MONSOON
-
पटना जलजमाव से खुलासा, कागजों पर रह गई कई योजनाएं
पिछले साल भी, इसी तरह के दावे राज्य सचिवालय, राज्य विधान भवन, शास्त्री नगर और राजवंशी नगर, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग सहित कई इलाकों में मानसून के दौरान घंटों तक पानी भरने के साथ वादे पर खरा नहीं उतरे।
न्यूज़ | Jul 18, 2021 03:46 pm IST -
पीएम मोदी और शरद पवार की मुलाकात से अटकलें तेज, NCP ने जारी किया बयान
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार की शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में राजनीति को लेकर सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार तेज हो गया है। इस बीच पीएम मोदी और शरद पवार के बीच मुलाकात को लेकर एनसीपी ने बयान जारी किया है।
राष्ट्रीय | Jul 17, 2021 05:01 pm IST -
Advertisement
-
बारिश के मौसम में आम हैं आंखों से जुड़ी ये 3 समस्याएं, जानें इनसे बचाव के टिप्स
मानसून में आंखाें से जुड़ी समस्याएं हाेना बेहद सामान्य हाेता है। लेकिन, सावधानी बरतने से इन समस्याओं को दूर रखा जा सकता है।
हेल्थ | Jul 17, 2021 07:47 am IST -
अगले 6-7 दिनों में भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान: मौसम विभाग
आईएमडी ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने के बाद उत्तरी क्षेत्र सहित देश के कई हिस्सों में अगले छह-सात दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। विभाग ने कहा कि 17 से 20 जुलाई तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
राष्ट्रीय | Jul 16, 2021 10:04 pm IST -
Advertisement
-
संसद का मानसून सत्र: सरकार ने 18 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार (18 जुलाई को) सभी सदनों के नेताओं की सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। 18 जुलाई यानी रविवार को सुबह 11 बजे सरकार की तरफ से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।
राष्ट्रीय | Jul 16, 2021 07:02 pm IST -
PM मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात, 19 जुलाई से शुरू हो रहा मानसून सत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन जाकर मुलाकात की और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनसे चर्चा की।
राष्ट्रीय | Jul 15, 2021 07:46 pm IST -
Advertisement
-
मानसून सत्र में 17 विधेयक पेश करने की तैयारी में है मोदी सरकार
सरकार ने संसद के मानसून सत्र में पेश करने के लिए 17 नये विधेयकों को सूचीबद्ध किया है। मानसून सत्र 19 जुलाई से आरंभ होगा और 13 अगस्त को समाप्त होगा। सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले इन 17 नये विधेयकों में से तीन विधेयक अध्यायदेशों के स्थान पर लाए जाने हैं।
राजनीति | Jul 14, 2021 09:55 pm IST -
दिल्ली में भारी बारिश से हुआ ट्रैफिक जाम
दिल्ली-एनसीआर की ओर बढ़ने के साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) आखिरकार पांच दिन की देरी के बाद मंगलवार को पूरे देश में छा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में आठ जुलाई को पहुंच जाता है। पहले, पूरे देश में मानसून (Monsoon) आने की सामान्य तारीख 15 जुलाई थी। पिछले वर्ष मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में मॉनसून आने की तारीख में संशोधन किया था। इस बार मानसून दिल्ली में सबसे अंत में आया है।
न्यूज़ | Jul 14, 2021 03:01 pm IST -
Advertisement
-
चिलचिलाती गर्मी से राहत के दिन आए, पूरे देश में छाया मानसून
दिल्ली-एनसीआर की ओर बढ़ने के साथ ही दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आखिरकार पांच दिन की देरी के बाद मंगलवार को पूरे देश में छा गया।
राष्ट्रीय | Jul 13, 2021 11:27 pm IST -
इस मानसून बच्चों का रखें खास ख्याल, इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए दें ये चीजें
जुलाई के महीने में मानसून ने पुरे भारत में अपनी दस्तक के साथ लोगो को भीषण गर्मी से राहत दी है मगर बारिश के मौसम में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस लोगों को अपनी चपेट में ले लेते है जिस वजह से लोगों में सर्दी जुकाम जैसी बीमारिया आम बात हो जाती है।
हेल्थ | Jul 14, 2021 12:20 am IST -
Advertisement
-
Rajat Sharma’s Blog: आसमानी बिजली की चपेट में आने से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें
बिजली गिरने से लगभग 78 प्रतिशत मौतें तब होती हैं जब लोग बारिश से बचने के लिए किसी पेड़ के नीचे खड़े हो जाते हैं।
राष्ट्रीय | Jul 13, 2021 05:32 pm IST -
ग्राउंड रिपोर्ट | धर्मशाला के कांगड़ा में अचानक आई बाढ़ के बाद तबाही के मंजर
धर्मशाला में लगातार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के बाद कांगड़ा जिले में दो व्यक्ति लापता हो गए। भारी बारिश के कारण मांझी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया जिससे धर्मशाला के चेतरू गांव में कई दुकानों और घरों को नुकसान पहुंचा है |
न्यूज़ | Jul 13, 2021 05:00 pm IST -
Advertisement
-
मॉनसून पांच दिन के विलंब के बाद आखिरकार पूरे देश में पहुंचा: मौसम विभाग
मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने आज दिल्ली के साथ पूरे देश में छा गया है। आईएमडी ने बताया कि पांच दिन की देरी के बाद, मंगलवार को पूरे देश में छा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरे देश में आठ जुलाई को पहुंच जाता है।
राष्ट्रीय | Jul 13, 2021 03:45 pm IST -
आईएमडी ने भारी बारिश के बाद गोवा, महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए मंगलवार (13 जुलाई) के लिए येलो अलर्ट जारी किया। इसने कोंकण और गोवा, और मध्य महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट और गुजरात, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और असम के लिए ऑरेंज अलर्ट चेतावनी जारी की है।
न्यूज़ | Jul 13, 2021 12:20 pm IST -
Advertisement
-
मानसून सत्र: सरकार करेगी 23 विधेयक पास कराने की कोशिश, महंगाई पर घेरेगा विपक्ष
संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो रहा है और यह 13 अगस्त तक चलेगा। आमतौर पर जुलाई में शुरू होने वाला मानसून सत्र वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण पिछले वर्ष सितंबर में आरंभ हुआ था।
राष्ट्रीय | Jul 13, 2021 09:59 am IST -
संसद सत्र में हावी रहेगी महंगाई और पेट्रोलियम कीमतें: खड़गे
संसद के 19 जुलाई से शरू हो रहे आगामी सत्र में महंगाई और ईंधन की कीमतों में वृद्धि का मसला छाये रहने का जिक्र करते हुये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईंधन कर के रूप में 25 लाख करोड़ रुपये एकत्र कर चुकी है।
राजनीति | Jul 12, 2021 11:09 pm IST -
Advertisement
-
मौसम विभाग की चेतावनी, आज इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिये राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के संबंध में ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के वास्ते येलो अलर्ट जारी करके भारी वर्षा की चेतावनी दी है।
राष्ट्रीय | Jul 13, 2021 06:27 am IST -
दिल्ली-NCR होने वाली है झमाझम बरसात, मानसून देने वाला है दस्तक
लंबे समय से मानसून की बरसात का इंतजार कर रही दिल्ली का आज इंतजार खत्म हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि थोड़ी देर ( शाम 6-7 बजे तक) में दिल्ली और एनसीआर के कई अन्य हिस्सों में भारी बरसात हो सकती है।
दिल्ली | Jul 12, 2021 06:44 pm IST -
दिल्ली को 'सूखा' छोड़ सीधे पहाड़ों की तरफ निकल गया है मानसून?
देश की राजधानी दिल्ली के लिए मानसून का इंतजार कम नहीं हो रहा है। मौसम विभाग ने पहले कहा था कि जून के अंतिम हफ्ते के दौरान दिल्ली में मानसून पहुंच जाएगा लेकिन लगभग आधा जुलाई खत्म होने को है और अभी तक दिल्ली में मानसून की बरसात नहीं हुई है।
राष्ट्रीय | Jul 12, 2021 04:14 pm IST -
19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र, 323 सांसदों का हो चुका है पूर्ण वैक्सीनेशन
कोरोना वायरस महामारी के बीच संसद का मॉनसून सत्र 19 जुलाई शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि इस दौरान कोविड संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन नहीं हुआ है उन्हें आरटी-पीसीआर जांच करवाने को कहा जाएगा।
राजनीति | Jul 12, 2021 03:50 pm IST