1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PC Jewellers के CEO बलराम गर्ग ने दी सफाई, कहा किसी एजेंसी ने नहीं की है पूछताछ

PC Jewellers के CEO बलराम गर्ग ने दी सफाई, कहा किसी एजेंसी ने नहीं की है पूछताछ

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : May 03, 2018 11:34 am IST,  Updated : May 03, 2018 12:28 pm IST

ज्वैलरी कंपनी PC ज्वैलर्स के CEO बलराम गर्ग ने अपनी गिरफ्तारी की सारी अटलकों पर विराम लगा दिया है, एक निजी अंग्रेजी बिजनेस चैनल को दिए टेलिफोनिक इंटरव्यू में बलराम गर्ग ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही किसी जांच एजेंसी ने जांच की है

CBI arrests CEO of PC Jewellers- India TV Hindi
CBI arrests CEO of PC Jewellers In connection with fugitive Mehul Choksi

नई दिल्ली। ज्वैलरी कंपनी PC ज्वैलर्स के CEO बलराम गर्ग ने अपनी गिरफ्तारी की सारी अटलकों पर विराम लगा दिया है, एक निजी अंग्रेजी बिजनेस चैनल को दिए टेलिफोनिक इंटरव्यू में बलराम गर्ग ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही किसी जांच एजेंसी ने जांच की है, उन्होंने कहा कि कंपनी को किसी एजेंसी की तरफ से नोटिस तक नहीं मिला है। 

गुरुवार सुबह इस तरह की खबरें आई थी कि CBI ने बलराम गर्ग को गिरफ्तार किया है और उनकी गिरफ्तारी PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी के साथ संबधों की वजह से हुई है, लेकिन अब बलराम गर्ग ने इस तरह की तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। बिजनेस चैनल को दिए उनके इंटरव्यू के बाद PC ज्वैलर्स के शेयरों में वापस खरीदारी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक शेयर फिर से रिकवर होकर 120 रुपए तक पहुंच गया है। सुबह जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में गिरफ्तारी की खबर दी गई थी तो शेयर का भाव 95 रुपए तक घट गया था। ​

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा