1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वंदे भारत, राजधानी, गरीब रथ, शिवगंगा समेत 47 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव, जानें अब कहां आएगी ट्रेन

वंदे भारत, राजधानी, गरीब रथ, शिवगंगा समेत 47 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव, जानें अब कहां आएगी ट्रेन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 10, 2025 09:07 pm IST,  Updated : Dec 10, 2025 09:07 pm IST

उत्तर मध्य रेल के प्रयागराज मंडल ने उन सभी 47 ट्रेनों के नंबर, नाम के साथ-साथ संशोधित प्लेटफॉर्म नंबर की पूरी लिस्ट शेयर की है।

indian railways, magh mela, magh mela 2026, magh mela dates, prayagraj, prayagraj junction, prayagra- India TV Hindi
वंदे भारत, राजधानी, गरीब रथ समेत 47 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव Image Source : SOUTHERN RAILWAYS

भारतीय रेल ने प्रयागराज में शुरू होने वाले माघ मेला को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रयागराज में आयोजित होने वाला माघ मेला 3 जनवरी, 2026 को शुरू होगा और 15 फरवरी को संपन्न होगा। हर बार की तरह इस बार भी माघ मेला में करोड़ों श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने की उम्मीद है। ऐसे में रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को मैनेज करने के लिए कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव किए हैं। प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में किए गए ये बदलाव 2 जनवरी, 2026 से लेकर 17 फरवरी, 2026 तक लागू रहेंगे।

वंदे भारत, राजधानी, गरीब रथ समेत 47 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव

उत्तर मध्य रेल के प्रयागराज मंडल ने उन सभी 47 ट्रेनों के नंबर, नाम के साथ-साथ संशोधित प्लेटफॉर्म नंबर की पूरी लिस्ट शेयर की है। बताते चलें कि जिन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव किए गए हैं, उनमें वंदे भारत, राजधानी, गरीब रथ और शिवगंगा समेत तमाम प्रीमियम और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।

कौन-से स्टेशन पर कौन-से प्लेटफॉर्म पर आएंगी ट्रेनें

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम स्टॉपेज वर्तमान प्लेटफॉर्म नंबर संशोधित प्लेटफॉर्म नंबर
12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली, तेजस राजधानी एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
22409 गया-आनद विहार टर्मिनल, गरीब रथ एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
22857 संतरागछी-आनद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
12443 हल्दिया-आनद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
12559 बनारस-नई दिल्ली, शिवगंगा एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 5 6
20801 इस्लामपुर-नई दिल्ली, मगध एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
12301 हावड़ा-नई दिल्ली, राजधानी एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
12305 हावड़ा-नई दिल्ली, राजधानी एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
12877 रांची-नई दिल्ली, गरीब रथ एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
12453 रांची-नई दिल्ली, राजधानी एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
20407 रांची-नई दिल्ली, राजधानी एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
22449 गुवाहाटी-नई दिल्ली पूर्वोत्तर समपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
12349 गोड्डा-नई दिल्ली, हमसफर एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
12315 कोलकाता-उदयपुर सिटी, अनन्या एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
14037 सिल्चर-नई दिल्ली, पूर्वोत्तर सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
14619 अगरतला-फिरोपुर कैंट, त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 2 1
14115 डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 3
12582 नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 5 8
22582 नई दिल्ली-बनारस/बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 5 8
15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज, चौरीचौरा एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 5 6
22428 आनन्द विहार टर्मिनल-बलिया भृगु एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 6 8
12311 हावड़ा-कालका, नेताजी एक्सप्रेस  प्रयागराज जंक्शन 1 2
15632 गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
15634 गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
12496 कोलकाता-बीकानेर, प्रताप सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
12938 हावड़ा-गांधीधाम, गरबा सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
12987 सियालदाह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
12505 कामाख्या-आनद विहार टर्मिनल, नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
12945 वेरावल-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 5 7
14118 भिवानी-प्रयागराज, कालिंदी एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 5 10
14116 प्रयागराज-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 5 10
14117 प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
22967 अहमदाबाद-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 2 10
22441 चित्रकूट धाम कर्वी-कानपुर, इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 3
22968 प्रयागराज-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 2 10
15658 कामाख्या-दिल्ली, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन 1 2
22416 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत प्रयागराज जंक्शन 5 6
13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी 3 2
18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी 3 2
11015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सहरसा, अमृत भारत एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी 3 2
17610 पूर्णा-पटना एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी 3 2
11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी 3 2
12546 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल, कर्मभूमि एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी 3 2
12390 एम.ज.आर. चेन्नई-गया सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी 3 2
11401 पुणे-सुपौल एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी 3 2
12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पाटलीपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी 3 2

 

ये सभी ट्रेनें 18 फरवरी, 2026 से दोबारा अपने मौजूदा प्लेटफॉर्म नंबर पर ही आएंगी। रेल यात्री अपनी ट्रेन, स्टेशन या यात्रा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा