MANOJ KUMAR
-
PF पर मिलने वाले ब्याज की दर को इसी हफ्ते अधिसूचित कर सकती है सरकार
श्रम मंत्रालय पिछले वित्त वर्ष 2017-18 के लिए भविष्य निधि (PF) पर देय ब्याज की दर 8.55 प्रतिशत इसी सप्ताह अधिसूचित कर सकता है। इससे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा अपने लगभग पांच करोड़ अंशधारकों के खातों में रिटर्न डालने का मार्ग प्रशस्त होगा। वित्त मंत्रालय बीते वित्त वर्ष के लिए ईपीएफ पर 8.55% की ब्याज दर की पुष्टि कर चुका है। यह बीते पांच साल में पीएफ पर सबसे कम दर होगी।
बिज़नेस | May 06, 2018 11:52 am IST -
बैंक ऑफ महाराष्ट्र का होम लोन होगा महंगा! MCLR में 0.20% की बढ़ोतरी की घोषणा
प्रमुख सरकारी बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने MCLR में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बाद अब दूसरे बैंकों की तरफ से भी इस तरह के कदम उठाए जाने की आशंका बढ़ गई है। शनिवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक उसने अलग-अलग अवधियों के लिए MCLR में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है
बिज़नेस | May 06, 2018 11:20 am IST -
Advertisement
-
पीएम मोदी के चार साल: तमिलनाडु में हैं सबसे ज्यादा फैक्ट्रियां, जानिए अन्य राज्यों का हाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान देश में फैक्ट्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी आंकड़ों से यह जानकारी निकलकर आई है। आंकड़ों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के शुरुआती 2 साल यानि 2014-15 और 2015-16 के दौरान देश में फैक्ट्रियों की संख्या में 8 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है
बिज़नेस | May 17, 2018 06:57 pm IST -
अमेजन के डिलीवरी ड्राइवर ने चुराया कुत्ता, जेफ बेजोस से हुई शिकायत तो करना पड़ा वापस
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के डिलीवरी ड्राइवर ने सामान की डिलिवरी देते समय एक कुत्ते की चोरी की, लेकिन कुत्ते के मालिक ने जैसे ही इसकी शिकायत सीधे अमेजन के संस्थापक और CEO जेफ बेजोस से की वैसे ही कुत्ता उसके घर पहुंचा दिया गया
बिज़नेस | May 05, 2018 01:11 pm IST -
Advertisement
-
ये है पाकिस्तान की हैसियत, उसकी सारी कंपनियां बिक जाएं तो भी भारत की 1 कंपनी नहीं खरीद पाएगा
पाकिस्तान की हैसियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके शेयर बाजार में लिस्टेड सभी कंपनियों को बेचकर अगर भारतीय कंपनी को खरीदना पड़ जाए तो वह भारत एक कपंनी की खरीद भी नहीं कर पाएंगे
बिज़नेस | May 05, 2018 11:58 am IST -
दलहन आयात पर और पाबंदी, अब दले या धुले उड़द और मूंग के इंपोर्ट पर भी अंकुश
सरकार ने अब दले या धुले हुए उड़द और मूंग के आयात पर भी अंकुश लगाया है। शुक्रवार को विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक उड़द और मूंग का दली हुई अवस्था या किसी दूसरी अवस्था में आयात को लेकर अंकुश रहेगा
बाजार | May 05, 2018 11:07 am IST -
Advertisement
-
Weather Forecast: शुक्रवार और शनिवार को भी बिगड़ सकते हैं हालात, कई राज्यों के लिए अलर्ट हुआ जारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार और शनिवार के लिए भी कई जगहों में मौसम विगड़ने की चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है तो कई जगहों पर धूल भरी आंधी की चेतावनी है, मौसम विभाग ने 4-5 मई को कुछेक राज्यों के लिए नारंगी चेतावनी जारी की है
बिज़नेस | May 03, 2018 07:46 pm IST -
सेंसेक्स 73 प्वाइंट घटकर 35103 पर बंद, IT शेयरों में ज्यादा गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज काका निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 73.28 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 35103.14 और निफ्टी 38.40 प्वाइंट घटकर 10679.65 पर बंद हुआ है। बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट आईटी शेयरों में देखने को मिली है
बाजार | May 03, 2018 04:01 pm IST -
Advertisement
-
पंजाब, हरियाणा में गेहूं खरीद का टूटा रिकॉर्ड, कुल खरीद लक्ष्य 88% पूरा
इस साल पंजाब और हरियाणा में गेहूं खरीद का नया रिकॉर्ड बना है, फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 3 मई तक देशभर में कुल 281.74 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।
बाजार | May 03, 2018 03:18 pm IST -
चीनी का भाव 28 रुपए किलो तक लुढ़का, इस साल 320 लाख टन तक पहुंच सकता है उत्पादन
देश में इस साल चीनी उत्पादन के सारे रिकॉर्ड टूटने जा रहे हैं, चीनी मिलों के संगठन इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक चालू चीनी वर्ष 2018-19 (अक्टूबर-सितंबर) के दौरान कुल चीनी उत्पादन 315-320 लाख टन रह सकता है।
बाजार | May 03, 2018 12:11 pm IST -
Advertisement
-
PC Jewellers के CEO बलराम गर्ग ने दी सफाई, कहा किसी एजेंसी ने नहीं की है पूछताछ
ज्वैलरी कंपनी PC ज्वैलर्स के CEO बलराम गर्ग ने अपनी गिरफ्तारी की सारी अटलकों पर विराम लगा दिया है, एक निजी अंग्रेजी बिजनेस चैनल को दिए टेलिफोनिक इंटरव्यू में बलराम गर्ग ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही किसी जांच एजेंसी ने जांच की है
बिज़नेस | May 03, 2018 12:28 pm IST -
सोने की मांग 10 साल के निचले स्तर पर, भाव घटने की उम्मीद बढ़ी
सोने की मांग 10 साल के निचले स्तर पर आ गई है, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2018 की पहली तिमाही यानि जनवरी से मार्च के दौरान वैश्विक स्तर पर सोने की मांग घटकर सिर्फ 937.5 टन रह गई है जो 10 साल में पहली तिमाही में सबसे कम मांग है
बाजार | May 03, 2018 01:33 pm IST -
Advertisement
-
शेयर बाजार ने की हल्की नरमी के साथ शुरुआत, आईटी शेयरों में बिकवाली का असर
आईटी शेयरों में बिकवाली की वजह से गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने नरमी के साथ शुरुआत की है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं, फिलहाल सेंसेक्स 76.61 प्वाइंट घटकर 35100 के नीचे आ गया है और निफ्टी 12.05 प्वाइंट की नरमी के साथ 10706 पर कारोबार कर रहा है।
बाजार | May 03, 2018 09:38 am IST -
गन्ना किसानों सरकार देगी 55 रुपए प्रति टन सब्सिडी, केंद्रीय कैबिनेट में हुआ फैसला
सरकार ने गन्ना किसानों को 55 रुपए प्रति टन की दर से भुगतान करने का फैसला किया है। किसानों को इस सब्सिडी का भुगतान चीनी मिलों को बेचे गए गन्ने पर किया जाएगा। बुधवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ है।
बिज़नेस | May 02, 2018 03:00 pm IST -
Advertisement
-
IPL के इतिहास में पहली बार सभी 8 टीमों को हो सकता है फायदा, जानिए कहां से आते हैं पैसे और कहां होता है खर्च
इंडियन प्रीमियर लीग यानि IPL के 11 सीजन के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि सभी 8 टीमों को फायदा पहुंचे, पिछले 10 सीजन में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि सभी 8 टीमें कमाई करके निकली हों, लेकिन इस बार यह तय है कि टीम चाहे पहले नंबर पर हो या फिर आठवें नंबर पर, कमाई तो जरूर होगी
बिज़नेस | May 02, 2018 01:07 pm IST -
ऑटो बिक्री बढ़ने से शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 3 महीने की ऊंचाई पर
शेयर बाजार में आज सबसे ज्यादा मजबूती ऑटो सेक्टर में देखी जा रही है, अप्रैल के दौरान ऑटो कंपनियों की बिक्री में शानदार बढ़ोतरी हुई है जिस वजह से आज सभी ऑटो कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखी जा रही है
बाजार | May 02, 2018 09:41 am IST -
Advertisement
-
बजाज ऑटो की मोटरसाइकल बिक्री 19% बढ़ी, कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री का तोड़ा रिकॉर्ड
देश में टू व्हीलर और कमर्शियल गाड़ियां बनाने वाली बड़ी कंपनी बजाज ऑटो ने भी अप्रैल के दौरान अच्छी बिक्री की है, कंपनी की तरफ से जारी किए गए बिक्री आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल के दौरान उसकी मोटरसाइकल बिक्री में 19 प्रतिशत का इजाफा हुआ है साथ में कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है
ऑटो | May 02, 2018 09:21 am IST -
पतंजलि से चुनौती के बावजूद डाबर का शुद्ध लाभ 19% बढ़ा, शहद और टूथपेस्ट की बिक्री में ज्यादा बढ़ोतरी
आयुर्वेदिक उत्पादों के बाजार में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजली से मिल रही कड़ी चुनौती के बावजूद डाबर अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रही है। मंगलवार को डाबर की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक मार्च तिमाही में उसके शुद्ध लाभ में 18.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जबकि राजस्व 11.1 प्रतिशत बढ़ा है
बिज़नेस | May 01, 2018 05:29 pm IST -
गेहूं खरीद लक्ष्य 85% पूरा, पंजाब से हो चुकी है 115 लाख टन से ज्यादा की खरीद
केंद्र सरकार ने इस साल (रबी मार्केटिंग सीजन 2018-19) किसानों से गेहूं खरीद के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है वह लगभग 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। भारतीय खाद्य निगम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पहली मई तक देशभर में किसानों से 270.40 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी है
बाजार | May 01, 2018 03:42 pm IST -
Tata Motors: कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री दोगुना से ज्यादा बढ़ी, युटिलिटी गाड़ियों की सेल में 3 गुना इजाफा
टाटा मोटर्स की अप्रैल में कुल 36276 कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री हुई है जबकि पिछले साल इस दौरान सिर्फ 16017 गाड़ियों की बिक्री हुई थी। कमर्शियल सेग्मेंट में सबसे ज्यादा मीडियम और हैवी ट्रक की सेल बढ़ी है, कंपनी के मुताबिक इन गाड़ियों की बिक्री 4 गुना से ज्यादा बढ़कर 14028 दर्ज की गई है
ऑटो | May 01, 2018 03:16 pm IST