Sabha Election Results 2024: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने नगीना से दर्ज की बड़ी जीत, बीजेपी को हराया
नगीना से आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को भारी मतों से पराजित किया है।
उत्तर प्रदेश | Jun 04, 2024 07:54 pm IST -
Advertisement
-
फिर पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? INDIA के साथ जाने की बात पर केसी त्यागी ने क्लियर किया स्टैंड
एक तरफ एनडीए के भीतर बैठकों का दौर शुरू हो गया है तो दूसरी तरफ इंडिया अलायंस के नेताओं ने अभी से नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। नीतीश की जेडीयू शुरुआत में ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा थी, जिसका गठन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग का मुकाबला करने के लिए किया गया था।
बिहार | Jun 04, 2024 06:48 pm IST -
मनोज तिवारी की वो फिल्म जिसका महीनों तक खत्म नहीं हुआ था क्रेज, छप्परफाड़ की थी कमाई
मनोज तिवारी भले ही इस वक्त लोकसभा चुनाव को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब भोजपुरी फिल्मों में उनका सिक्का चलता था। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि मनोज तिवारी कि एक फिल्म ऐसी भी रही है जो महीनों तक सिनेमाघर में चली थी। आइए आपको एक्टर की उस फिल्म के बारे में बताते हैं।
भोजपुरी | Jun 04, 2024 06:30 pm IST -
Advertisement
-
गांधीनगर से अमित शाह की बंपर जीत, जानें कितनों की करवाई जमानत जब्त
गांधीनगर लोकसभा सीट पर अमित शाह ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। केंद्रीय मंत्री इस सीट से दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव मैदान में थे। यहां पर कुल 14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था, अमित शाह ने कांग्रेस की सोनल पटेल को हराया हैं।
गुजरात | Jun 04, 2024 06:14 pm IST -
साउथ सुपरस्टार का आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्वैग, 100% स्ट्राइक रेट वाली पार्टी के चीफ बन सकते हैं डिप्टी CM
लोकसभा चुनाव के परिणामों के साथ ही आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के भी परिणाम सामने आ गए हैं। जनसेना पार्टी (जेएसपी) ने 100% स्ट्राइक रेट से जीत हासिल की है। ऐसे में अब इस पार्टी के चीफ डिप्टी सीएम में प्रबल दावेदार बन गए हैं।
राजनीति | Jun 04, 2024 06:59 pm IST -
Advertisement
-
कंगना रनौत मंडी की बन गईं क्वीन, पहले ही चुनाव में हुई एक्ट्रेस की धाकड़ जीत
मंडी सीट पर कंगना रनौत और विक्रमादित्य सिंह के बीच बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। पहली बार चुनाव लड़ रही कंगान की राजनीति में डेब्यू हिट हो गई। अब बाॅलीवुड की पंगा गर्ल मंडी की क्वीन बन गई हैं। उनकी इस शानदार जीत को लेकर उनके फैंस के बीच भी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
बॉलीवुड | Jun 04, 2024 07:05 pm IST -
'यूपी की जनता ने कमाल कर दिया', राहुल गांधी ने अमेठी और बीजेपी को लेकर दिया बड़ा बयान
कांग्रेस दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी व राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं।
राजनीति | Jun 04, 2024 06:15 pm IST -
Advertisement
-
Breaking News : Andhra Pradesh में Chandra Babu Naidu की वापसी, Loksabha में भी शानदार प्रदर्शन
Breaking News : Andhra Pradesh में Chandra Babu Naidu की वापसी, Loksabha में भी शानदार प्रदर्शन
न्यूज़ | Jun 04, 2024 05:53 pm IST -
इंदौर में NOTA ने चौंकाया, देश में सबसे ज्यादा वोट लाकर चुनावी नतीजों में दूसरे नंबर पर
स्वच्छता के मामले में लगातार कई सालों से नंबर वन इंदौर सीट पर NOTA को रिकॉर्ड वोट मिले हैं। नोटा दबाने का मतलब है कि वोटर चुनाव में खड़े किसी भी प्रत्याशी को अपने नेता के रूप में नहीं देखना चाहते हैं। इंदौर ने नोटा के मामले में रिकॉर्ड बनाया।
मध्य-प्रदेश | Jun 04, 2024 07:49 pm IST -
Advertisement
-
जिन 12 राज्यों में बीजेपी की सरकार, वहां कैसा रहा पार्टी का प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की सीटों में कमी आई है। कई ऐसे राज्य भी हैं, जहां बीजेपी की सरकार थी और पार्टी लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। यहां हम बता रहे हैं कि बीजेपी शासित राज्यों में पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहा।
राजनीति | Jun 04, 2024 05:23 pm IST -
UP Election Results Winners 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव जीते, जानें क्या रहा जीत का अंतर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय को डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हराया।
उत्तर प्रदेश | Jun 04, 2024 05:43 pm IST -
Advertisement
-
पंजाब में AAP का ओवर कॉन्फिडेंस भारी पड़ गया! कांग्रेस के साथ चुनाव न लड़कर बड़ी गलती कर दी?
Punjab Election Results Winners 2024: पंजाब में आम आदमी पार्टी और बीजेपी की उम्मीदों पर तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सबसे ज्यादा फायदे में नजर आ रही है। कांग्रेस यहां से सात सीटों पर चुनाव जीतने की स्थिति में है।
पंजाब | Jun 04, 2024 05:07 pm IST -
NDA के लिए बड़ा है अब N-Factor, तो क्या नीतीश और नायडू पर निर्भर रहेगी नरेंद्र मोदी की सरकार?
लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती जारी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों फिलहाल बहुमत से दूर दिख रहे हैं। एनडीए की सरकार को अब एन फैक्टर का भरोसा है। जानिए क्या है ये एन फैक्टर?
राजनीति | Jun 04, 2024 05:01 pm IST -
Lok Sabha Election 2024: केंद्र की राजनीति में भी सुपरहिट हुए शिवराज, विदिशा से 8.20 लाख वोट से जीते
शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट पर भारी अंतर से जीत दर्ज की। वह इस लोकसभा सीट से छठी बार सांसद चुने गए हैं। वह इस चुनाव में सबसे ज्यादा वोट से जीत हासिल करने वाले नेताओं में शामिल हैं।
मध्य-प्रदेश | Jun 04, 2024 05:09 pm IST -
आखिर BJP से कहां हुई चूक? राहुल-अखिलेश की जोड़ी ने कैसे किया कमाल, पढ़ें पूरा विश्लेषण
लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। इस चुनाव में बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाने से चूक गई है। हालांकि, एनडीए को बहुमत मिला है। आखिर, क्या वजह रही है कि बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। आइए जानते हैं।
राजनीति | Jun 04, 2024 05:08 pm IST