MANSUKH MANDAVIYA
-
गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का इस्तीफा
गुजरात में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विजय रुपाणी के अचानक सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद रविवार (12 सितंबर) को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विधायक दल के नेता को चुना जाएगा। इसके साथ ही रविवार को गुजरात को नया सीएम मिल जाएगा।
न्यूज़ | Sep 12, 2021 07:00 am IST -
मुकाबला: कौन होगा गुजरात का अगला मुख्यमंत्री?
कौन होगा गुजरात का अगला मुख्यमंत्री? यह सवाल विजय रुपाणी के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से ही सबके जहन में गूंज रहा है। गुजरात के अगले सीएम के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन कौन सीएम की कुर्सी के लिए सबसे प्रवल दावेदार है इसे जानने के लिए देखिए इंडिया टीवी पर बड़ी बहस 'मुकाबला'।
न्यूज़ | Sep 11, 2021 07:16 pm IST -
Advertisement
-
Gujarat New CM: गुजरात का अगला सीएम कौन? आज होगी BJP विधायक दल की बैठक
विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी अब किसे गुजरात का मुख्यमंत्री बनाती है, अटकलें कई नामों पर हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोरधन जडाफिया, गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटील आदि का नाम चर्चा में है।
गुजरात | Sep 12, 2021 07:30 am IST -
ग्राउन्ड रिपोर्ट: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य में विधानसभा चुनाव होने से लगभग सवा साल पहले शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि रूपाणी ने किन कारणों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है, जहां 182 सदस्यीय विधानसभा के लिये चुनाव अगले साल दिसंबर में होने हैं। रूपाणी (65) ने दिसंबर 2017 में दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पांच साल तक राज्य की सेवा करने का अवसर दिया गया। मैंने राज्य के विकास में योगदान दिया। आगे मेरी पार्टी जो काम देगी, मैं करुंगा।
न्यूज़ | Sep 11, 2021 05:40 pm IST -
Advertisement
-
स्वास्थ्य सुविधाओं को जांचने के लिए खुद डिस्पेंसरी पहुंच गए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया
मांडविया ने डॉक्टर को संबोधित करते हुए पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने लिखा, ‘मुझे खुशी है कि आपने बहुत अच्छे ढंग से मुझसे बातचीत की, मेरी समस्याओं को समझा, मेरी दिक्कतों के बारे में अपनी डायग्नोसिस दी और मेरा इलाज किया।"
राष्ट्रीय | Sep 02, 2021 07:43 pm IST -
कोरोना टीकाकरण में भारत नं. 1, देश में अब तक दी गई 61 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज
देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई तेजी से आगे बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 61 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
न्यूज़ | Aug 27, 2021 08:43 am IST -
Advertisement
-
60 करोड़ लोगों को मिली कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री ने PM मोदी का जताया आभार
देशभर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीका लगाया गया था और दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) का टीकाकरण शुरू किया गया था।
राष्ट्रीय | Aug 25, 2021 05:21 pm IST -
कोविड-19 महामारी के दौरान राज्यों के साथ खड़ी रही केंद्र सरकार: मनसुख मांडविया
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना तृतीयक चिकित्सा देखभाल में क्षेत्रीय असंतुलन को दुरुस्त कर रही है और पिछड़े राज्यों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्रदान कर रही है।
राष्ट्रीय | Aug 24, 2021 09:49 pm IST -
Advertisement
-
अफगानिस्तान से आए सभी लोगों को भारत में दी जाएगी पोलियो की वैक्सीन, जानिए क्या है वजह
अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद भारत पहुंच रहे सभी भारतीयों और अन्य देशों के नागरिकों को भारत सरकार ने पोलियो की वैक्सीन देने का फैसला किया है
राष्ट्रीय | Aug 24, 2021 12:52 pm IST